{"_id":"6b04082091d29f7d770fe124","slug":"fans-launch-forum-for-trisha-krishnan-hope-she-will-be-jayalalithaa-heir-she-may-joins-cm-vijay-in-politics-2026-11-23","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"क्या तृषा होंगी जयललिता की उत्तराधिकारी?: फैंस ने बनाया मंच; राजनीति में सीएम विजय से जुड़ने की जताई उम्मीद","category":{"title":"South Cinema","title_hn":"साउथ सिनेमा","slug":"south-cinema"}}
क्या तृषा होंगी जयललिता की उत्तराधिकारी?: फैंस ने बनाया मंच; राजनीति में सीएम विजय से जुड़ने की जताई उम्मीद
Mon, 23 Nov 2026 03:06 PM IST
सिराजुद्दीन
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: सिराजुद्दीन
Updated Mon, 23 Nov 2026 03:06 PM IST
सार
- तृषा कृष्णन के फैंस चाहते हैं कि वह तमिलनाडु की राजनीति में कदम रखें।
- यही वजह कि फैंस ने उनके लिए 'इलैया पुराची थलैवी तृषा' नाम का एक मंच शुरू किया है।
- मंच ने जय लललिता की तारीफ करते हुए कहा कि वह पूरे तमिलनाडु की हर गतिविधि पर नजर रखती थीं।
विज्ञापन
तृषा कृष्णन
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
अभिनेत्री तृषा कृष्णन के फैंस तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय के साथ उनके राजनीतिक भविष्य की कल्पना कर रहे हैं। फैंस के एक समूह ने 'इलैया पुराची थलैवी तृषा' नाम का एक मंच शुरू किया है। वे कयास लगा रहे हैं कि तृषा आगे चलकर विजय के साथ राजनीति में कदम रखेंगी। मंच ने एक प्रेस कांफ्रेंस की है। इसके बाद सोशल मीडिया पर कई फैंस ने इस मामले को लेकर पोस्ट की हैं।
क्या है मंच का बयान?
इस मंच ने एक प्रेस रिलीज में कहा, 'हमें विश्वास है कि अपने जन-कल्याण कार्यों के जरिए, तृषा मुख्यमंत्री विजय के साथ मिलकर राजनीतिक सफर शुरू करेंगी। जब वे दोनों राजनीति में एक साथ काम करेंगे, तो तमिलनाडु का विकास और बेहतर होगा।'
विज्ञापन
क्या है मंच का बयान?
इस मंच ने एक प्रेस रिलीज में कहा, 'हमें विश्वास है कि अपने जन-कल्याण कार्यों के जरिए, तृषा मुख्यमंत्री विजय के साथ मिलकर राजनीतिक सफर शुरू करेंगी। जब वे दोनों राजनीति में एक साथ काम करेंगे, तो तमिलनाडु का विकास और बेहतर होगा।'
विज्ञापन
तृषा कृष्णन
- फोटो : सोशल मीडिया
मंच ने जयललिता से की तृषा की तुलना
इस मंच ने तृषा को 'इलैया पुराची थलैवी' (युवा क्रांतिकारी नेता) की उपाधि भी दी है। उन्होंने तृषा की तुलना पूर्व मुख्यमंत्री जे. जयललिता से की है। तृषा के व्यक्तित्व को दिवंगत AIADMK नेता जयललिता जैसा बताते हुए मंच ने उन्हें जयललिता की उत्तराधिकारी कहा है। उनका कहना है कि यह उपाधि दोनों महिलाओं के बीच देखी गई समानताओं के आधार पर चुनी गई है।
मंच ने की जयललिता की तारीफ
जयललिता के प्रति अपना सम्मान जताते हुए इस मंच ने मुख्यमंत्री के रूप में उनके प्रशासनिक कौशल को याद किया। उन्होंने बताया कि जयललिता को पूरे तमिलनाडु की हर गतिविधि की गहरी जानकारी रहती थी और वह सरकारी अधिकारियों के कामकाज पर कड़ी नजर रखती थीं।

फैंस को क्या हैं उम्मीदें?
सीएम विजय के नेतृत्व वाली TVK सरकार की तारीफ करते हुए फैंस ने कहा कि राजनीति में तृषा के आने से एक ऐसी सरकार बन सकती है, जो जयललिता के प्रशासन जैसी हो। उन्होंने यह भी कहा कि तृषा के करीबी लोग उन खूबियों को जरूर पहचानेंगे।
फैंस कर रहे ये कल्पना

- इस पहल के तहत फैंस ने 'इलैया पुराची थलैवी त्रिशा पेरावई' की शुरुआत की है।
- इसके जरिए वे जन कल्याण के काम करना चाहते हैं।
- उन्हें उम्मीद है कि इन प्रयासों से तृषा के लिए विजय के साथ राजनीति में आने का रास्ता खुलेगा।
- तृषा की कोई राजनीतिक महत्वाकांक्षा है या नहीं, यह तो आने वाला समय ही बताएगा।
- फिलहाल इस मंच की शुरुआत यह दर्शाती है कि उनके फैंस राजनीतिक में उनकी भूमिका की कल्पना करने लगा है।