Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   sharad kapoor thanked fans for love promises to work like a rockstar shares video amid health financial crisis

शरद कपूर: 'रॉकस्टार की तरह काम करूंगा', फैंस का प्यार देख एक्टर भावुक, मदद के फर्जी दावे करने वालों पर भड़के?

Wed, 18 Nov 2026 09:01 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Wed, 18 Nov 2026 09:01 AM IST
सार

  • Sharad Kapoor Thanked Fans: अभिनेता शरद कपूर ने बेशुमार प्यार के लिए फैंस का शुक्रिया अदा किया है।
  • इसके अलावा उन्होंने यह वादा भी किया है कि आगामी वर्ष में वे रॉकस्टार की तरह काम करेंगे।
  • अभिनेता के मुश्किल वक्त में कुछ लोगों ने वाकई मदद दी है, तो कुछ कथित तौर पर फर्जी रील बना रहे हैं। ऐसे लोगों को एक्टर ने नसीहत दी है।

विज्ञापन
sharad kapoor thanked fans for love promises to work like a rockstar shares video amid health financial crisis
शरद कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम@sharadkapoor13official

विस्तार

90 के दशक के चर्चित अभिनेता शरद कपूर सेहत संबंधी परेशानियों से जूझ रहे हैं। साथ ही आर्थिक रूप से भी वे मुश्किलों का सामना कर रहे हैं।  उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। इसके बाद सोनू सूद उनसे मिलने पहुंचे और मदद की। सलमान खान ने भी मदद का हाथ बढ़ाया है। इस बीच शरद कपूर ने फैंस का शुक्रिया अदा किया है। 

विज्ञापन

एक्टर ने फैंस से किया ये वादा
यह सोशल मीडया की ताकत ही है कि गुमनामी की जिंदगी जी रहे अभिनेता शरद कपूर के बारे में लोगों को जानकारी हुई। वीडियो वायरल हुआ तो इंडस्ट्री के लोगों तक खबर पहुंची और अब शरद कपूर को मदद मिल चुकी है। शरद कपूर ने इंस्टाग्राम अकाउंट से पोस्ट शेयर कर मुश्किल वक्त में साथ खड़े होने और इतना प्यार देने के लिए फैंस का शुक्रिया कहा है। साथ ही उन्होंने दमदार तरीके से अभिनय की दुनिया में वापसी का वादा किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

बोले- 'जनवरी से रॉकस्टार की तरह काम शुरू करूंगा'
अभिनेता ने साझा किए गए वीडियो में कहा है, 'मैं अपने फैंस को बोलूंगा आप लोगों का बहुत शुक्रिया। भगवान आप लोगों को बहुत खुश रखें। बस इतना ही प्यार बनाए रखिएगा। मैं आपको कभी निराश नहीं करूंगा। मैं जनवरी से रॉकस्टार की तरह काम करना शुरू कर दूंगा और वैसा ही बनूंगा। आप सभी का आभार'। 
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Actor Sharad Kapoor (@sharadkapoor13official)


विज्ञापन

मदद की फर्जी रील बनाने वालों के खिलाफ उठाई आवाज
एक तरफ तमाम लोग एक्टर की मदद कर रहे हैं। वहीं, कुछ फर्जी दावे भी कर रहे हैं। मदद देने की फर्जी रील बना रहे हैं। ऐसे लोगों पर शरद ने नाराजगी जताई है। एक्टर का आरोप है कि कुछ लोगों ने उन्हें पैसे देते हुए खुद का वीडियो बनाया, और बाद में वापस ले लिए। उनके दोस्त ने भी डोनेशन रील्स की आलोचना की। साथ ही नकली फंडरेजर के खिलाफ चेतावनी दी। शरद कपूर ने उन लोगों के खिलाफ आवाज उठाई है, जो सोशल मीडिया पर कंटेंट बनाने के लिए उनके मुश्किल हालात का इस्तेमाल कर रहे हैं।
बेजुबान ट्रस्ट से जुड़ी एक्टर की दोस्त हेमा चौधरी ने भी लोगों से अपील की है कि वे उनकी प्राइवेसी का सम्मान करें और वीडियो और डोनेशन से जुड़ी रील्स के लिए उनसे संपर्क करना बंद करें। 

 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Bezubaan Public Welfare Trust (@official_bezubaantrust)


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed