Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   kullu manali highway jeep bike accident youth dies babeli

हिमाचल: कुल्लू-मनाली हाईवे पर भीषण हादसा, जीप कैंपर ने बाइक को मारी टक्कर; 25 वर्षीय युवक की मौत

Wed, 25 Nov 2026 09:56 AM IST
Ankesh Dogra संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू।
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू। Published by: Ankesh Dogra Updated Wed, 25 Nov 2026 09:56 AM IST
सार

कुल्लू-मनाली हाईवे-3 पर बबेली में जीप कैंपर और बाइक की जोरदार टक्कर में 25 वर्षीय युवक चेतन की मौत हो गई, जबकि उसका 23 वर्षीय साथी योगेश गंभीर रूप से घायल है। 

विज्ञापन
kullu manali highway jeep bike accident youth dies babeli
जीप-बाइक की टक्कर, युवक की मौत (मृतक चेतन की फाइल फोटो)। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले में कुल्लू-मनाली हाईवे-3 पर एक दर्दनाक सड़क हादसे में 25 वर्षीय युवक की मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा बबेली में आईटीबीपी कैंप के बाहर हुआ, जहां जीप कैंपर और बाइक के बीच जोरदार टक्कर हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर कैंपर चालक को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, दोनों युवक बाइक पर कुल्लू से मनाली की ओर जा रहे थे। रात करीब 10 बजे जब वे बबेली पहुंचे तो मनाली की तरफ से आ रही जीप कैंपर ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक कैंपर के साथ कई मीटर तक घिसटती चली गई।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- हिमाचल प्रदेश: भोजन मांगने के बहाने घर पहुंचा साधु, 90 वर्षीय बुजुर्ग महिला की सोने की बालियां गायब
विज्ञापन
विज्ञापन


हादसे की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। उन्होंने खून से लथपथ दोनों युवकों को वाहन की मदद से क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू पहुंचाया। यहां उपचार के दौरान 25 वर्षीय चेतन पुत्र टीकम सिंह की मौत हो गई। वहीं, उसका 23 वर्षीय साथी योगेश पुत्र गोवर्धन गंभीर रूप से घायल है और अस्पताल में उसका उपचार चल रहा है।

हादसे के बाद कैंपर चालक मौके से फरार हो गया था। पुलिस ने बाद में उसे पकड़कर गिरफ्तार कर लिया। एसपी कुल्लू अभिषेक एस ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।

अस्पताल की व्यवस्था पर उठाए सवाल
हादसे में घायल युवकों को अस्पताल पहुंचाने वाले एक प्रत्यक्षदर्शी ने जिला अस्पताल की स्वास्थ्य सुविधाओं और मरीजों के साथ किए जाने वाले व्यवहार पर नाराजगी जताई है। उन्होंने अस्पताल की कमियों को दूर करने और स्वास्थ्य व्यवस्था में जवाबदेही तय करने की मांग की। उनका कहना है कि व्यवस्थाओं में सुधार जरूरी है, ताकि मरीजों और उनके परिजनों को परेशानी का सामना न करना पड़े।

जयराम ठाकुर ने जताया शोक
कुल्लू में हुए इस हादसे में जंजैहली के बायला गांव निवासी चेतन की मौत से क्षेत्र में शोक की लहर है। नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने चेतन के असामयिक निधन पर गहरा दुख जताया है। उन्होंने शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदनाएं व्यक्त करते हुए कहा कि इतनी कम उम्र में चेतन का दुनिया से चले जाना बेहद दुखद और पीड़ादायक है।

जुड़वां भाई का साथ छूटा, बायला की गलियों में पसरा सन्नाटा
जिस घर में दो जुड़वां भाइयों की हंसी एक साथ गूंजती थी, वहां अब एक भाई की यादें और दूसरे की खामोशी रह गई है। कभी साथ बड़े हुए, साथ सपने देखे और जिंदगी की राह पर एक-दूसरे का सहारा बने चेतन और चिराग की जोड़ी अब हमेशा के लिए बिछड़ गई है। कुल्लू में हुए सड़क हादसे ने 22 वर्षीय चेतन ठाकुर की जिंदगी छीन ली। बेटे की मौत से परिवार सदमे में है, वहीं जुड़वां भाई चिराग के लिए इस दुख को शब्दों में बयां करना भी मुश्किल हो रहा है।

चेतन ठाकुर ने होटल मैनेजमेंट की पढ़ाई पूरी करने के बाद मनाली के एक निजी होटल में काम करना शुरू किया था। वह अपने पैरों पर खड़ा होकर परिवार की उम्मीदों को पूरा करने की कोशिश कर रहा था। कम उम्र में ही उसने अपनी जिम्मेदारियों को समझ लिया था। परिवार को भी उससे उम्मीदें थीं, लेकिन सोमवार रात एक ऐसा हादसा हुआ, जिसने इन सभी सपनों को अधूरा छोड़ दिया।

सोमवार रात चेतन अपने दोस्त को छोड़ने के लिए कुल्लू गया था। यह सफर उसकी जिंदगी का आखिरी सफर साबित हुआ। कुल्लू-मनाली नेशनल हाईवे पर बबेली के समीप रात करीब 10 बजे बाइक हादसे का शिकार हो गई। हादसे में चेतन की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि उसके साथ मौजूद योगेश गंभीर रूप से घायल हो गया।

इस हादसे का सबसे दर्दनाक पहलू यह है कि चेतन और चिराग जुड़वां भाई थे। दोनों ने एक साथ बचपन बिताया और जिंदगी के कई पड़ाव साथ देखे। चिराग सुंदरनगर में पढ़ाई कर रहा है। घर की लाडली बहन भी भाई की मौत से गहरे सदमे में है।

पिता टिक्कम राम के लिए जवान बेटे को खोने का दुख असहनीय है। जिस बेटे को पढ़ा-लिखाकर परिवार की जिम्मेदारियां संभालने के काबिल बनाया, उसी की अर्थी को कंधा देना पड़ा। ग्राम पंचायत जंजैहली के प्रधान लायक राम ने कहा कि चेतन का असमय चले जाना पूरे क्षेत्र के लिए बड़ी क्षति है।
बाक्स

योगेश करता है डिलीवरी बॉय का काम
थुनाग तहसील के सुराह गांव निवासी 25 वर्षीय योगेश पुत्र गोवर्धन कुल्लू में डिलीवरी बॉय का काम करता है। सोमवार रात वह बाइक पर अपने दोस्त चेतन को छोड़ने जा रहा था। इसी दौरान कुल्लू-मनाली नेशनल हाईवे पर बबेली के पास बाइक हादसे का शिकार हो गई। गंभीर रूप से घायल योगेश का उपचार जारी है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed