{"_id":"6b03c013538f7c60a201d672","slug":"kapalmochan-mela-roadways-buses-will-only-go-up-to-vyaspur-today-tomorrow-entry-of-cars-jeeps-prohibited-2026-11-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"कपालमोचन मेला: आज और कल व्यासपुर तक ही जाएंगी रोडवेज बसें, कार-जीप की भी मेला क्षेत्र में एंट्री बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कपालमोचन मेला: आज और कल व्यासपुर तक ही जाएंगी रोडवेज बसें, कार-जीप की भी मेला क्षेत्र में एंट्री बंद
Mon, 23 Nov 2026 10:03 AM IST
Nivedita
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुनानगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुनानगर
Published by: Nivedita
Updated Mon, 23 Nov 2026 10:03 AM IST
सार
कपालमोचन मेले में कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर आज तीनों सरोवरों में पवित्र स्नान होगा। इस दौरान पंजाब सहित कई राज्यों से बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है। वहीं मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी भी सोमवार रात मेले में आयोजित होने वाले कार्यक्रम में शामिल होंगे।
विज्ञापन
कपालमोचन मेला
- फोटो : संवाद
विस्तार
ऐतिहासिक कपालमोचन मेले में कार्तिक पूर्णिमा के पवित्र स्नान को देखते हुए प्रशासन ने यातायात व्यवस्था में बदलाव किया है। श्रद्धालुओं की भारी भीड़ और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के प्रस्तावित दौरे को देखते हुए पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता कर दी है।
आज और मंगलवार को अंबाला और यमुनानगर की तरफ से आने वाली रोडवेज की बसें दोपहर से कपालमोचन मेला क्षेत्र तक नहीं जाएंगी। ये बसें केवल व्यासपुर स्थित शिव चौक तक ही चलेंगी। इसके आगे बसों के प्रवेश पर पूरी तरह प्रतिबंध रहेगा।
प्रशासन की ओर से यह फैसला मेला क्षेत्र में जाम की स्थिति बनने से रोकने और श्रद्धालुओं की आवाजाही को सुचारू बनाए रखने के लिए लिया गया है। वीवीआईपी मूवमेंट और श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए पुलिस ने यातायात नियंत्रण के लिए विशेष इंतजाम किए हैं।
विज्ञापन
कार और जीप को भी नहीं मिलेगी एंट्री
मेला क्षेत्र में केवल बसों के प्रवेश पर ही रोक नहीं लगाई गई है, बल्कि कार और जीप को भी अंदर जाने की अनुमति नहीं होगी। व्यासपुर में पुलिस की ओर से नाका लगाया गया है। यहां से निजी वाहनों को चौराही रोड की तरफ डायवर्ट किया जा रहा है। इसके चलते श्रद्धालुओं को अपने वाहन निर्धारित स्थान पर ही रखने होंगे और आगे की दूरी तय करने के लिए प्रशासन की व्यवस्था के अनुसार जाना होगा। पुलिस का प्रयास है कि मुख्य मेला क्षेत्र में वाहनों की आवाजाही कम से कम रहे, ताकि स्नान के लिए आने वाले श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े। खासकर रात के समय स्नान के दौरान भीड़ बढ़ने पर यातायात व्यवस्था बनाए रखना पुलिस के लिए बड़ी चुनौती रहेगा।
पंजाब से सबसे ज्यादा पहुंच रहे श्रद्धालु
गौरतलब है कि ऐतिहासिक कपालमोचन मेले में सबसे अधिक श्रद्धालु पंजाब से पहुंच रहे हैं। इसके अलावा हरियाणा, दिल्ली, चंडीगढ़, उत्तर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु यहां आते हैं। कार्तिक पूर्णिमा के स्नान के बाद श्रद्धालुओं के अपने घरों की ओर लौटने का सिलसिला शुरू हो जाएगा। ऐसे में प्रशासन ने पहले से ही यातायात व्यवस्था को नियंत्रित करने की तैयारी की है, ताकि वापसी के दौरान भी जाम की स्थिति न बने।
आज रात 500 ड्रोन से होगा भव्य शो
कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर मेले में इस बार विशेष आकर्षण 500 ड्रोन से होने वाला लेजर एंड साउंड शो रहेगा। आज रात 8 बजे आसमान में ड्रोन के माध्यम से भव्य प्रस्तुति दी जाएगी। प्रदेश सरकार की ओर से पहली बार मेले में इस तरह का आयोजन करवाया जा रहा है। इसमें मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी शामिल होंगे। हालांकि, कार्यक्रम में मुख्यमंत्री के अलावा सरकार के अन्य मंत्रियों के पहुंचने को लेकर अभी स्थिति स्पष्ट नहीं है। पिछले दो दिनों से कार्यक्रम निर्धारित होने के बावजूद कोई मंत्री मेले में नहीं पहुंचा है। मेला प्रशासक एवं एसडीएम व्यासपुर डॉ. कुलदीप सिंह ने बताया कि रात 8 बजे ड्रोन शो होगा और इसके बाद रात 12 बजे तीनों सरोवरों में स्नान होगा।