{"_id":"6b081617d238fb894e0a6415","slug":"forest-officials-provided-with-training-on-seed-and-nursery-techniques-mandi-news-c-90-1-mnd1021-222996-2026-11-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: वन अधिकारियों को बीज और नर्सरी तकनीकों का दिया प्रशिक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: वन अधिकारियों को बीज और नर्सरी तकनीकों का दिया प्रशिक्षण
विज्ञापन
हिमालयी वनस्पतियों के संरक्षण और वन आवरण बढ़ाने पर दिया जोर
संवाद न्यूज एजेंसी
सुंदरनगर(मंडी)। हिमालयन वन अनुसंधान संस्थान शिमला की ओर से बुधवार को हिमाचल प्रदेश वन अकादमी सुंदरनगर में राष्ट्रीय कैंपा परियोजना के तहत एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें 35 प्रशिक्षु वन क्षेत्र अधिकारियों ने भाग लिया।
कार्यक्रम का शुभारंभ समूह समन्वयक (अनुसंधान) डॉ. अश्वनी तपवाल ने किया। उन्होंने वन आवरण बढ़ाने और हिमालयी क्षेत्रों में पौधरोपण के लिए उन्नत बीज एवं नर्सरी तकनीकों का महत्व बताया। उप निदेशक देवेंद्र सिंह डोगरा ने भी प्रतिभागियों को संबोधित किया।
वैज्ञानिक पितांबर सिंह नेगी ने भोजपत्र, कठभोज, गुलाबी बुरांश, पाजा, सोरबस लेनेता और जुनिपर की बीज एवं नर्सरी तकनीकों की जानकारी दी। डॉ. मोहम्मद इब्राहिम ने उत्कृष्ट वृक्षों के चयन और बीज उत्पादन क्षेत्रों के विकास, जबकि डॉ. अश्वनी तपवाल ने वन नर्सरियों में माइकोराइज़ा के लाभ बताए।
विज्ञापन
समापन पर प्रशिक्षु अधिकारियों को प्रमाण पत्र वितरित किए गए। वरिष्ठ तकनीकी अधिकारी कुलदेश कुमार ने सभी अधिकारियों एवं प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया।