Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Dumping site not mentioned in the FCA application for the Chenab-Beas Link Project

Kullu News: चिनाव-ब्यास लिंक परियोजना के एफसीए आवेदन में डंपिंग साइट का जिक्र नहीं

Tue, 24 Nov 2026 05:37 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Tue, 24 Nov 2026 05:37 PM IST
विज्ञापन
Dumping site not mentioned in the FCA application for the Chenab-Beas Link Project
खास खबर
विज्ञापन

निदेशालय ने आपत्तियां लगाकर वापस भेजा एफसीए आवेदन
आवेदन के साथ प्रबंधन और डंपिंग योजना जमा करने को कहा
गौरीशंकर
कुल्लू। राष्ट्रीय जलविद्युत निगम (एनएचपीसी) की महत्वाकांक्षी चिनाब-ब्यास लिंक परियोजना के एफसीए आवेदन में खामियां पाई गई हैं। शिमला स्थित निदेशालय ने इस आवेदन को वापस भेज दिया है। एनएचपीसी को इन खामियों को दूर करने के निर्देश दिए गए हैं। एनएचपीसी ने मढ़ी के पास परियोजना के लिए 10 हेक्टेयर भूमि मांगी थी। आवेदन में मलबा डंपिंग और प्रबंधन योजना का कोई जिक्र नहीं था। निदेशालय ने इस पर आपत्तियां लगाई हैं।
कुछ प्रमाण पत्र और अन्य दस्तावेज भी आवेदन के साथ जमा करने को कहा गया है। यह परियोजना 2352 करोड़ रुपये की लागत से बनेगी। इसे 49 महीनों के भीतर पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। ऐसे में एफसीए आवेदन में खामियां निकलना एनएचपीसी की परियोजना के प्रति गंभीरता के दृष्टिकोण को दर्शाता है।
विज्ञापन

टनल निर्माण और मलबा प्रबंधन परियोजना के तहत लाहौल के सिस्सू और कोकसर क्षेत्र से मनाली के मढ़ी तक 8.7 किलोमीटर लंबी टनल बनेगी। यह टनल रोहतांग पास की पहाड़ियों के नीचे से गुजरेगी। मढ़ी के ठीक नीचे टनल का मुहाना निकलेगा। इसके माध्यम से चिनाब का पानी ब्यास नदी में डाला जाएगा। टनल निर्माण से निकलने वाले मलबे की डंपिंग साइट का जिक्र एफसीए आवेदन में नहीं था।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोकसर में बनेगा 19 मीटर ऊंचा बैराज
कोकसर में बनेगा बैराज इस परियोजना में चंद्रा नदी का पानी ब्यास में मोड़ने के लिए 19 मीटर ऊंचा और 96.05 मीटर लंबा बैराज बनाए जाने की योजना है। इसके जरिये पानी को टनल के माध्यम से मोड़ने की योजना है। इस महत्वाकांक्षी परियोजना से जहां पाकिस्तान की ओर जा रहे चिनाब नदी के पानी को रोकना है तो वहीं इससे दिल्ली, हरियाणा, पंजाब और राजस्थान जैसे राज्यों में पानी की कमी को दूर करना भी है। ऐसे में इस परियोजना का महत्व और भी बढ़ गया है। जबकि राज्य में पानी मोड़ने से विद्युत उत्पादन की क्षमता में भी वृद्धि के आसार बने हुए हैं।


एनएचपीसी की ओर से जो एफसीए आवेदन किया गया था विभाग की ओर से उसे पोर्टल के माध्यम से आगामी कार्रवाई के लिए प्रेषित किया था। लेकिन निदेशालय की ओर से आपत्तियां लगाकर आवेदन को लौटाया है और विभाग ने अब यूजर एजेंसी को वापस भेज दिया है ताकि आपत्तियों को दूर कर फिर से आवेदन किया जा सके। -सन्नी वर्मा, वन मंडलाधिकारी कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed