Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Yeh Prem Mol Liya Advance Booking Ayushmann Khurrana Sharvari Movie Emraan Hashmi Gunmaaster G9

ये प्रेम मोल लिया एडवांस बुकिंग: आयुष्मान-शरवरी की फिल्म ने दी 'गनमास्टर जी9' को टक्कर, कमाए इतने करोड़

Thu, 26 Nov 2026 04:16 PM IST
राजश्री वर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: राजश्री वर्मा Updated Thu, 26 Nov 2026 04:16 PM IST
सार

  • 27 नवंबर को सिनेमाघरों में दो फिल्में एक साथ रिलीज हो रही हैं।
  • इसमें एक आयुष्मान खुराना और शरवरी की 'ये प्रेम मोल लिया' है, तो दूसरी इमरान हाशमी की 'गनमास्टर जी9' है।
  • अब दोनों की एडवांस बुकिंग रिपोर्ट सामने आ गई है, जिसमें आयुष्मान की फिल्म आगे है।

विज्ञापन
Yeh Prem Mol Liya Advance Booking Ayushmann Khurrana Sharvari Movie Emraan Hashmi Gunmaaster G9
ये प्रेम मोल लिया और गनमास्टर जी9 - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

लंबे समय के बाद सूरज बड़जात्या अपनी नई फैमिली एंटरटेनर फिल्म 'ये प्रेम मोल लिया' लेकर सिनेमाघरों में आ रहे हैं। इस मूवी में आयुष्मान खुराना और शरवरी की जोड़ी पहली बार पर्दे पर साथ नजर आएगी। फिल्म रिलीज से पहले ही टिकटों की बिक्री के मामले में अच्छी शुरुआत करती दिख रही है।
विज्ञापन


27 नवंबर को रिलीज होने जा रही इस फिल्म ने एडवांस बुकिंग में 5.44 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया है। इसमें ब्लॉक सीटों की कमाई भी शामिल है। फिल्म के लिए सबसे ज्यादा टिकट दिल्ली-एनसीआर में बिके हैं।
विज्ञापन

Yeh Prem Mol Liya Advance Booking Ayushmann Khurrana Sharvari Movie Emraan Hashmi Gunmaaster G9
ये प्रेम मोल लिया - फोटो : यूट्यूब
कितनी हुई 'ये प्रेम मोल लिया' की एडवांस बुकिंग?
सैकनिल्क की ताजा रिपोर्ट के मुताबिक, 'ये प्रेम मोल लिया' की कुल एडवांस बुकिंग 5.44 करोड़ रुपये तक पहुंच गई है। ब्लॉक सीटों को हटाने के बाद यह आंकड़ा 2.82 करोड़ रुपये रह जाता है। फिल्म के लिए देशभर में 928 सिनेमाघरों के 13,527 शो में बुकिंग दर्ज की गई है, जो 254 शहरों तक फैली हुई है।

विदेशों में भी फिल्म को मिल रहा अच्छा रिस्पॉन्स
भारत के अलावा फिल्म को विदेशी बाजारों में भी दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। फिल्म के मेकर्स की तरफ से साझा किए गए पोस्टर के मुताबिक, 'ये प्रेम मोल लिया' ने विदेशों में एडवांस बुकिंग के जरिए 92.54 लाख रुपये से ज्यादा की कमाई कर ली है। वहीं, रिलीज से दो दिन पहले तक विदेशी बाजारों में 7 हजार से ज्यादा टिकट बिक चुके हैं।
विज्ञापन

Yeh Prem Mol Liya Advance Booking Ayushmann Khurrana Sharvari Movie Emraan Hashmi Gunmaaster G9
'ये प्रेम मोल लिया' - फोटो : वीडियो ग्रैब
पहले दिन की एडवांस बुकिंग 1.98 करोड़ रुपये
फिल्म के ओपनिंग डे यानी शुक्रवार, 27 नवंबर के लिए एडवांस बुकिंग 1.98 करोड़ रुपये दर्ज की गई है। इसमें ब्लॉक सीटों की कमाई शामिल है। ब्लॉक सीटों को हटाने पर यह आंकड़ा 1.06 करोड़ रुपये है। पहले दिन के लिए फिल्म के 4,589 शो में 70,832 टिकट बिक चुके हैं।

वहीं, शनिवार की एडवांस बुकिंग 1.71 करोड़ रुपये और रविवार की 1.66 करोड़ रुपये दर्ज की गई है। फिल्म के गुरुवार प्रीमियर शो के लिए भी बुकिंग शुरू हो चुकी है, जहां अब तक 1.72 लाख रुपये की कमाई दर्ज की गई है। फिल्म की कुल एडवांस बुकिंग में ओपनिंग डे का हिस्सा करीब 36 फीसदी है, जबकि बाकी बुकिंग प्रीमियर और आगे के दिनों में फैली हुई है।

दिल्ली-एनसीआर और महाराष्ट्र से सबसे ज्यादा कमाई
एडवांस बुकिंग के मामले में दिल्ली-एनसीआर फिल्म का सबसे बड़ा बाजार बनकर उभरा है। यहां से 1.16 करोड़ रुपये की बुकिंग दर्ज की गई है। इसके बाद महाराष्ट्र का नंबर है, जहां 1.08 करोड़ रुपये की एडवांस बुकिंग हुई है। गुजरात से फिल्म को 51.97 लाख रुपये मिले हैं।

शहरों की बात करें तो दिल्ली-एनसीआर 1.16 करोड़ रुपये के साथ सबसे आगे है। मुंबई से 65.15 लाख रुपये और हैदराबाद से 36.15 लाख रुपये की एडवांस बुकिंग हुई है। पुणे, बेंगलुरु और जयपुर भी फिल्म के प्रमुख बाजारों में शामिल हैं। सैकनिल्क के मुताबिक, फिल्म के देशभर में 16 शो हाउसफुल हो चुके हैं, जबकि 5 शो लगभग भर चुके हैं।
विज्ञापन

Yeh Prem Mol Liya Advance Booking Ayushmann Khurrana Sharvari Movie Emraan Hashmi Gunmaaster G9
गनमास्टर जी9 - फोटो : यूट्यूब
'गनमास्टर जी9' से होगा मुकाबला
27 नवंबर को सिनेमाघरों में 'ये प्रेम मोल लिया' के साथ इमरान हाशमी की फिल्म 'गनमास्टर जी9' भी रिलीज हो रही है। दोनों फिल्मों के बीच एडवांस बुकिंग को लेकर मुकाबला देखने को मिल रहा है। 'गनमास्टर जी9' ने 26 नवंबर दोपहर 1 बजे तक ब्लॉक सीटों समेत 5.37 करोड़ रुपये की एडवांस बुकिंग दर्ज की है। फिल्म के करीब 2.48 लाख टिकट बिक चुके हैं। ब्लॉक सीटों को हटाने पर इसकी एडवांस बुकिंग 2.97 करोड़ रुपये और टिकटों की संख्या 1.57 लाख है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed