Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Meta briefs Congress on content moderation raises concerns on employees being targeted over suspended accounts

'सभी राजनीतिक दल हमारे लिए एक समान': कांग्रेस नेताओं की मेटा अधिकारियों से मुलाकात, अकाउंट बैन पर क्या कहा?

Wed, 25 Nov 2026 02:51 PM IST
अमन मौर्या पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली Published by: अमन मौर्या Updated Wed, 25 Nov 2026 02:51 PM IST
सार

मेटा अधिकारियों ने कांग्रेस नेता सुप्रिया श्रीनेत समेत अन्य नेताओं से मुलाकात कर कंटेंट मॉडरेशन और इंस्टाग्राम अकाउंट निलंबन पर चर्चा की। कंपनी ने राजनीतिक दलों के प्रति तटस्थता जताई और कहा कि आईटी नियमों का उल्लंघन करने वाली सामग्री और अकाउंट पर कार्रवाई की जाती है।

विज्ञापन
Meta briefs Congress on content moderation raises concerns on employees being targeted over suspended accounts
मार्क जुकरबर्ग - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स/X/AI

विस्तार

मेटा से जुड़े कार्यालयों के बाहर भारतीय युवा कांग्रेस (आईवाईसी) सदस्यों के विरोध-प्रदर्शन के बीच कंपनी के अधिकारियों और पार्टी नेताओं के बीच मुलाकात हुई। इस दौरान कंपनी के प्लेटफॉर्म पर कंटेंट मॉडरेशन और प्रतिबंधों से जुड़ी प्रक्रिया पर चर्चा हुई। मीडिया सूत्रों के हवाले से यह जानकारी सामने आई। बता दें कि युवा कांग्रेस के सदस्य इंस्टाग्राम अकाउंट निलंबित किए जाने के खिलाफ लगातार विरोध-प्रदर्शन कर रहे हैं।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: केंद्र पर बरसे खरगे: एनीमिया-कुपोषण के आंकड़ों पर जवाबदेही मांगी, पोषण बजट-खर्च को लेकर भी सरकार से पूछे सवाल
विज्ञापन


बैठक में शामिल एक सूत्र ने एएनआई को बताया कि मेटा के अधिकारियों ने कंपनी का रुख स्पष्ट करते हुए कहा कि वह सभी राजनीतिक दलों और उनकी ओर से पोस्ट की जाने वाली सामग्री के प्रति तटस्थ रहती है। अधिकारियों ने मेटा के कार्यालयों के बाहर कर्मचारियों को निशाना बनाए जाने और विरोध-प्रदर्शन को लेकर भी चिंता जताई। मेटा की पब्लिक पॉलिसी टीम ने कांग्रेस सोशल मीडिया और डिजिटल प्लेटफॉर्म की अध्यक्ष सुप्रिया श्रीनेत से मुलाकात की। इस दौरान उनके साथ युवा कांग्रेस के नेता भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


कब से हो रहा विरोध-प्रदर्शन?
20 नवंबर से युवा कांग्रेस के सदस्य हैदराबाद, मुंबई और गुरुग्राम में मेटा से जुड़े कार्यालयों के बाहर प्रदर्शन कर रहे हैं। इन प्रदर्शनों को नियंत्रित करने के लिए संबंधित स्थानों पर पुलिसकर्मियों की तैनाती भी की गई थी। युवा कांग्रेस ने निलंबित इंस्टाग्राम अकाउंट बहाल करने और प्रतिबंध हटाने की मांग करते हुए मेटा को सात दिन का अल्टीमेटम दिया है।

प्रतिबंधित सामग्री पर मेटा ने क्या कहा?
मेटा के अधिकारियों ने प्रतिनिधिमंडल को बताया कि आईटी नियमों के तहत कुछ प्रतिबंधित श्रेणियों में आने वाली सामग्री को अपने प्लेटफॉर्म पर पोस्ट करना, अपलोड करना, साझा करना या प्रसारित करना प्रतिबंधित है। कंपनी ने स्पष्ट किया कि यह प्रतिबंध कृत्रिम रूप से तैयार की गई जानकारी पर भी समान रूप से लागू होता है। इसमें ऐसी सामग्री शामिल है, जिसे आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई), मशीन लर्निंग या अन्य कम्प्यूटेशनल टूल की मदद से बनाया गया हो या उसमें बड़े स्तर पर बदलाव किया गया हो। इसमें डीपफेक और एआई से तैयार किए गए टेक्स्ट, तस्वीरें, ऑडियो और वीडियो भी शामिल हैं।

कंपनी ने कहा कि वह ऐसी सामग्री को अपने प्लेटफॉर्म से दूर रखने के लिए उचित और जरूरी प्रयास करती है। इसके लिए कई उपाय अपनाए जाते हैं-

सक्रिय निगरानी और पहचान: मेटा अपने कम्युनिटी स्टैंडर्ड का उल्लंघन करने वाली संभावित सामग्री की पहचान और समीक्षा के लिए स्वचालित टूल का इस्तेमाल करती है। आईटी नियमों के तहत कानूनी आवश्यकताओं के आधार पर भारत में कुछ प्रकार की सामग्री तक पहुंच भी स्वचालित रूप से प्रतिबंधित की जाती है।

यूजर्स की ओर से रिपोर्टिंग: प्रत्येक प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध रिपोर्टिंग टूल के जरिए यूजर्स नियमों का उल्लंघन करने वाली सामग्री की शिकायत कर सकते हैं।


कानूनी आदेश: मेटा भारत में अधिकृत सरकारी एजेंसियों और अदालतों की ओर से जारी वैध कानूनी आदेशों की समीक्षा करती है और उन पर कार्रवाई करती है। ऐसे आदेशों का विवरण कंपनी की 'कंटेंट रिस्ट्रिक्शंस बेस्ड ऑन लोकल लॉज रिपोर्ट' में दिया जाता है।

कंटेंट की समीक्षा: रिपोर्ट की गई और स्वचालित रूप से पहचानी गई सामग्री की कम्युनिटी स्टैंडर्ड और लागू भारतीय कानूनों के आधार पर समीक्षा की जाती है।

कानून का उल्लंघन होने पर पोस्ट और अकाउंट पर कार्रवाई
मेटा के अधिकारियों ने प्रतिनिधिमंडल को बताया कि यदि कोई सामग्री भारतीय कानूनों का उल्लंघन करती पाई जाती है, तो कंपनी संबंधित पोस्ट, तस्वीरों, वीडियो या अन्य सामग्री तक पहुंच को स्थानीय स्तर पर प्रतिबंधित कर सकती है। ऐसा आईटी नियमों का उल्लंघन करने वाली सामग्री या किसी वैध कानूनी आदेश के दायरे में आने वाली सामग्री के मामले में किया जा सकता है। ऐसी कार्रवाई होने पर संबंधित यूजर्स को इसकी सूचना दी जाती है।

ये भी पढ़ें: दिल्ली दंगा केस: उमर खालिद और शरजील इमाम को अंतरिम जमानत देने से 'सुप्रीम' इनकार, सरकार-पुलिस से जवाब तलब

कंपनी ने यह भी कहा कि इन्हीं आधारों पर किसी अकाउंट तक पहुंच को अस्थायी या स्थायी रूप से प्रतिबंधित किया जा सकता है। इस तरह की कार्रवाई किए जाने पर अकाउंट धारकों को भी सूचित किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed