Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Traffic Diversions and Heavy Vehicle Restrictions Today on Kartik Purnima 20 Extra Buses to Run

गोरखपुर: कार्तिक पूर्णिमा पर आज बदली रहेगी यातायात व्यवस्था, भारी वाहनों की नो-एंट्री; 20 अतिरिक्त बसें चलेंगी

Mon, 23 Nov 2026 12:28 PM IST
अनुराग रंजन अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर Published by: अनुराग रंजन Updated Mon, 23 Nov 2026 12:28 PM IST
सार

कार्तिक पूर्णिमा पर अयोध्या और वाराणसी में स्नान के लिए जाने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा को देखते हुए परिवहन निगम सोमवार से 20 अतिरिक्त बसों का संचालन शुरू करेगा। ये बसें 24 नवंबर तक चलेंगी। दोनों धार्मिक स्थलों के लिए 10-10 अतिरिक्त बसें लगाई गई हैं।

विज्ञापन
Traffic Diversions and Heavy Vehicle Restrictions Today on Kartik Purnima 20 Extra Buses to Run
ट्रैफिक डायवर्जन। - फोटो : amar ujala

विस्तार

अयोध्या में कार्तिक पूर्णिमा स्नान और मेले में की संभावित भीड़ को देखते हुए गोरखपुर से गुजरने वाले भारी वाहनों के आवागमन में बदलाव किया गया है। यातायात पुलिस की ओर से जारी व्यवस्था के अनुसार सोमवार की सुबह आठ बजे से मंगलवार की रात 12 बजे तक या भी ड़ समाप्त होने तक भारी वाहनों का डायवर्जन लागू रहेगा।

विज्ञापन

इस दौरान कुशीनगर, देवरिया और बिहार की तरफ से आने वाले ट्रक, डीसीएम और बस, जिन्हें लखनऊ, कानपुर, दिल्ली या उससे आगे जाना है, उन्हें बाघागाड़ा के आगे से गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे के रास्ते भेजा जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

हालांकि, गोरखपुर शहर से गीडा, सहजनवां, संतकबीरनगर और बस्ती जाने वाले भारी वाहनों को इस प्रतिबंध से छूट दी गई है। वहीं, गोरखपुर में राप्ती नदी के दोनों किनारों पर स्थित श्रीराम घाट और श्री गोरखनाथ घाट पर कार्तिक पूर्णिमा स्नान और मेले को देखते हुए 24 नवंबर की सुबह चार बजे से नो-एंट्री लागू रहेगी। इस दौरान ट्रक और डंपर का आवागमन पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा।

विज्ञापन

एसपी ट्रैफिक अमित श्रीवास्तव यातायात पुलिस के मुताबिक, आपातकालीन सेवाओं से जुड़े वाहनों को प्रतिबंध से मुक्त रखा गया है। लोगों से अपील की गई है कि निर्धारित डायवर्जन का पालन करें।

अयोध्या और वाराणसी के लिए आज से श्रद्धालुओं चलेंगी 20 अतिरिक्त बसें, होगी सहूलियत

कार्तिक पूर्णिमा पर अयोध्या और वाराणसी में स्नान के लिए जाने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा को देखते हुए परिवहन निगम सोमवार से 20 अतिरिक्त बसों का संचालन शुरू करेगा। ये बसें 24 नवंबर तक चलेंगी। दोनों धार्मिक स्थलों के लिए 10-10 अतिरिक्त बसें लगाई गई हैं।

परिवहन निगम के अधिकारियों के अनुसार श्रद्धालुओं की संभावित भीड़ को देखते हुए बसों की उपलब्धता सुनिश्चित की गई है। वर्तमान में गोरखपुर से अयोध्या के लिए 45 और वाराणसी के लिए 20 बसें चल रही हैं। अतिरिक्त बसों के संचालन से यात्रियों को आवागमन में राहत मिलेगी।

क्षेत्रीय प्रबंधक लवकुमार सिंह ने बताया कि कार्तिक पूर्णिमा पर यात्रियों की सुविधा के लिए अतिरिक्त बसें लगाने के निर्देश दिए गए हैं। बसों का संचालन सुचारू रखने की व्यवस्था की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed