{"_id":"6afca1ad60cea7fe19020c95","slug":"no-serious-damage-to-binwa-bridge-no-proposal-at-present-to-construct-a-retaining-wall-kangra-news-c-399-dsl1012-554417-2026-11-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: बिनवा पुल को गंभीर नुकसान नहीं, रिटेनिंग वॉल बनाने का फिलहाल प्रस्ताव नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: बिनवा पुल को गंभीर नुकसान नहीं, रिटेनिंग वॉल बनाने का फिलहाल प्रस्ताव नहीं
विज्ञापन
धर्मशाला। बैजनाथ और पपरोला के बीच स्थित बिनवा पुल के पास मिट्टी के कटाव से पुल की संरचनात्मक मजबूती को कोई गंभीर नुकसान नहीं पहुंचा है। हालांकि ए-2 पियर की ओर पहुंच मार्ग के दाईं तरफ मिट्टी का कटाव पाया गया है। इस स्थान पर फिलहाल रिटेनिंग वॉल बनाने का कोई प्रस्ताव नहीं है।
बैजनाथ के विधायक किशोरी लाल के सवाल के जवाब में लोक निर्माण मंत्री ने विधानसभा में यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि एनएचएआई के अभियंताओं ने पुल का निरीक्षण किया था। रिपोर्ट के अनुसार कूहल में पानी का बहाव अधिक होने और निर्धारित मार्ग से ऊपर बहने के कारण मिट्टी का कटाव हुआ है।
मंत्री ने बताया कि स्थिति पर निगरानी रखी जा रही है। भविष्य में जरूरत पड़ने पर तकनीकी निरीक्षण और व्यावहारिकता के आधार पर सुरक्षा कार्य करवाने पर विचार किया जाएगा। ब्यूरो