{"_id":"6afec3ee50283fe6c40f24e3","slug":"the-number-of-beds-will-increase-in-narwana-civil-hospital-2026-11-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"नरवाना सिविल अस्पताल होगा अपग्रेड: बढ़ेगी बिस्तरों की संख्या, 106 करोड़ रुपये होंगे खर्च","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नरवाना सिविल अस्पताल होगा अपग्रेड: बढ़ेगी बिस्तरों की संख्या, 106 करोड़ रुपये होंगे खर्च
Thu, 19 Nov 2026 03:10 PM IST
शाहिल शर्मा
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़
Published by: शाहिल शर्मा
Updated Thu, 19 Nov 2026 03:10 PM IST
सार
स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने बताया कि अस्पताल में बिस्तरों के अलावा भी अन्य सुविधाओं का विस्तार होगा जिससे मरीजों को बड़ी राहत मिलेगी।
विज्ञापन
नागरिक अस्पताल नरवाना
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
जींद जिले के नरवाना स्थित सिविल अस्पताल में अब मरीजों को पहले से ज्यादा बिस्तरों की सुविधा मिलेगी। सरकार ने अस्पताल को 50 से बढ़ाकर 100 बिस्तरों का करने की मंजूरी दे दी है। इस परियोजना पर करीब 106.02 करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान है। इससे नरवाना शहर के अलावा आसपास के गांवों के मरीजों को भी राहत मिलने की उम्मीद है।
स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने बताया कि अस्पताल की क्षमता दोगुनी करने से क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तार होगा। योजना के तहत अस्पताल में बिस्तरों की संख्या बढ़ाने के साथ चिकित्सा उपकरणों, विशेषज्ञ डॉक्टरों और आपातकालीन सेवाओं का भी विस्तार किया जाएगा। अस्पताल की क्षमता बढ़ने से गंभीर और आपात स्थिति वाले मरीजों को स्थानीय स्तर पर इलाज की सुविधा मिल सकेगी।
अभी बिस्तरों की सीमित संख्या के कारण मरीजों को उपचार के लिए दूसरे अस्पतालों का रुख करना पड़ता है। अपग्रेडेशन के बाद आसपास के गांवों की आबादी को भी बेहतर चिकित्सा सुविधाएं मिलने की उम्मीद है। इससे जींद जिला मुख्यालय के अस्पतालों पर मरीजों का दबाव कम करने में भी मदद मिल सकती है। सरकार का उद्देश्य बड़े शहरों पर निर्भरता घटाकर लोगों को नजदीक ही बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना है।