Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Nursing staff Strike at Panchkula Civil Hospital

पंचकूला सिविल अस्पताल में हड़ताल: ठप हुई स्वास्थ्य व्यवस्था, बिना इलाज लौट रहे मरीज

Thu, 19 Nov 2026 01:11 PM IST
शाहिल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला (हरियाणा) Published by: शाहिल शर्मा Updated Thu, 19 Nov 2026 01:11 PM IST
सार

पंचकूला के सेक्टर-6 में स्थित सिविल अस्पताल में एक मरीज की इलाज के दौरान मौत मामले में छह नर्सिंग अधिकारियों और चुतर्थ क्लास कर्मचारी को निलंबित करने के मामले मेें यह हड़ताल हो रही है। 

विज्ञापन
Nursing staff Strike at Panchkula Civil Hospital
सिविल अस्पताल में धरने पर बैठे कर्मचारी - फोटो : संवाद

विस्तार

पंचकूला सिविल अस्पताल में गुरुवार को नर्सिंग अधिकारियों और चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों की पूरे दिन की हड़ताल के चलते स्वास्थ्य व्यवस्था पूरी तरह ठप हो गई है और मरीज बिना इलाज कराए लौटने लगे हैं। सुबह से ही अस्पताल परिसर में मरीजों और उनके परिजनों की भारी भीड़ लगी रही। बीते दिन दो घंटे की हड़ताल के बाद मरीज इस उम्मीद में अस्पताल पहुंचे थे कि आज उनका इलाज हो जाएगा, लेकिन हड़ताल शुरू होते ही उनकी उम्मीदें टूट गईं। 
विज्ञापन


मरीजों को हुई परेशानी
कई मरीज सुबह से ही पर्ची कक्ष, जांच कक्ष और भर्ती कक्ष के बाहर भटकते नजर आए।  हड़ताल शुरू होने के बाद मातृ शिशु स्वास्थ्य केंद्र में स्त्री रोग विभाग में सुबह से सात मरीज भर्ती हुए। बीती रात से 17 और बुधवार सुबह हड़ताल के बाद अब तक कुल 30 मरीज भर्ती हो चुके हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार, बीती रात से अब तक स्त्री रोग विभाग की 10 शल्य क्रियाएं हो चुकी हैं। वहीं हड्डी रोग और नेत्र रोग विभाग की सात शल्य क्रियाएं हो चुकी हैं जबकि हड़ताल के बाद शल्य क्रिया के पांच मरीज अभी लंबित हैं। 
विज्ञापन


इन मरीजों को शल्य क्रिया के लिए इंतजार करना पड़ रहा है। नर्सिंग अधिकारी कल्याण संघ की प्रदेश अध्यक्ष विनीता बांगड़ ने बताया कि आज सुबह से तीनों पालियों के आपातकालीन, मातृ शिशु स्वास्थ्य केंद्र के मरीजों से जुड़े नर्सिंग कर्मचारी और चतुर्थ श्रेणी तथा हरियाणा कौशल रोजगार निगम के कर्मचारी हड़ताल पर रहेंगे। उन्होंने कहा कि चार सदस्यीय टीम स्वास्थ्य मंत्री से मांगों पर मिलने जाएगी। हड़ताल में जिले के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों, खंड स्वास्थ्य केंद्रों और बहु चिकित्सा केंद्रों के कर्मचारी भी शामिल हो गए हैं। इससे जिले की ग्रामीण स्वास्थ्य सेवाएं भी प्रभावित हुई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


अस्पताल की स्वास्थ्य व्यवस्था संविदा कर्मचारियों, स्नातकोत्तर प्रशिक्षु चिकित्सकों, विज्ञान स्नातकोत्तर प्रशिक्षु विद्यार्थियों और प्रधान चिकित्सा अधिकारी तथा मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय के कर्मचारियों के भरोसे चल रही है। इन कर्मचारियों को आपातकालीन, भर्ती कक्ष और शल्य क्रिया कक्ष की व्यवस्था संभालनी पड़ रही है। 

सीमित कर्मचारियों के चलते गंभीर मरीजों को प्राथमिकता दी जा रही है, जबकि सामान्य मरीजों को लंबा इंतजार करना पड़ रहा है। मरीज शीला, सुमनलता और नरेश सिंह  का कहना है कि उन्हें जांच, दवा और भर्ती के लिए इधर-उधर भटकना पड़ रहा है। कई मरीजों को समय पर परिचारिका सेवा नहीं मिल पा रही है। 
 

ग्रामीण क्षेत्रों से आए मरीजों को सबसे अधिक परेशानी हो रही है। कालका, पिंजौर, रायपुररानी और मोरनी से आए मरीजों ने बताया कि वे सुबह जल्दी अस्पताल पहुंचे थे, लेकिन हड़ताल के कारण उनका नंबर नहीं आ सका। कुछ मरीजों को निजी अस्पतालों की ओर रुख करना पड़ा। वहीं, अस्पताल प्रबंधन का कहना है कि आपातकालीन सेवाओं को बनाए रखने के लिए वैकल्पिक व्यवस्था की गई है। 

प्रसूति और गंभीर मरीजों की सेवाएं बाधित नहीं होने दी जा रही हैं। प्रबंधन ने मरीजों से सहयोग की अपील की है।नर्सिंग अधिकारियों की मांग है कि उनकी लंबे समय से लंबित मांगों का समाधान किया जाए। संघ का कहना है कि बार-बार आश्वासन मिलने के बाद भी मांगें पूरी नहीं हुईं, इसलिए हड़ताल का फैसला लेना पड़ा। संघ ने चेतावनी दी है कि यदि मांगें नहीं मानी गईं तो आंदोलन और तेज किया जाएगा। फिलहाल हड़ताल के चलते अस्पताल में सामान्य कामकाज प्रभावित है। मरीजों को उम्मीद है कि स्वास्थ्य मंत्री से बातचीत के बाद जल्द समाधान निकलेगा और शुक्रवार से सेवाएं सामान्य होंगी।

क्या बोले पीएमओ?
पीएमओ डॉ. आर एस चौहान ने अस्पताल का दौरा किया है। उन्होंने कहा कि इमरजेंसी, ऑर्थो सहित ओपीडी सेवाओं के लिए डॉक्टर मरीजों को देख रहे हैं। इमरजेंसी, लेबर रूम, लेब नर्सिंग स्टूडेंट्स, फार्मासिस्ट मरीजों की जांच कर रहे हैं। बता दें कि नगर निगम और एसकेएस से लगभग 25  कर्मचारी बुलाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed