Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   kaul singh negi inspects sarag ground construction rampur

रामपुर बुशहर: एकजुट हुए गांव, संवरने लगा ऐतिहासिक सराग मैदान; कौल सिंह नेगी ने सराहा प्रयास

Tue, 17 Nov 2026 03:28 PM IST
Ankesh Dogra संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर बुशहर।
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर बुशहर। Published by: Ankesh Dogra Updated Tue, 17 Nov 2026 03:28 PM IST
सार

गोपालपुर पंचायत के ऐतिहासिक सराग मैदान में निर्माण कार्य तेजी से जारी है। हिमकोफेड के पूर्व अध्यक्ष कौल सिंह नेगी ने मौके पर पहुंचकर कार्य का जायजा लिया और ग्रामीणों व मेला मैदान समिति के सामूहिक श्रमदान की सराहना की। सांसद कंगना रनौत ने मैदान के निर्माण के लिए 10 लाख रुपये स्वीकृत किए हैं।

विज्ञापन
kaul singh negi inspects sarag ground construction rampur
हिमकोफेड के पूर्व अध्यक्ष कौल सिंह नेगी - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

गोपालपुर पंचायत के ऐतिहासिक सराग मैदान को बेहतर बनाने के लिए निर्माण कार्य जारी है। मंगलवार को हिमकोफेड के पूर्व अध्यक्ष कौल सिंह नेगी ने मैदान पहुंचकर निर्माण कार्य का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने स्थानीय ग्रामीणों और मेला मैदान समिति की ओर से किए जा रहे श्रमदान की प्रशंसा की।

विज्ञापन




उन्होंने मैदान के निर्माण के लिए 10 लाख रुपये की राशि स्वीकृत करने पर मंडी की सांसद कंगना रनौत का आभार जताया। कौल सिंह नेगी ने कहा कि सांसद के पिछले रामपुर दौरे के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं, मंडल अध्यक्ष महेंद्र जैन और स्थानीय लोगों ने सराग मैदान के सुधार एवं निर्माण के लिए आर्थिक सहायता की मांग रखी थी। इस पर सांसद ने तुरंत संज्ञान लेते हुए 10 लाख रुपये स्वीकृत किए थे।

विज्ञापन

निर्माण के लिए स्वीकृत पूरी राशि मैदान पर होगी खर्च
कौल सिंह नेगी ने कहा कि सराग मैदान में निर्माण कार्य तेजी से और बेहतर तरीके से किया जा रहा है। सांसद की ओर से स्वीकृत की गई पूरी धनराशि मैदान के निर्माण कार्य पर ही खर्च की जाएगी। उन्होंने बताया कि गोपालपुर पंचायत के विभिन्न गांवों के लोग भी श्रमदान के माध्यम से मैदान को तैयार करने में योगदान दे रहे हैं। मेला मैदान समिति ने हर गांव के लोगों को इस सामूहिक प्रयास से जोड़ने के लिए प्रेरित किया है। मंगलवार को बाड़ा गांव के ग्रामीण श्रमदान करने मैदान पहुंचे। आने वाले दिनों में पंचायत के अन्य गांवों के लोग भी अलग-अलग दिन श्रमदान में भागीदारी निभाएंगे।

मैदान तैयार होने पर मेले और खेलकूद गतिविधियों को मिलेगा बढ़ावा
कौल सिंह नेगी ने कहा कि स्थानीय लोगों की एकजुटता और सामूहिक सहयोग की यह पहल दूसरे क्षेत्रों के लिए भी प्रेरणादायक है। उन्होंने मेला मैदान समिति और श्रमदान करने वाले सभी ग्रामीणों का आभार जताया। उन्होंने उम्मीद जताई कि मैदान का निर्माण पूरा होने के बाद यहां आयोजित होने वाले मेले को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी। साथ ही विभिन्न खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन भी पहले से बेहतर स्तर पर किया जा सकेगा। इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष सराहन महेंद्र जैन, मंडल अध्यक्ष रामपुर नरेश चौहान, मीडिया प्रभारी सहित मंडल के अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed