Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   special train for Khatu Shyam devotees departed from Kaithal passengers can travel in 12 general-class coaches

हरियाणा: खाटू श्याम के भक्तों के लिए कैथल से चली स्पेशल ट्रेन, 12 सामान्य श्रेणी के कोच में कर सकेंगे सफर

Fri, 20 Nov 2026 10:35 AM IST
Naveen संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Published by: Naveen Updated Fri, 20 Nov 2026 10:35 AM IST
सार

रेलवे की ओर से हर साल देवउठनी एकादशी के अवसर पर श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए स्पेशल ट्रेन का संचालन किया जाता है। रेलवे की ओर से इस स्पेशल ट्रेन में 12 सामान्य श्रेणी के कोच और दो लगेज कोच सहित कुल 14 डिब्बे लगाए गए हैं।

विज्ञापन
special train for Khatu Shyam devotees departed from Kaithal passengers can travel in 12 general-class coaches
कैथल रेलवे स्टेशन - फोटो : संवाद

विस्तार

खाटू श्याम के दर्शन करने जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए रेलवे ने राहत दी है। देवउठनी एकादशी और खाटू श्याम जन्मोत्सव के अवसर पर कुरुक्षेत्र-फुलेरा के बीच अनारक्षित स्पेशल ट्रेन का संचालन शुरू कर दिया गया है। यह ट्रेन कैथल सहित हरियाणा के कई जिलों के श्रद्धालुओं को राजस्थान स्थित खाटू श्याम धाम के नजदीकी रींगस रेलवे स्टेशन तक पहुंचा रही है। ट्रेन 22 नवंबर तक प्रतिदिन चलेगी। खास बात यह है कि श्रद्धालुओं को इस ट्रेन में सफर करने के लिए रिजर्वेशन करवाने की जरूरत नहीं है।

विज्ञापन


रात 12:08 बजे कैथल पहुंच रही ट्रेन
रेलवे की ओर से गाड़ी संख्या 04745 कुरुक्षेत्र-फुलेरा अनारक्षित स्पेशल ट्रेन कुरुक्षेत्र से रात 11:30 बजे रवाना हो रही है। यह रात 12:08 बजे कैथल रेलवे स्टेशन पहुंचती है। यहां दो मिनट ठहराव के बाद रात 12:10 बजे रवाना होती है। इसके बाद नरवाना, जींद, जुलाना, रोहतक, झज्जर, रेवाड़ी, नारनौल, नीमकाथाना और श्रीमाधोपुर होते हुए अगले दिन सुबह 6:50 बजे रींगस पहुंचती है। यहां पांच मिनट ठहराव के बाद सुबह 6:55 बजे रवाना होकर सुबह 8:30 बजे फुलेरा पहुंचती है।
विज्ञापन


वापसी में शाम 5:48 बजे कैथल पहुंचती है ट्रेन
वापसी के लिए गाड़ी संख्या 04746 फुलेरा-कुरुक्षेत्र अनारक्षित स्पेशल ट्रेन 19 से 22 नवंबर तक प्रतिदिन चलाई जा रही है। यह ट्रेन सुबह 8:50 बजे फुलेरा से रवाना होकर सुबह 10:50 बजे रींगस पहुंचती है। यहां पांच मिनट ठहराव के बाद 10:55 बजे रवाना होती है। निर्धारित स्टेशनों पर ठहराव करते हुए शाम 5:48 बजे कैथल रेलवे स्टेशन पहुंचती है। यहां दो मिनट रुकने के बाद शाम 5:50 बजे कुरुक्षेत्र के लिए रवाना होती है। ट्रेन रात आठ बजे कुरुक्षेत्र पहुंचती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


12 सामान्य श्रेणी के कोच में कर सकेंगे सफर
रेलवे की ओर से इस स्पेशल ट्रेन में 12 सामान्य श्रेणी के कोच और दो लगेज कोच सहित कुल 14 डिब्बे लगाए गए हैं। ट्रेन पूरी तरह अनारक्षित श्रेणी की है। इसमें सफर करने के लिए यात्रियों को सामान्य टिकट लेना होगा। सीट के लिए रिजर्वेशन की आवश्यकता नहीं है। श्रद्धालु रेलवे स्टेशन की टिकट खिड़की से सामान्य टिकट लेकर यात्रा कर सकते हैं। जींद, रोहतक, झज्जर, रेवाड़ी व नारनौल  से होकर जाएगी। 

हर साल देवउठनी एकादशी पर चलाई जाती है ट्रेन
रेलवे की ओर से हर साल देवउठनी एकादशी के अवसर पर श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए स्पेशल ट्रेन का संचालन किया जाता है। इस बार भी खाटू श्याम जाने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा को देखते हुए यह ट्रेन चलाई गई है। इससे कैथल सहित आसपास के क्षेत्रों के श्रद्धालुओं को रींगस तक पहुंचने में सुविधा मिल रही है।


रेलवे ने हर वर्ष की तरह इस बार भी देवउठनी एकादशी के अवसर पर स्पेशल ट्रेन का संचालन किया है। ट्रेन कैथल में रात करीब 12 बजे पहुंचेगी है और वापसी में शाम के समय करीब पौने छह बजे पहुंचेगी। -सतीश कुमार, स्टेशन मास्टर।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed