Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Congress flags Golwalkar's critique of Savarkar; dares Shiv Sena to tear up RSS ideologue's book

सोनिया के संस्मरण पर विवाद: शिवसेना को कांग्रेस की चुनौती, पूछा- क्या गोलवलकर की किताब भी फाड़कर दिखाएंगे?

Thu, 19 Nov 2026 04:57 PM IST
निर्मल कांत पीटीआई, मुंबई।
पीटीआई, मुंबई। Published by: निर्मल कांत Updated Thu, 19 Nov 2026 04:57 PM IST
सार

कांग्रेस नेता सोनिया गांधी की किताब के पन्ने फाड़ने पर महाराष्ट्र में सियासी विवाद बढ़ गया है। कांग्रेस ने भाजपा और एकनाथ शिंदे की शिवसेना को एमएस गोलवलकर की किताब 'बंच ऑफ थॉट्स' का हवाला देकर चुनौती दी है। कांग्रेस ने क्या कहा? पढ़िए इस रिपोर्ट में। 

विज्ञापन
Congress flags Golwalkar's critique of Savarkar; dares Shiv Sena to tear up RSS ideologue's book
सचिन सावंत - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक

विस्तार

महाराष्ट्र कांग्रेस के प्रवक्ता सचिन सावंत ने गुरुवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना को चुनौती दी। उन्होंने कहा कि दोनों दल राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के विचारक एमएस गोलवलकर की किताब 'बंच ऑफ थॉट्स' को फाड़कर दिखाएं। सावंत ने दावा किया कि गोलवलकर ने अपनी किताब में वीडी सावरकर की आलोचना की थी।
विज्ञापन


सचिन सावंत ने पूछा कि अगर दोनों दलों को लगता है कि (कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष) सोनिया गांधी के संस्मरण में सावरकर का अपमान किया गया है, तो वे गोलवलकर की किताब को लेकर क्या करेंगे? उन्होंने मुंबई में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कहा, 'क्या आप उस किताब को फाड़ेंगे? आरएसएस, भाजपा का मूल संगठन है। आप (शिवसेना) 2014 से उसके साथ सत्ता में हैं। क्या आप सरकार छोड़ देंगे?'
विज्ञापन


सोनिया गांधी की किताब के पन्ने क्यों फाड़े गए थे?
सावंत बुधवार को मुंबई में हुए शिवसेना नेताओं के विरोध प्रदर्शन पर जवाब दे रहे थे। शिवसेना नेताओं ने सोनिया गांधी की किताब 'बिलॉन्गिंग: अ जर्नी ऑफ लव' के पन्ने फाड़ कर विरोध जताया था। सावंत ने कहा कि सोनिया गांधी की किताब के पेज नंबर 201 पर एक अंश है। इसमें कांग्रेस के स्वतंत्रता सेनानियों पर हुए हमलों और उनकी जेल की सजा का जिक्र है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि उस समय सावरकर जैसे आरएसएस के वरिष्ठ विचारक ब्रिटिश सरकार को दया याचिकाएं लिख रहे थे। सावंत ने कहा, 'यह एक ऐतिहासिक तथ्य है। अगर उन्होंने इस अंश को पढ़ा और समझा होता, तो वे ऐसी आपत्तियां नहीं उठाते'।

गोलवलकर ने सावरकर के बारे में क्या लिखा था?
सावंत ने गोलवलकर की किताब 'बंच ऑफ थॉट्स' का हवाला दिया। उन्होंने कहा, आरएसएस के दूसरे प्रमुख गोलवलकर ने सावरकर की विचारधारा की आलोचना की थी। सावंत के मुताबिक, गोलवलकर ने सावरकर के हिंदुत्व को नकारात्मक बताया था। उन्होंने सावरकर की राष्ट्रवादी सोच पर भी सवाल उठाए थे।

कांग्रेस प्रवक्ता ने दावा किया कि गोलवलकर ने सावरकर की हिंदू महासभा को मुस्लिम लीग का हिंदू रूप भी बताया था। सावंत ने कहा, 'जो लोग सावरकर की विरासत को आगे बढ़ाने का दावा करते हैं, उन्हें बताना चाहिए कि वे आरएसएस के साथ सत्ता में क्यों हैं। सावरकर पर गोलवलकर की टिप्पणियों को लेकर भाजपा का क्या रुख है? क्या भाजपा या शिवसेना 'बंच ऑफ थॉट्स' को फाड़ेगी?' 

अरुण शौरी की किताब पढ़ने की सलाह क्यों दी?
सावंत ने भाजपा के पूर्व नेता अरुण शौरी की किताब 'द न्यू आइकन: सावरकर एंड द फैक्ट्स' का भी जिक्र किया। उन्होंने सोनिया गांधी की किताब की आलोचना करने वालों से अरुण शौरी की यह किताब पढ़ने की अपील की।

मानहानि मामले को लेकर क्या कहा?
सावंत ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के खिलाफ दायर मानहानि के एक मामले की अदालती कार्यवाही का भी जिक्र किया। यह मामला सावरकर के परपोते सत्यकी सावरकर ने दायर किया था। सावंत ने दावा किया कि सत्यकी सावरकर ने पहले चर्चा में आई छह दया याचिकाओं के अलावा सावरकर की ओर से भेजी गई दस दया याचिकाओं का भी जिक्र किया था।

सावंत ने सावरकर के जीवन के कुछ अन्य विवादित पहलुओं का भी जिक्र किया। इसमें उन्हें 'वीर' की उपाधि मिलने की शुरुआत और उन्हें मिलने वाली पेंशन का मुद्दा शामिल था। उन्होंने सोनिया गांधी की किताब की आलोचना करने वालों से ऐतिहासिक दस्तावेजों की जांच करने को कहा।

किताब फाड़ने पर कांग्रेस का क्या रुख है?
सावंत ने कहा कि कांग्रेस किताबें फाड़ने के खिलाफ है। पार्टी का मानना है कि विचारधारा से जुड़े मतभेदों का जवाब बहस के जरिये दिया जाना चाहिए।

ये भी पढ़ें: 'एआई से चल सकता है काम': अमेरिका में राहुल के बयानों पर भाजपा का तंज; क्या बोले सुधांशु त्रिवेदी?

उन्होंने कहा, 'हम सावरकर की विचारधारा में विश्वास नहीं करते। हमने अपना रुख साफ कर दिया है। ऐतिहासिक हस्तियों के जीवन के अलग-अलग पहलू हो सकते हैं। हमें उनकी विचारधारा पर सवाल उठाने का अधिकार है'।

उद्धव गुट की शिवसेना के साथ गठबंधन पर क्या बोले?
सावंत ने कांग्रेस और शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) के गठबंधन पर भी बात की। उन्होंने कहा कि दोनों दलों ने कभी यह दावा नहीं किया कि उनकी विचारधारा एक जैसी है। दोनों दल लोकतंत्र और संविधान की रक्षा के लिए साथ आए हैं।

सावंत ने कहा, 'हमारा साथ आना देशहित में था। अगर लोकतंत्र और संविधान बचेंगे, तो देश बचेगा। हमारे बीच विचारधारा को लेकर मतभेद थे और इस बारे में कोई भ्रम नहीं था'।


किताब फाड़ने की घटना को किससे जोड़ा?
सावंत ने कहा, सोनिया गांधी की किताब के पन्ने फाड़ना एक बड़ी चिंता का हिस्सा है। उनके मुताबिक, यह सांविधानिक मूल्यों, लोकतांत्रिक अधिकारों और अभिव्यक्ति की आजादी पर हो रहे व्यापक हमले को दिखाता है।

सावंत ने मुंबई में डॉ. भीमराव अंबेडकर के प्रस्तावित स्मारक के निर्माण में हो रही देरी पर भी सवाल उठाए। उन्होंने दादर रेलवे स्टेशन का नाम बदलकर 'चैत्यभूमि' रखने की मांग का समर्थन किया। चैत्यभूमि डॉ. बीआर अंबेडकर का स्मारक है। सावंत ने कहा, 'डॉ. बाबासाहेब अंबेडकर एक वैश्विक व्यक्तित्व हैं। उनके नाम पर किसी स्टेशन का नाम रखना गर्व की बात होगी। उन्हें याद रखना समाज और हम सभी की जिम्मेदारी है'।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed