Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Koffee with Karan Season 9: Akshay Kumar phone call Conversation with Twinkle turned into viral comedy moment

अक्षय कुमार: फोन पर ट्विंकल ने लगाई खिलाड़ी की क्लास? करण के शो से वायरल वीडियो पर नेटिजंस ने किए मजेदार कमेंट

Fri, 27 Nov 2026 06:35 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क,अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क,अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Fri, 27 Nov 2026 06:35 PM IST
सार

  • Akshay Kumar-Twinkle: अक्षय कुमार हाल ही में रवि किशन के साथ करण जौहर के चौट शो 'कॉफी विद करण सीजन 9' में पहुंचे थे।
  • इस दौरान उन्होंने शो से ट्विंकल खन्ना को कॉल किया। कॉल रिसीव करते के साथ ही वे खिलाड़ी पर झल्ला उठीं।
  • दोनों की फोन पर हुई बातचीत का मजेदार क्लिप अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

विज्ञापन
Koffee with Karan Season 9: Akshay Kumar phone call Conversation with Twinkle turned into viral comedy moment
करण जौहर-अक्षय कुमार-ट्विंकल खन्ना - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

अक्षय कुमार अपने मजाकिया अंदाज के लिए जाने जाते हैं। अक्सर उन्हें दूसरे सितारों की खिंचाई करते देखा जाता है। मगर, हाल ही में खुद उनके साथ ऐसा हो गया और यह किया उनकी पत्नी अभिनेत्री ट्विंकल खन्ना ने। करण जौहर के शो 'कॉफी विद करण सीजन 9' में अक्षय और ट्विंकल की फोन पर हुई बातचीत एक फनी मूमेंट बन गई। यह क्लिप खूब वायरल है। जानिए इस पर नेटिजंस क्या कह रहे हैं।

विज्ञापन

बोलीं- खुद को अनूप जलोटा समझते हो?
करण के शो के हालिया एपिसोड में खिलाड़ी और रवि किशन पहुंचे। इस दौरान अक्षय कुमार ने 'कॉल अ स्टार' सेगमेंट के दौरान अपनी पत्नी ट्विंकल खन्ना को फोन मिलाया। ट्विंकल ने फोन रिसीव करते ही नाराजगी में बात की। अक्षय ने उनसे कहा कि प्यार से तो बात करो। इस पर ट्विंकल ने अक्षय की आदतों पर नाराजगी जताई। 
उन्होंने कहा, 'मैं रात में ठीक से सो नहीं पाई। अब सुबह सुबह उठाकर मेरी नींद खराब कर दी। सुबह छह बजे भजन कौन बजाता है? ऊपर से तुम भी तेज आवाज में ऐसे गाने लगते हो, जैसे अनूप जलोटा हो। और, मैंने कितनी बार कहा है कि बाथरूम का दरवाजा तो ठीक से लगाया करो। 

विज्ञापन
विज्ञापन

करण क्यों बोले- 'हर बात के पैसे चाहिए तुम्हें...'
ट्विंकल के ऐसा कहते ही अक्षय कुमार जोर से हंसने लगे। करण और रवि किशन भी अपनी हंसी नहीं रोक पाए। ट्विंकल ने अक्षय से पूछा कि वे कहां हैं? अक्षय ने बताया कि वे करण जौहर के शो पर हैं। इस पर ट्विंकल ने कहा कि उनकी भी हाल में करण से बात हुई थीं। उन्हें करण ने इस एपिसोड का रैपिड फायर राउंड जज करने के लिए भी कहा था। ट्विंकल को जब मालूम हुआ कि अक्षय बिना फीस के यह शो कर रहे हैं तो उन्होंने हैरानी जताई। इस पर करण जौहर ने भी मजाकिया अंदाज में कहा, 'अच्छा तो अब तुम्हें हर चीज के पैसे चाहिए'। साथ ही कहा कि यह बातचीत अब ऑन एयर होने वाली है।

View this post on Instagram

A post shared by JioHotstar Reality (@jiohotstarreality)


विज्ञापन

यूजर बोले- 'इतनी बेइज्जती...'
इस पर ट्विंकल हंसने लगी। इस वायरल वीडियो पर नेटिजंस दिलचस्प कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा है, 'सेलिब्रिटी हो या कोई साधारण इंसान, पत्नी कॉल उठाते ही ऐसे ही बात करती है। बोलो...'। एक यूजर ने लिखा है, 'अक्षय कुमार की इतनी बेइज्जती।' एक यूजर ने लिखा है, 'पूरी वीडियो देखकर मजा आ गया। क्लास लगाने वाले की क्लास लग गई'।







कुछ ने कहा स्क्रिप्टेड
एक तरफ तमाम यूजर्स इस वीडियो पर दिलचस्प कमेंट कर रहे हैं और हंस रहे हैं। वहीं, कुछ यूजर्स का कहना है कि ये बातचीत स्क्रिप्टेड है। एक यूजर ने लिखा है, 'किसी का पति बाहर जा रहा है और उसे यह नहीं पता होगा कि वह कहां जा रहा है। स्क्रिप्ट तैयार करके वीडियो बना है'।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed