{"_id":"6b06b0c16ca8f31d6801f12e","slug":"pune-court-murder-accused-attacked-outside-shivajinagar-court-2026-11-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिनदहाड़े पुणे कोर्ट के बाहर खूनी वार: हत्या के आरोपी को घेरकर काटा हाथ, गोलियां भी चलीं; रंजिश या कुछ और?","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
दिनदहाड़े पुणे कोर्ट के बाहर खूनी वार: हत्या के आरोपी को घेरकर काटा हाथ, गोलियां भी चलीं; रंजिश या कुछ और?
Wed, 25 Nov 2026 03:26 PM IST
राकेश कुमार
पीटीआई, पुणे।
पीटीआई, पुणे।
Published by: राकेश कुमार
Updated Wed, 25 Nov 2026 03:26 PM IST
सार
पुणे के शिवाजीनगर कोर्ट परिसर के बाहर हत्या के आरोपी मंदार किवाले पर छह लोगों ने हमला किया। हमलावरों ने धारदार हथियारों से वार कर उसका हाथ भी काठ दिया। पुलिस ने घटनास्थल से दो पिस्तौल और एक मैगजीन बरामद की है। शुरुआती जांच में हमले के पीछे पुरानी रंजिश की आशंका जताई गई है।
विज्ञापन
पुणे कोर्ट के बाहर खूनी खेल
- फोटो : @अमर उजाला ग्राफिक्स
विस्तार
पुणे में बुधवार दोपहर शिवाजीनगर कोर्ट परिसर के बाहर हत्या के आरोपी मंदार किवाले पर छह लोगों ने जानलेवा हमला कर दिया। हमलावरों ने धारदार हथियार से उसका हाथ काट दिया और गोली भी चलाई। हमले में किवाले गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे तत्काल ससून जनरल अस्पताल पहुंचाया गया। हमलावर वारदात के बाद मौके से फरार हो गए।
विज्ञापन
हमलावरों ने किस तरह वारदात को अंजाम दिया?
प्रत्यक्ष जानकारी के मुताबिक, हमलावरों ने किवाले को घेरकर धारदार हथियारों से हमला किया। वारदात के बाद सभी आरोपी मौके से फरार हो गए। पुलिस को घटनास्थल से दो पिस्तौल और एक मैगजीन मिली है। हालांकि, शुरुआती जांच में यह स्पष्ट नहीं हो पाया था कि हमले के दौरान गोलियां चलाई गई थीं या नहीं।
हमले में घायल व्यक्ति कौन है?
हमले में घायल व्यक्ति की पहचान मंदार किवाले के रूप में हुई है। वह शुभम चव्हाण हत्याकांड में आरोपी है। पुलिस के मुताबिक, किवाले को गंभीर चोटें आई हैं और उसे इलाज के लिए ससून जनरल अस्पताल में भर्ती कराया गया। हमले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: सूरत में बड़ी वारदात: परिवार के छह लोगों को नहर में फेंका; तीन की मौत, दो लापता; एक नाबालिग ने ऐसे बचाई जान
हमले के पीछे वजह क्या?
पुलिस की शुरुआती जांच में हमले के पीछे पुरानी रंजिश की आशंका जताई गई है। मंदार किवाले शुभम चव्हाण की हत्या के मामले में आरोपी है। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि कोर्ट परिसर के बाहर उस पर हमला करने वाले लोग कौन थे और इस वारदात की योजना कैसे बनाई गई। फिलहाल हमले की वजह की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
आरोपियों को पकड़ने की कोशिश कर रही है पुलिस
पुणे शहर की क्राइम ब्रांच के डिप्टी कमिश्नर ऑफ पुलिस गौहर हसन ने बताया, 'दोपहर करीब 1:15 बजे हमें सूचना मिली कि एक व्यक्ति पर धारदार हथियार से हमला किया गया है। हमने जांच की है और पीड़ित को तुरंत अस्पताल पहुंचा दिया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है। हमने अपनी लोकल इंटेलिजेंस और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर कुछ आरोपियों की पहचान कर ली है और उन्हें पकड़ने की कोशिश कर रहे हैं।'
उन्होंने कहा कि पुणे पुलिस की 10 टीमें इस काम में लगी हैं, जिनमें क्राइम ब्रांच और सिटी पुलिस दोनों के जवान शामिल हैं। जहां तक हमले के कारण की बात है, तो अभी तक हमें इसके पीछे की वजह या मकसद का पता नहीं चल पाया है। आरोपियों के पकड़े जाने के बाद ही इस मामले में और स्पष्टता आ सकेगी।'
अपराध की घटनाएं सारी हदें पार कर चुकी हैं: विजय वडेट्टीवार
इस घटना को लेकर विपक्षी कांग्रेस और एनसीपी (शरदचंद्र पवार) ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री और गृह मंत्री देवेंद्र फडणवीस पर निशाना साधा है। कांग्रेस विधायक दल के नेता विजय वडेट्टीवार ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर कहा कि पुणे में अपराध की घटनाएं सारी हदें पार कर चुकी हैं। अब अपराधी अदालत के बाहर भी हमले करने से नहीं डर रहे हैं।
उन्होंने कहा कि इससे पता चलता है कि अपराधियों के मन में कानून का कोई डर नहीं रह गया है। हाल के दिनों में अस्पतालों से आरोपियों के फरार होने और अपराध का महिमामंडन करने वाले वीडियो वायरल होने का जिक्र करते हुए उन्होंने पुलिस की भूमिका की जांच कराने और जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।
अपराधियों को कानून का डर नहीं रह गया: क्लाइड क्रास्टो
वडेट्टीवार ने कहा कि गृह मंत्री के भाषणों और आंकड़ों में कानून-व्यवस्था की स्थिति भले ही अच्छी दिखाई जाती हो, लेकिन आज की घटना जमीनी हकीकत बता रही है। वहीं, एनसीपी (एसपी) के प्रवक्ता क्लाइड क्रास्टो ने कहा कि अपराधियों को कानून का डर नहीं रह गया है। उन्होंने फडणवीस से सक्रियता दिखाते हुए ऐसी कार्रवाई करने की मांग की, जिससे अपराधियों में कानून का भय पैदा हो। उन्होंने कहा कि नागरिकों की सुरक्षा सरकार की सबसे बड़ी प्राथमिकता होनी चाहिए।