Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Hollywood ›   Avengers Doomsday Trailer Gets 563 Million Views Becomes Disney Most Watched Trailer Ever

एवेंजर्स डूम्सडे: फाइनल ट्रेलर ने बनाया बड़ा रिकॉर्ड, मिले करोड़ों व्यूज; 'डेडपूल एंड वूल्वरिन' को छोड़ा पीछे

Wed, 25 Nov 2026 03:41 PM IST
संदेश मेहरा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: संदेश मेहरा Updated Wed, 25 Nov 2026 03:41 PM IST
सार

  • Avengers Doomsday Final Trailer: मार्वल स्टूडियोज की अपकमिंग फिल्म 'एवेंजर्स: डूम्सडे' इन दिनों काफी चर्चा में है। 
  • फिल्म के नए ट्रेलर ने व्यूज के मामले में एक नया रिकॉर्ड बना दिया है। 
  • जानिए क्या है रिकॉर्ड और कब रिलीज होगी 'एवेंजर्स: डूम्सडे'।  

विज्ञापन
Avengers Doomsday Trailer Gets 563 Million Views Becomes Disney Most Watched Trailer Ever
अवेंजर्स: डूम्सडे - फोटो : इंस्टाग्राम @marvelstudios

विस्तार

मार्वल की मच-अवेटेड फिल्म 'एवेंजर्स: डूम्सडे' का फैंस लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं। अब मेकर्स ने फिल्म का शानदार ट्रेलर जारी कर दिया है, जिसने दर्शकों की एक्साइटमेंट और बढ़ा दी है। इसके साथ रिलीज हुए फाइनल ट्रेलर ने एक बड़ा रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया है। 
विज्ञापन


डिज्नी के इतिहास का सबसे ज्यादा देखा जाने वाला ट्रेलर
इस ट्रेलर को अब तक 563 मिलियन यानी 56.3 करोड़ से ज्यादा बार देखा जा चुका है। इसी के साथ यह डिज्नी के इतिहास का सबसे ज्यादा देखा जाने वाला ट्रेलर बन गया है।
विज्ञापन


इससे पहले फिल्म के पहले टीजर ने रिलीज के 24 घंटे के अंदर 503 मिलियन व्यूज हासिल किए थे। वहीं, साल 2024 में रिलीज हुई फिल्म 'डेडपूल एंड वूल्वरिन' के सुपर बाउल टीजर को 365 मिलियन व्यूज मिले थे। इसमें टीवी पर मिले व्यूज भी शामिल थे। अब 'एवेंजर्स: डूम्सडे' के नए ट्रेलर ने इन सभी रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

Avengers Doomsday Trailer Gets 563 Million Views Becomes Disney Most Watched Trailer Ever
अवेंजर्स: डूम्सडे - फोटो : इंस्टाग्राम @marvelstudios
क्या है ट्रेलर में खास? 
डेडलाइन की रिपोर्ट के मुताबिक, ट्रेलर में एवेंजर्स, एक्स-मेन और फैंटास्टिक फोर की झलक देखने को मिली है। इसके अलावा फिल्म के विलेन डॉक्टर डूम की भी झलक दिखाई गई है।

ट्रेलर में सामने आए नए फुटेज ने फैंस के बीच फिल्म को लेकर उत्सुकता और बढ़ा दी है। फिल्म में एक बार फिर कई सुपरहीरोज एक साथ नजर आएंगे। इस बार उन्हें अपने सबसे बड़े दुश्मन डॉक्टर डूम का सामना करना होगा। 

Avengers Doomsday Trailer Gets 563 Million Views Becomes Disney Most Watched Trailer Ever
अवेंजर्स- डूम्सडे - फोटो : यूट्यूब
कब रिलीज होगी फिल्म? 
  • 'एवेंजर्स: डूम्सडे' के लेखक माइकल वाल्ड्रॉन और स्टीफन मैकफीली हैं।
  • फिल्म का निर्देशन रूसो ब्रदर्स ने किया है।
  • खास बात ये है कि फिल्म अमेरिका से पहले भारत में 17 दिसंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। 
  • वहीं विदेशों में फिल्म की रिलीज डेट 18 दिसंबर की है। 
  • फिल्म में क्रिस इवांस, क्रिस हेम्सवर्थ, पेड्रो पास्कल, एंथनी मैकी, पॉल रुड सहित कई बड़े सितारे नजर आएंगे। 

ये भी पढ़ें- एवेंजर्स डूम्सडे: किस शहर में हुई सबसे ज्यादा एडवांस बुकिंग? बिक चुके इतने लाख टिकट; चार भाषाओं में होगी रिलीज
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed