{"_id":"6b05d724e5e0dd98d10b1334","slug":"passenger-forced-off-bus-for-lacking-exact-change-fatehabad-news-c-127-1-ftb1003-165211-2026-11-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: खुले पैसे न होने पर बस से उतारा, भाई ने रोका तो परिचालक ने सिर पर मारी चोट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: खुले पैसे न होने पर बस से उतारा, भाई ने रोका तो परिचालक ने सिर पर मारी चोट
विज्ञापन
फतेहाबाद। गांव झलनियां के बस स्टॉप पर हुए लड़ाई झगड़ा। वायरल वीडियो
फतेहाबाद। नरवाना रूट पर सोमवार रात निजी बस में खुले पैसों पर शुरू हुआ विवाद झलनियां बस स्टैंड पर मारपीट तक पहुंच गया। आरोप है कि परिचालक ने यात्री को बरसीन गांव में उतार दिया। इसके बाद यात्री के परिजनों और परिचालक के बीच कहासुनी हो गई।
विवाद के दौरान परिचालक ने यात्री के भाई के सिर पर लोहे की वस्तु से वार कर दिया। घायल को नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।बताया जा रहा है कि झलनियां निवासी सुग्रीव शाम को फतेहाबाद से अपने गांव जाने के लिए नरवाना रूट की निजी बस में सवार हुआ था।
बरसीन गांव के पास परिचालक ने उससे टिकट के पैसे मांगे। सुग्रीव के पास खुले पैसे नहीं थे। इसी बात पर दोनों के बीच कहासुनी हो गई। आरोप है कि परिचालक ने उसे बरसीन गांव में ही बस से उतार दिया।
विज्ञापन
इसके बाद सुग्रीव ने फोन कर अपने परिजनों को घटना की जानकारी दी। परिजन झलनियां बस स्टैंड पर एकत्र हो गए। बस के वहां पहुंचने पर सुग्रीव के भाई ने उसे रुकवाकर परिचालक से यात्री को उतारने के बारे में बात की। इसी दौरान दोनों पक्षों में बहस बढ़ गई।
आरोप है कि परिचालक ने हाथ में लोहे की वस्तु लेकर सुग्रीव के भाई पर हमला कर दिया। उसके सिर में चोट आईं। घटना की सूचना मिलने पर डायल 112 की पुलिस टीम मौके पर पहुंची और विवाद शांत करवाया। इसके बाद घायल को नागरिक अस्पताल पहुंचाया गया।