{"_id":"6b034680b1f1c47a6407960e","slug":"two-hrtc-bus-services-discontinued-passengers-face-increased-inconvenience-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1005-216157-2026-11-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: एचआरटीसी की दो बस सेवाएं बंद, यात्रियों की बढ़ी परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: एचआरटीसी की दो बस सेवाएं बंद, यात्रियों की बढ़ी परेशानी
Mon, 23 Nov 2026 01:16 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Mon, 23 Nov 2026 01:16 AM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। एचआरटीसी रामपुर डिपो की दो बस सेवाएं बंद होने से यात्रियों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। हमीरपुर बस अड्डे से शाम के समय झाकड़ी और सराहन के लिए चलने वाली बसें बंद होने से लोगों को अब अपने गंतव्य तक पहुंचने के लिए निजी बसों और अन्य वैकल्पिक साधनों का सहारा लेना पड़ रहा है।
हमीरपुर से झाकड़ी के लिए शाम पांच बजे नॉन स्टॉप बस सेवा उपलब्ध थी। यह बस कम समय में यात्रियों को उनके गंतव्य तक पहुंचाती थी। इसके अलावा चिंतपूर्णी से सराहन जाने वाली बस भी हमीरपुर बस अड्डे से शाम 7:20 बजे रवाना होती थी।
दोनों बस सेवाएं बंद होने से विशेषकर शाम के समय सफर करने वाले यात्रियों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। यात्री रजनीश, सुरेंद्र, प्रदीप, अजय और राजीव ने बताया कि इन बसों के चलने से उन्हें लंबी दूरी का सफर आसानी से तय करने में सुविधा मिलती थी। अब बसें बंद होने के कारण दूसरे साधनों से सफर करना पड़ रहा है, जिससे समय और परेशानी दोनों बढ़ गए हैं।
विज्ञापन
कोट
बसों की कमी के चलते फिलहाल इन सेवाओं को बंद किया गया है। बस सेवाओं को दोबारा बहाल करने के प्रयास किए जाएंगे। -उमेश ठाकुर, क्षेत्रीय प्रबंधक, एचआरटीसी रामपुर डिपो