रामायण बॉक्स ऑफिस: 13वें दिन सबसे ज्यादा कमाई का बनाया रिकॉर्ड, 'छावा'-'धुरंधर' को मात देकर किया इतना कलेक्शन
- Ramayana Collection: फिल्म 'रामायण' हर दिन अपने कलेक्शन से चौंका रही है।
- यह IMDb की सबसे पॉपुलर फिल्मों की लिस्ट में भी जगह बना चुकी है।
- बीते दिन मंगलवार को इस फिल्म ने शानदार कमाई करते हुए धुरंधर 2' और 'छावा' का रिकॉर्ड चकनाचूर कर दिया।
विस्तार
फिल्म 'रामायण' की कमाई इन दिनों चर्चा का विषय बनी हुई है। देश और दुनिया में इसे खूब प्यार मिल रहा है। फिल्म 1500 करोड़ क्लब के करीब पहुंच चुकी है। वीकएंड पर छप्परफाड़ कमाई करने के बाद सोमवार से इसके कलेक्शन में गिरावट तो जरूर देखी गई, मगर इसके बावजूद भी रिकॉर्ड बना रही है।
13वें दिन का कलेक्शन कितना रहा?
- फिल्म 'रामायण' ने सोमवार को 12वें दिन 32 करोड़ रुपये कमाए थे।
- वहीं, कल मंगलवार को 13वें दिन इस फिल्म की कमाई 28.70 करोड़ रुपये रही।
- इस फिल्म का टोटल नेट कलेक्शन अब 821.42 करोड़ रुपये हो चुका है।
- 'रामायण' 13वें दिन सबसे ज्यादा कमाई करने वाली बॉलीवुड फिल्म बन चुकी है।
- इसने 'धुरंधर 2' का रिकॉर्ड तोड़ दिया है, जिसने 13वें दिन 27.25 करोड़ रुपये कमाए थे।
- वहीं, विक्की कौशल की 'छावा' ने 13वें दिन भारत में 23 करोड़ रुपये कमाए थे।
वर्ल्डवाइड कलेक्शन कितना हुआ?
फिल्म 'रामायण' को विदेशों में भी शुरुआत से खूब प्यार मिल रहा है। ग्लोबल बॉक्स ऑफिस पर यह 1500 करोड़ क्लब की दहलीज के बहुत करीब है। सैकनिल्क पर प्राप्त आंकड़ों के मुताबिक, मंगलवार को 13वें दिन तक इसने वर्ल्डवाइड 1,483.50 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है। दुनियाभर में यह पांचवीं सबसे कमाऊ भारतीय फिल्म है। इससे आगे सिर्फ 'दंगल', 'धुरंधर 2', 'बाहुबली 2' और 'पुष्पा 2' का नाम हैं।
'रामायण' की स्टारकास्ट
फिल्म 'रामायण' का निर्देशन नितेश तिवारी ने किया है। नमित मल्होत्रा ने इसे प्रोड्यूस किया है। फिल्म में रणबीर कपूर को भगवान राम की भूमिका में देखा गया है। वहीं, साई पल्लवी ने माता सीता की भूमिका अदा की है। यश ने रावण का रोल किया है। वे इस फिल्म के प्रोड्यूसर भी हैं। इनके अलावा फिल्म में रवि दुबे, लारा दत्ता, रकुल प्रीत सिंह, अरुण गोविल, विवेक ओबेरॉय, शीबा चड्ढा और काजल अग्रवाल जैसे सितारे भी इस फिल्म का हिस्सा हैं।
सबसे पॉपुलर फिल्म में शामिल
फिल्म 'रामायण' दुनियाभर की 10 सबसे ज्यादा लोकप्रिय फिल्मों में शामिल हो चुकी है। यह फिल्म इस हफ्ते दुनियाभर में IMDb की सबसे पॉपुलर फिल्मों के चार्ट में तीसरे नंबर पर पहुंच गई है। इसने क्रिस्टोफर नोलन की 'द ओडिसी' को पीछे छोड़ दिया है, जो चार्ट में चौथे नंबर पर है। दिलचस्प बात यह है कि ग्लोबल टॉप 10 में 'रामायण' अकेली भारतीय फिल्म है। लिस्ट में नंबर 1 पर 'यू कैन सी एव्रीथिंद' और दूसरे नंबर पर 'एबेन्जर' है।
