{"_id":"6b03217f345b87632407d550","slug":"there-is-a-need-to-stay-away-from-deceit-and-selfishness-and-become-cultured-sonipat-news-c-197-1-snp1003-164350-2026-11-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"छल-कपट और निजी स्वार्थ से दूर रहकर संस्कारवान बनने की जरूरत : स्वामी गुरु ज्ञानानंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छल-कपट और निजी स्वार्थ से दूर रहकर संस्कारवान बनने की जरूरत : स्वामी गुरु ज्ञानानंद
विज्ञापन
फोटाे : सोनीपत के ककरोई रोड स्थित दुर्गा माता मंदिर में सत्संग के दौरान प्रवचन सुनती महिला श्रद
- ककरोई रोड स्थित दुर्गा माता मंदिर में दिव्या ज्योति जागृति संस्थान का सत्संग समागम आयोजित
संवाद न्यूज एजेंसी
सोनीपत। ककरोई रोड स्थित दुर्गा माता मंदिर में दिव्य ज्योति जागृति संस्थान की ओर से रविवार को सत्संग समागम एवं भंडारे का आयोजन किया गया। इसमें स्वामी गुरु ज्ञानानंद ने संगत को संबोधित करते हुए कहा कि आज मानव निजी स्वार्थ की पूर्ति के लिए छल-कपट का सहारा ले रहा है। इससे सामाजिक संबंध कमजोर हो रहे हैं और संस्कारों का पतन हो रहा है। ऐसे में आध्यात्मिकता से जुड़कर मनुष्य को अपने भीतर मानवीय गुणों का विकास करना चाहिए।
स्वामी गुरु ज्ञानानंद ने कहा कि जीवन में नैतिक मूल्यों की जगह स्वार्थ ने ले ली है। व्यक्ति अपने हित के लिए अपनों को भी छलने से पीछे नहीं हट रहा। निजी स्वार्थ की अग्नि में मानवता, प्रेम, संवेदना और आपसी विश्वास जैसे गुण समाप्त होते जा रहे हैं। रिश्तों में दूरियां बढ़ रही हैं और सामाजिक मर्यादाएं कमजोर पड़ रही हैं। उन्होंने कहा कि समाज में अच्छे इंसान और संस्कारवान पीढ़ी तैयार करने के लिए आध्यात्मिक ज्ञान का प्रसार जरूरी है।
उन्होंने कहा कि दया, क्षमा, सद्भावना और प्रेम मनुष्य के वास्तविक गुण हैं, लेकिन आज इनका जीवन में अभाव दिखाई दे रहा है। व्यक्ति संत-महापुरुषों की शरण में जाकर आध्यात्मिक ज्ञान प्राप्त करे और अपने मन व विचारों का परिष्कार करे, तभी वह इंसानियत के मार्ग पर चल सकता है। उन्होंने भंडारे और सामूहिक आयोजनों की महत्ता बताते हुए कहा कि जब लोग एक साथ बैठकर भोजन करते हैं तो आपसी भेदभाव, ईर्ष्या और द्वेष की भावना कम होती है। ऐसे आयोजन समाज में एकता, भाईचारे और सद्भाव को मजबूत करते हैं। सामूहिकता की भावना से ही समाज में सकारात्मक बदलाव लाया जा सकता है।