Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Dense fog in Haryana today tomorrow rain expected in December Hisar recorded lowest night temperature in state

हरियाणा में आज-कल घने कोहरे का अलर्ट: 3-4 दिसंबर को बारिश के आसार, हिसार में रात का तापमान प्रदेश में सबसे रहा

Fri, 27 Nov 2026 01:25 PM IST
Naveen माई सिटी रिपोर्टर, हिसार (हरियाणा)
माई सिटी रिपोर्टर, हिसार (हरियाणा) Published by: Naveen Updated Fri, 27 Nov 2026 01:25 PM IST
सार

तेज उत्तर-पश्चिमी हवाओं के कारण हरियाणा और दिल्ली-एनसीआर में तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है, जिसमें हिसार में रात का पारा प्रदेश में सबसे कम 7.2 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। 

विज्ञापन
Dense fog in Haryana today tomorrow rain expected in December Hisar recorded lowest night temperature in state
सांकेतिक फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिसार में वीरवार को रात्रि तापमान प्रदेश में सबसे कम 7.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जो सामान्य से करीब 3.6 डिग्री कम रहा। प्रदेश में शनिवार तक घने कोहरे और 3-4 दिसंबर को उत्तरी जिलों में हल्की बारिश के आसार हैं। न्यूनतम तापमान लगातार सामान्य से कम रहने पर सरसों की फसल को नुकसान हो सकता है।

विज्ञापन


मौसम विशेषज्ञ डॉ.चंद्रमोहन ने बताया कि दिल्ली-एनसीआर और हरियाणा के जिलों में उत्तरी पश्चिमी तेज गति की हवा चलने से दिन और रात के तापमान में गिरावट देखने को मिल रही है। रात का तापमान सामान्य से 3 से 4 डिग्री नीचे रिकॉर्ड किया जा रहा है। सुबह हवा की गति मंद होने के कारण हल्का कोहरा भी दिखने लगा है।
विज्ञापन


28 नवंबर तक ऐसा ही मौसम रहने के आसार है। अंतिम दो दिनों में मौसम शुष्क और साफ रहेगा। दिसंबर के पहले पखवाड़े में दो से तीन पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से मौसम में बदलाव की संभावना बन रही है। इसके चलते 3-4 दिसंबर को प्रदेश के उत्तरी हिस्सों में बूंदाबांदी की संभावना है। तेज गति की हवा चलने वायु गुणवत्ता सूचकांक में सुधार देखने को मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


सहायक पौध सरंक्षण अधिकारी डॉ. अरुण कुमार यादव ने बताया कि इस समय रात का तापमान सामान्य से कम है। लगातार कम बना रहता है तो सरसों की फसल को नुकसान होगा। फसल को सर्दी के प्रभाव से बचाने के लिए किसानों को सिंचाई करनी होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed