Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Humour ›   latest hindi viral jokes on social media and joke of the day 16 May 2019

जब लड़की ने गाल पर किया किस तो बोला- दाग अच्छे हैं... पढ़िए मजेदार जोक्स

Thu, 16 May 2019 06:57 PM IST
गौरव शुक्ला फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: गौरव शुक्ला Updated Thu, 16 May 2019 06:57 PM IST
विज्ञापन
latest hindi viral jokes on social media and joke of the day 16 May 2019
latest jokes
डॉक्टर: अब तो शराब नहीं पीते ना तुम? 
विज्ञापन

पप्पू: हां, अब बिल्कुल छोड़ दी है। कोई बहुत ज्यादा रिक्वेस्ट करता है तो पी लेता हूं। 
डॉक्टर: बहुत अच्छे। और बताओ यह तुम्हारे साथ कौन है? 
पप्पू: जी, यह तो मैंने रिक्वेस्ट करने के लिए आदमी रखा है।
-----
पत्नी गुस्से से- देख लेना आपको नर्क में भी जगह नहीं मिलेगी...
पति- न मिले मुझे मरने के बाद भी तुम्हारे साथ नहीं रहना...
 

ताश की गड्डी से 5 पान के पत्ते ले आया...

घर में सत्यनारायण भगवान की पूजा चल रही थी। पंडित जी ने कहा, 5 पान के पत्ते ले आओ। 
पप्पू गया और ताश की गड्डी से 5 पान के पत्ते ले आया। फिर घर में पहले उसकी पूजा हुई और बाद में सत्यनारायण जी की। 
-----
हम भारतीयों को जल्दी ही भरोसा हो जाता है..
हम तो मेडिकल वाले को ही डॉक्टर समझकर दवा ले आते हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

आंधी में एक टी-शर्ट मेरे घर आकर गिर गई...

दो नालायक दोस्त पेपर के बाद बातें कर रहे थे। 
पहला: पेपर कौन सा था?
दूसरा: मैथ का।
पहला: इसका मतलब तू पेपर कर के आया है!
पहला: नहीं यार, साथ वाले के पास कैलक्युलेटर देखा था।
------
रमेश: इतना क्या सोच रहा है?
सुरेश: कल रात को आंधी में एक टी-शर्ट मेरे घर आकर गिर गई।
रमेश: ...तो इसमें क्या हुआ? 
सुरेश: सोच रहा हूं कि पैंट ले लूं या फिर एक और आंधी का इंतजार करूं? 
 
विज्ञापन

ठंडा लोगे या गरम?

संता (मेहमान से) : ठंडा लोगे या गरम?
मेहमान: दोनों ले आओ...
संता: प्रीतो.. एक गिलास फ्रीजर से और दूसरा गिलास गीजर से पानी ले आओ...
------
टीचर- बच्चों बताओ, घर-घर शौचालय बनाने के क्या फायदे हैं?
सोनू- मास्टर साहब, वातावरण शुद्ध रहता है...
टीचर- शाबाश... और दूसरा...
सोनू- आगे नहीं सरकना पड़ता...


 

 

दाग अच्छे हैं...

एक लड़की ने छोटे बच्चे के गाल पर किस की,
लड़की- ओह सॉरी, तुम्हारे गाल पर लिपस्टिक लग गई।
बच्चा- कुछ अच्छा करने से अगर दाग लगते हैं तो दाग अच्छे हैं...


 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed