Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   subhash ghai praised Jackie Shroff Singing Skill says Its high time that we make a film on music on him

जैकी श्रॉफ:  भिड़ू की गायिकी के कायल हुए सुभाष घई, बोले- उन पर म्यूजकिल फिल्म बननी चाहिए, यह जरूर चलेगी

Tue, 17 Nov 2026 11:27 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Tue, 17 Nov 2026 11:27 AM IST
सार

  • अभिनेता जैकी श्रॉफ के अभिनय से तो दुनिया वाकिफ है। मगर, सुभाष घई ने उनकी गायिकी की तारीफ की है।
  • फिल्म निर्माता सुभाष घई ने एक सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए जैकी श्रॉफ के सिंगिंग हुनर के बारे में बताया है।
  • इतना ही नहीं, उन्होंने कहा कि एक्टर पर एक म्यूजिकल फिल्म भी बननी चाहिए और यह काफी पसंद की जाएगी।

विज्ञापन
subhash ghai praised Jackie Shroff Singing Skill says Its high time that we make a film on music on him
जैकी श्रॉफ-सुभाष घई - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अभिनेता जैकी श्रॉफ के पास अभिनय के अलावा गायिकी का भी हुनर है। दर्शकों ने उन्हें पर्दे पर एक्शन का दम दिखाते देखा है। कॉमेडी करते देखा है और इमोशनल होते देखा है। मगर, इसके साथ ही वे सिंगिंग भी कर सकते हैं। ऐसा सुभाष घई का कहना है।

विज्ञापन

जैकी श्रॉफ की तारीफ में क्या बोले सुभाष घई?
चर्चित निर्माता-निर्देशक सुभाष घई ने जैकी श्रॉफ की सिंगिंग की सिर्फ तारीफ ही नहीं की, बल्कि उनका मानना है कि उन पर म्यूजिकल फिल्म भी बननी चाहिए। फिल्म का भविष्य भी उन्होंने बता दिया कि यह खूब चलेगी। निर्माता ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से एक पोस्ट शेयर किया है। इसमें जैकी श्रॉफ गाना गाते दिख रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

बोले- ओरिजनल से बेहतर गाते हैं
इस पोस्ट के साथ सुभाष घई ने मजेदार कैप्शन लिखा है। वे लिखते हैं, 'क्या आपने जैकी श्रॉफ को गाते हुए सुना है? वह एक आत्मा बन जाते हैं। एक बच्चा। एक जेन-Z और आप उनके गाने के तरीके से प्यार करते हैं। उसका लुत्फ लेते हैं। बेसुरा, लेकिन सुर में। बेताल, लेकिन ताल में। आप उनके गाए हुए का आनंद ओरिजिनल गाने से ज्यादा लेने लगते हैं। जैकी की कंपनी में खुशी बढ़ जाती है। वह म्यूजिक को अपना लेते हैं। अब समय आ गया है कि हम उस पर म्यूजिक पर एक फिल्म बने। यह पक्का चलेगी'।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by SG (@subhashghai1)


विज्ञापन

क्या घई की फिल्म में गाते दिखेंगे जैकी?
वैसे यह पहला मौका नहीं है, जब सुभाष घई ने जैकी श्रॉफ की गायिकी के हुनर की तारीफ की हो। इससे पहले 01 नवंबर को भी उन्होंने एक पोस्ट शेयर किया था। तस्वीरों में जैकी श्रॉफ रिकॉर्डिंग स्टूडियो में नजर आए। इस पोस्ट के साथ उन्होंने कैप्शन लिखा था, 'क्या आप जानते हैं कि जैकी श्रॉफ भी माइक के सामने गाते हैं। जी हां। उन्होंने हमारे स्टूडियो में मेरे लिए गाया था और उन्होंने सबके होश उड़ा दिए। कौन सी फिल्म? इसके लिए आपको कभी-कभी इंतजार करना पड़ता है'।
बता दें कि जैकी श्रॉफ और सुभाष घई के बीच जबर्दस्त बॉन्डिंग है। एक्टर को अभिनय की दुनिया में स्थापित करने का श्रेय भी घई को जाता है। उन्होंने ही जैकी को बतौर लीड हीरो फिल्म 'हीरो' (1983) के जरिए लॉन्च किया था। अब देखना होगा कि क्या वे एक्टर को सिंगिंग का भी मौका देने वाले हैं?
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by SG (@subhashghai1)


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed