{"_id":"6afe8c80b484f66d540e5dbe","slug":"stock-of-khair-wood-found-hidden-inside-pile-of-straw-in-yamunanagar-forest-department-seized-quintals-of-wood-2026-11-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"यमुनानगर: भूसे में छिपाकर रखा था खैर की लकड़ी का जखीरा, वन विभाग ने पांच क्विंटल लकड़ी पकड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यमुनानगर: भूसे में छिपाकर रखा था खैर की लकड़ी का जखीरा, वन विभाग ने पांच क्विंटल लकड़ी पकड़ी
Thu, 19 Nov 2026 11:13 AM IST
Naveen
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापनगर
Published by: Naveen
Updated Thu, 19 Nov 2026 11:13 AM IST
सार
यमुनानगर में वन विभाग में बड़ी कार्रवाई देखने को मिली है। जानकारी के अनुसार, अवैध रूप से रखी गई करीब पांच क्विंटल खैर की लकड़ी बरामद की है। वहीं, सुरक्षा व्यवस्था के लिए डायल 112 की पुलिस टीम भी मौके पर मौजूद रही।
विज्ञापन
मौके की तस्वीर
- फोटो : संवाद
विस्तार
गांव खिलांवाला में वन विभाग की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर अवैध रूप से रखी गई करीब पांच क्विंटल खैर की लकड़ी बरामद की है। आरोपियों ने लकड़ी को घर में भूसे के बीच छिपाकर रखा हुआ था, ताकि किसी को इसकी भनक न लगे। वन विभाग की टीम ने वाजिद और जुल्फान के घर पर कार्रवाई करते हुए लकड़ी को कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार वन विभाग को सूचना मिली थी कि गांव खिलांवाला में खैर की लकड़ी का अवैध रूप से भंडारण किया गया है। सूचना मिलते ही वन विभाग के रेंज अधिकारी के नेतृत्व में टीम ने पुलिस को साथ लेकर मौके पर छापेमारी की। इस संयुक्त कार्रवाई में वन विभाग के अनुज रावल, हरीश धीमान, संदीप वर्मा और मनजीत शामिल रहे। वहीं, सुरक्षा व्यवस्था के लिए डायल 112 की पुलिस टीम भी मौके पर मौजूद रही।
विज्ञापन
छापेमारी के दौरान टीम ने घर में भूसे के ढेर के बीच छिपाकर रखी गई करीब पांच क्विंटल खैर की लकड़ी बरामद की। लकड़ी को इस तरह छिपाया गया था कि सामान्य तौर पर किसी को इसका पता नहीं चल सके। टीम ने पूरी लकड़ी को अपने कब्जे में लेकर विभागीय कार्रवाई शुरू कर दी है। वन विभाग की इस कार्रवाई से क्षेत्र में अवैध रूप से खैर की लकड़ी के भंडारण और कारोबार में संलिप्त लोगों में हलचल मच गई है। विभाग की ओर से मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
