{"_id":"6affd617e67bca879d011036","slug":"bijli-mahadev-ropeway-project-stalled-company-shuts-kullu-office-2026-11-20","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल: पेड़ों की कटाई के बाद थमा बिजली महादेव रोपवे का काम, कंपनी ने कुल्लू से समेटा कार्यालय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल: पेड़ों की कटाई के बाद थमा बिजली महादेव रोपवे का काम, कंपनी ने कुल्लू से समेटा कार्यालय
Fri, 20 Nov 2026 10:39 AM IST
Ankesh Dogra
गौरीशंकर, कुल्लू।
गौरीशंकर, कुल्लू।
Published by: Ankesh Dogra
Updated Fri, 20 Nov 2026 10:39 AM IST
सार
बिजली महादेव रोपवे परियोजना का काम स्थानीय विरोध के चलते ठप पड़ा है। 67 पेड़ों की कटाई के बाद निर्माण रोकना पड़ा था। अब राष्ट्रीय राजमार्ग रसद प्रबंधन लिमिटेड ने कुल्लू स्थित कार्यालय भी बंद कर दिया है, जिससे 284 करोड़ रुपये की परियोजना के भविष्य पर अनिश्चितता बढ़ गई है।
विज्ञापन
बहुद्देशीय भवन कुल्लू में खुला था राष्ट्रीय राजमार्ग रसद प्रबंधन लिमिटड का कार्यालय।
- फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विस्तार
बिजली महादेव रोपवे के निर्माण को लेकर बढ़ते जनविरोध के बीच राष्ट्रीय राजमार्ग रसद प्रबंधन लिमिटेड (एनएचएलएमएल) ने कुल्लू स्थित अपना कार्यालय बंद कर दिया है। करीब 2.3 किलोमीटर लंबी इस रोपवे परियोजना का निर्माण पहले ही विरोध के चलते ठप पड़ा है। अब कंपनी का कार्यालय बंद होने से 284 करोड़ रुपये की इस महत्वाकांक्षी परियोजना के भविष्य पर भी सवाल खड़े होने लगे हैं।
विज्ञापन
एनएचएलएमएल ने जिला मुख्यालय कुल्लू के बहुउद्देश्यीय भवन में करीब डेढ़ साल पहले अपना कार्यालय खोला था। रोपवे निर्माण से जुड़ी तमाम औपचारिकताएं पूरी कर ली गई थीं। इनमें वन संरक्षण अधिनियम (एफसीए) से संबंधित प्रक्रियाएं भी शामिल थीं। कंपनी ने पिरड़ी के पास निर्माण कार्य भी शुरू कर दिया था लेकिन बिजली महादेव की पहाड़ी पर पेड़ों की कटाई शुरू होते ही स्थानीय लोगों का विरोध तेज हो गया। लोग सड़कों पर उतर आए और विरोध के चलते 67 पेड़ काटने के बाद निर्माण कार्य रोकना पड़ा। इसके बाद से परियोजना का काम आगे नहीं बढ़ पाया है। राष्ट्रीय राजमार्ग रसद प्रबंधन लिमिटेड (एनएलएमएल) के साइट इंजीनियर अंकित का कहना है कि कुल्लू में खुले कार्यालय को बंद कर दिया गया है। संबंधित कार्य को लेकर लोग फोन के माध्यम से हमें संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन
परियोजना के भविष्य पर संकट
जिला मुख्यालय में करीब डेढ़ साल से संचालित एनएचएलएमएल का कार्यालय अब बंद कर दिया गया है। इसे परियोजना को लेकर बढ़ते जनविरोध के बीच कंपनी के कदम के रूप में देखा जा रहा है। पहले विरोध के चलते निर्माण कार्य रोकना पड़ा और अब कार्यालय बंद होने से परियोजना के भविष्य को लेकर अनिश्चितता बढ़ गई है। शुरुआत में कंपनी को उम्मीद थी कि लोगों का विरोध शांत होने के बाद निर्माण कार्य दोबारा शुरू हो सकेगा। लेकिन विरोध लगातार बढ़ता गया और परियोजना पर काम पूरी तरह ठप हो गया। ऐसे में 284 करोड़ रुपये की यह महत्वाकांक्षी परियोजना फिलहाल खटाई में पड़ती नजर आ रही है।
राष्ट्रीय राजमार्ग रसद प्रबंधन लिमिटेड का बहुउद्देश्यीय भवन में खोला गया कार्यालय बंद कर दिया गया है और अभी तक रोपवे निर्माण को लेकर भी कोई बड़ा अपडेट नहीं आया है। -डॉ. अमित कुमार शर्मा, उपायुक्त कुल्लू