{"_id":"6afc350d8a4f97790b02ac6b","slug":"esic-inspector-arrested-red-handed-while-accepting-bribe-in-hisar-2026-11-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिसार: ईएसआईसी इंस्पेक्टर रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार, दाखिले के सत्यापन के बदले मांगी थे 40 हजार रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिसार: ईएसआईसी इंस्पेक्टर रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार, दाखिले के सत्यापन के बदले मांगी थे 40 हजार रुपये
Tue, 17 Nov 2026 04:35 PM IST
Naveen
माई सिटी रिपोर्टर, हिसार (हरियाणा)
माई सिटी रिपोर्टर, हिसार (हरियाणा)
Published by: Naveen
Updated Tue, 17 Nov 2026 04:35 PM IST
सार
आरोपी इंस्पेक्टर के खिलाफ हिसार स्थित विजिलेंस थाने में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 308(2) और भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा 7 के तहत एफआईआर (नंबर 47) दर्ज की गई है। ब्यूरो की टीम मामले में आगे की पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हिसार के औद्योगिक क्षेत्र स्थित कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ईएसआईसी) कार्यालय में तैनात इंस्पेक्टर आनंद कुमार को भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) की टीम ने 30 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
आरोपी इंस्पेक्टर ने एक स्कूल के कर्मचारी की बेटी के दाखिले का सत्यापन करने के बदले कुल 40 हजार रुपये की मांग की थी। उसने पहले ही 10 हजार रुपये वसूल लिए थे और मंगलवार को शेष राशि लेते हुए पकड़ा गया।
विज्ञापन
आरोपी इंस्पेक्टर के खिलाफ हिसार स्थित विजिलेंस थाने में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 308(2) और भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा 7 के तहत एफआईआर (नंबर 47) दर्ज की गई है। ब्यूरो की टीम मामले में आगे की पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
