Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   FIR registered over bomb threat to singer Diljit Dosanjh upcoming Bengaluru musical concert

दिलजीत दोसांझ: बंगलूरू कॉन्सर्ट को बम से उड़ाने की मिली धमकी? सुरक्षा एजेंसी हुईं सतर्क, एफआईआर दर्ज

Tue, 24 Nov 2026 04:21 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Tue, 24 Nov 2026 04:21 PM IST
सार

  • Diljit Dosanjh Bengaluru Concert: मशहूर सिंगर दिलजीत दोसांझ के आगामी बंगलूरू कॉन्सर्ट से पहले एक धमकी भरा ईमेल मिला है।
  • ईमेल में कथित तौर पर कॉन्सर्ट को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है।
  • सुरक्षा एजेंसी और अधिक सतर्क हो गई हैं। ईमेल भेजने वाले की पहचान को लेकर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
FIR registered over bomb threat to singer Diljit Dosanjh upcoming Bengaluru musical concert
दिलजीत दोसांझ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिलजीत दोसांझ इन दिनों अपने 'ऑरा इंडिया टूर 2026' को लेकर सुर्खियों में हैं। इसके तहत उनका आगामी कॉन्सर्ट बंगलूरू में होगा। मगर, इससे पहले सुरक्षा को लेकर चिंताएं बढ़ गई हैं। कॉन्सर्ट से पहले कथित तौर पर बम ब्लास्ट की धमकी मिली है। पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन

FIR registered over bomb threat to singer Diljit Dosanjh upcoming Bengaluru musical concert
दिलजीत दोसांझ - फोटो : सोशल मीडिया

पुलिस ने शुरू की जांच
समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, पुलिस ने मंगलवार को बताया कि दिलजीत दोसांझ के बंगलूरू में होने वाले म्यूजिकल कॉन्सर्ट के दौरान IED बम ब्लास्ट का धमकी भरा ईमेल प्राप्त हुआ है। इसे भेजने के आरोप में अनजान लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। बता दें कि सिंगर का कॉन्सर्ट 29 नवंबर को मदावरा के NICE ग्राउंड्स में होना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

FIR registered over bomb threat to singer Diljit Dosanjh upcoming Bengaluru musical concert
दिलजीत दोसांझ - फोटो : सोशल मीडिया

ईमेल में 'खालिस्तान जिंदाबाद' का नारा लिखा
धमकीभरा यह ईमेल धारवाड़ पुलिस कमिश्नर को मिला है। इसमें कॉन्सर्ट के दौरान IED ब्लास्ट की चेतावनी दी गई है। साथ ही 'खालिस्तान जिंदाबाद' का नारा भी लिखा गया है। इस ईमेल के बाद हड़कंप मच गया है। सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई हैं। पुलिस महकमा और सुरक्षा एजेंसी एलर्ट पर हैं।

विज्ञापन

कॉन्सर्ट में आने वाले लोगों को भी दी ये चेतावनी
बम धमाके की धमकी के साथ ही कॉन्सर्ट में आने वाले लोगों को भी चेतावनी दी गई है कि वे कॉन्सर्ट में अपने साथ बच्चों को न लेकर आएं। आईफोन पर कॉल का जवाब न दें और मेट्रो से यात्रा न करें। पुलिस इस ईमेल की सत्यता और भेजने वाले की पहचान करने में जुट गई है। साथ ही अज्ञात लोगों के खिलाफ एफआईआर भी दर्ज हो चुकी है।

पुलिस ने क्या कहा?
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि शिकायत के आधार पर नॉर्थ CEN क्राइम पुलिस स्टेशन में केस दर्ज किया गया है। पुलिस ने कहा कि धमकी भेजने के लिए इस्तेमाल किए गए ईमेल अकाउंट के आईपी एड्रेस और ओरिजिन का पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed