Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Jaishankar outlines India's vision for the Indian Ocean, says 'we keep an eye on every activity'

'समुद्री सुरक्षा के लिए एकजुट हों': जयशंकर ने हिंद महासागर पर बताया भारत का विजन, कहा- हर गतिविधि पर हमारी नजर

Fri, 27 Nov 2026 01:50 PM IST
अस्मिता त्रिपाठी एएनआई, नई दिल्ली
एएनआई, नई दिल्ली Published by: अस्मिता त्रिपाठी Updated Fri, 27 Nov 2026 01:50 PM IST
सार

विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने हिंद महासागर को वैश्विक व्यापार, ऊर्जा सुरक्षा और कनेक्टिविटी के लिए महत्वपूर्ण बताते हुए क्षेत्रीय देशों से मिलकर काम करने की अपील की। उन्होंने कहा कि भारत की 2025-2027 की आईओआरए अध्यक्षता समुद्री सुरक्षा, व्यापार, निवेश और सतत विकास में सहयोग बढ़ाने पर केंद्रित रहेगी।

विज्ञापन
Jaishankar outlines India's vision for the Indian Ocean, says 'we keep an eye on every activity'
विदेश मंत्री एस जयशंकर - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने शुक्रवार को वैश्विक व्यापार, ऊर्जा सुरक्षा और कनेक्टिविटी के लिए हिंद महासागर के रणनीतिक महत्व पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि एक शांतिपूर्ण, स्थिर और सुरक्षित समुद्री क्षेत्र बनाए रखने के लिए इस क्षेत्र के देशों का मिलकर काम करना बहुत जरूरी है।
विज्ञापन


जयशंकर ने क्या कहा? 
नई दिल्ली में 'इंडियन ओशन रिम एसोसिएशन' (IORA) की 25वीं मंत्रिपरिषद बैठक को संबोधित करते हुए, जयशंकर ने कहा कि हिंद महासागर इस क्षेत्र और इसके बाहर के देशों के आर्थिक और रणनीतिक हितों के केंद्र में है। उन्होंने कहा, 'हिंद महासागर वैश्विक व्यापार, ऊर्जा सुरक्षा, कनेक्टिविटी और समृद्धि के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। यह हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है कि हम यह सुनिश्चित करें कि यह क्षेत्र शांतिपूर्ण, स्थिर और सुरक्षित बना रहे।'
विज्ञापन


महासागर का किया जिक्र
क्षेत्रीय सहयोग के प्रति भारत के दृष्टिकोण को रेखांकित करते हुए, जयशंकर ने देश के 'महासागर' विजन का जिक्र किया, जिसका पूरा नाम 'म्यूचुअल एंड होलिस्टिक एडवांसमेंट फॉर सिक्योरिटी एंड ग्रोथ अक्रॉस रीजन्स' (क्षेत्रों में सुरक्षा और विकास के लिए आपसी और समग्र प्रगति) है। उन्होंने कहा कि यह विजन भारत की पहले की 'सागर' पहल पर आधारित है। यह अपने समुद्री पड़ोसियों के साथ मिलकर काम करने के प्रति नई दिल्ली की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


भारत की अध्यक्षता किस पर केंद्रित है? 
जयशंकर ने इस बात पर भी जोर दिया कि आईओआरए  को अपनी सामूहिक आवाज मजबूत करनी चाहिए और हिंद महासागर क्षेत्र में उभरती चुनौतियों से निपटने के लिए आपसी सहयोग बढ़ाना चाहिए।
उन्होंने कहा कि 2025-2027 के लिए भारत की अध्यक्षता "हिंद महासागर क्षेत्र में नवाचार, खुलापन, लचीलापन और अनुकूलन क्षमता" की थीम पर केंद्रित होगी। यह इस बात को दर्शाता है कि संगठन को तेजी से बदलते वैश्विक माहौल के प्रति प्रभावी ढंग से प्रतिक्रिया देने की जरूरत है।

किसके प्रति संवेदनशीन होने को कहा? 
विदेश मंत्री ने इस बात पर जोर दिया कि क्षेत्रीय सहयोग को बदलते भू-राजनीतिक और आर्थिक घटनाक्रमों के प्रति संवेदनशील होना चाहिए। साथ ही, यह भी सुनिश्चित करना होगा कि हिंद महासागर साझा समृद्धि और रचनात्मक जुड़ाव का केंद्र बना रहे। आईओआरए मंत्रिपरिषद की 25वीं बैठक में 23 सदस्य देशों और 12 संवाद साझेदारों के प्रतिनिधि शामिल हुए हैं, जो हिंद महासागर से जुड़े क्षेत्रीय सहयोग और प्राथमिकताओं पर चर्चा कर रहे हैं।


विजिथा हेराथ ने क्या कहा? 
भारत की अध्यक्षता से संगठन के संस्थागत ढांचे को मजबूत करने और समुद्री सुरक्षा, व्यापार, निवेश, कनेक्टिविटी तथा सतत विकास जैसे क्षेत्रों में सहयोग को और गहरा करने का अवसर मिला है।श्रीलंका के विदेश मामलों, विदेशी रोजगार और पर्यटन मंत्री विजिथा हेराथ ने शुक्रवार को भारत और मॉरीशस को 'इंडियन ओशन रिम एसोसिएशन' के कार्यों को आगे बढ़ाने में कोलंबो की ओर से पूरा समर्थन देने का वादा किया। उन्होंने कहा कि श्रीलंका क्षेत्रीय सहयोग को मजबूत करने और एसोसिएशन की पहलों को निरंतर आगे बढ़ाने के लिए दोनों देशों के साथ मिलकर काम करेगा।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed