Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Hollywood ›   Avengers: Doomsday advance booking crossed 10 crores within 19 hours

एवेंजर्स- डूम्सडे एडवांस बुकिंग: 19 घंटे में कमाए 10 करोड़, मुंबई में टिकट कीमत 4 हजार पार; टूटा कैसा रिकॉर्ड?

Wed, 18 Nov 2026 02:57 PM IST
गोधूलि श्रीवास्तव एंटरटेनमेंट डेस्क,अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क,अमर उजाला Published by: गोधूलि श्रीवास्तव Updated Wed, 18 Nov 2026 02:57 PM IST
सार

  • ‘एवेंजर्स: डूम्सडे’ दिसंबर महीने में भारत में रिलीज होने जा रही है। 
  • फिल्म की एडवांस बुकिंग शुरू होते ही इसने करोड़ों का आंकड़ा पार कर लिया है। 
  • जानिए देशभर में इसने अब तक कितनी कमाई की और इसकी टिकट कीमतें कहां तक पहुंची हैं?

विज्ञापन
Avengers: Doomsday advance booking crossed 10 crores within 19 hours
एवेंजर्स: डूम्सडे - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हॉलीवुड फिल्म ‘एवेंजर्स: डूम्सडे' जल्द भारत में रिलीज होने वाली है। हालांकि, इसने रिलीज से पहले ही बॉक्स ऑफिस पर एडवांस बुकिंग में अपना जलवा बिखेर दिया है। फिल्म ने अब तक 19 घंटे के भीतर करोड़ों की कमाई कर ली है।  

विज्ञापन

एडवांस बुकिंग में कितनी हुई कमाई? 
फिल्म 'एवेंजर्स: डूम्सडे' ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर रिलीज से पहले ही अपनी मौजूदगी दर्ज करा दी है। फिल्म की रिलीज में अभी एक महीना बाकी है। फिल्म ने पहले दिन की एडवांस बुकिंग में 10 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है। बुकिंग शुरू होने के महज 19 घंटों के भीतर ही इसके कई मल्टीप्लेक्स चेन में लगभग एक लाख टिकट बिक चुके हैं।

विज्ञापन

Avengers: Doomsday advance booking crossed 10 crores within 19 hours
एवेंजर्स- डूम्सडे - फोटो : सोशल मीडिया

बड़ी हॉलीवुड फिल्मों को पीछे छोड़ा
ट्रेड वेबसाइट सैक्निल्क के अनुसार, फिल्म की पहले दिन की प्री-सेल्स के मामले में भारत में रिलीज होने वाली मार्वल की बड़ी फिल्मों को पीछे छोड़ दिया है। यहां देखें, मार्वल की बड़ी फिल्मों ने शुरुआती 24 घंटों की एडवांस बुकिंग में कितनी कमाई की थी?

  • ‘एवेंजर्स: एंडगेम’ - 8.27 करोड़ रुपये
  • 'स्पाइडर-मैन: नो वे होम' - 6.56 करोड़ रुपये
  • 'एवेंजर्स: इन्फिनिटी वॉर' - 5.02 करोड़ रुपये 
विज्ञापन

Avengers: Doomsday advance booking crossed 10 crores within 19 hours
एवेंजर्स- डूम्सडे - फोटो : सोशल मीडिया

कितनी है डूम्सडे की टिकट कीमतें? 
रिपोर्ट्स के मुताबिक मुंबई में फिर एक बार इस हॉलीवुड फिल्म के टिकट की कीमतें आसमान छू रही हैं। यहां एक एडवांस टिकट की कीमत लगभग 4300 रुपये है। वहीं कई जगहों पर प्रति घंटे 10,000 से अधिक टिकटों की बिक्री दर्ज की गई। अभी कई सप्ताह बाकी हैं, इसलिए जैसे-जैसे और अधिक स्क्रीनिंग और फॉर्मेट उपलब्ध होंगे, बिक्री की रफ्तार पर नजर रखना दिलचस्प होगा।

विज्ञापन

Avengers: Doomsday advance booking crossed 10 crores within 19 hours
एवेंजर्स डूम्सडे - फोटो : सोशल मीडिया

'एवेंजर्स: डूम्सडे' के बारे में 
एंथनी और जो रूसो द्वारा निर्देशित, 'एवेंजर्स: डूम्सडे' में मार्वल यूनिवर्स के अलग-अलग किरदार एक बार फिर साथ नजर आएंगे। यह फिल्म भारत में 17 दिसंबर को रिलीज होने वाली है, वहीं अमेरिका में यह फिल्म 16 दिसंबर में रिलीज होने वाली है। एवेंजर्स: डूम्सडे की शुरुआती बुकिंग के आंकड़ों ने इसे शानदार शुरुआत दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed