{"_id":"6b05d6676dbdc2169f0173e7","slug":"scramble-for-e-auto-permits-over-300-applications-for-35-slots-una-news-c-93-1-una1025-214588-2026-11-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: ई-ऑटो परमिट की मारामारी, 35 के लिए 300 से ज्यादा आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: ई-ऑटो परमिट की मारामारी, 35 के लिए 300 से ज्यादा आवेदन
Tue, 24 Nov 2026 11:54 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
Updated Tue, 24 Nov 2026 11:54 PM IST
विज्ञापन
ऊना। जिला ऊना में ई-ऑटो संचालन के लिए निर्धारित कोटा क्षेत्रीय परिवहन प्राधिकरण (आरटीए) के लिए परेशानी का सबब बन गया है। हिमाचल प्रदेश सरकार की राजीव गांधी स्वरोजगार स्टार्ट-अप योजना के तहत जिले को महज 35 ई-ऑटो का कोटा आवंटित किया गया है जबकि इनके संचालन के लिए अब तक 300 से अधिक आवेदन विभाग के पास पहुंच चुके हैं। ऐसे में सीमित कोटे के बीच आवेदकों को रूट की मंजूरी देना विभाग के लिए चुनौती बन गया है।
दो दिसंबर को शिमला में आयोजित होने वाली क्षेत्रीय परिवहन प्राधिकरण ऊना की बैठक में राजीव गांधी स्वरोजगार स्टार्ट-अप योजना के तहत आए आवेदनों में से निर्धारित कोटे 35 ई-ऑटो के रूट परमिट के मंजूरी प्रस्ताव पर मोहर लगेगी। विभाग के अधिकारियों का कहना है कि बचे हुए ई-ऑटो के आवेदनों को लेकर सरकार को राजीव गांधी स्वरोजगार स्टार्ट-अप योजना के तहत ई-ऑटो का कोटा बढ़ाने की प्रस्ताव भेजा जाएगा।
दो साल बाद 2 दिसंबर को होगी आरटीए की बैठक
करीब दो साल के अंतराल के बाद क्षेत्रीय परिवहन प्राधिकरण ऊना की बैठक दो दिसंबर को शिमला में आयोजित होगी। वर्ष 2024 के बाद होने जा रही इस बैठक में परमिट से जुड़े विभिन्न मामलों पर विचार किया जाएगा। बैठक को लेकर आवेदकों और वाहन मालिकों को अपने दस्तावेज तैयार रखने होंगे। बैठक में विचार के लिए रखे जाने वाले मामलों के आवेदन आवश्यक दस्तावेजों सहित 26 नवंबर तक जमा करवाने होंगे।
विज्ञापन
बस परमिट के लिए आवेदनों का होगा ड्रॉ
क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी (आरटीओ) ऊना समीर दत्ता ने बताया कि नए प्रकाशित स्टेज कैरिज बस परमिट के लिए प्राप्त आवेदनों का ड्रॉ ऑफ लॉट्स भी बैठक के दौरान किया जाएगा। ड्रॉ के समय आवेदक स्वयं या उसका अधिकृत प्रतिनिधि उपस्थित रह सकता है। हालांकि, आवेदक या उसका प्रतिनिधि ड्रॉ के दौरान उपस्थित नहीं होता है तो भी उसका आवेदन प्रक्रिया में शामिल रहेगा।
राजीव गांधी स्वरोजगार स्टार्ट-अप योजना के तहत जिले में ई-ऑटो के लिए 300 से अधिक आवेदन आए हैं। ऐसे में योजना के तहत जिला में ई-ऑटो का कोटा बढ़ाने के लिए सरकार को प्रस्ताव भेजा जाएगा।
- समीर दत्ता, आरटीओ ऊना