{"_id":"6afed36c0da5f8613b05a996","slug":"jackie-shroff-shared-about-his-wishlist-and-his-upcoming-film-kaali-kheti-in-recent-interview-2026-11-19","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"इंटरव्यू: 'मेरी आवाज में दम नहीं...', जैकी श्रॉफ ने बताई अपनी दिली ख्वाहिश; फिल्म 'काली खेती' पर कही यह बात","category":{"title":"Celebs Interviews","title_hn":"साक्षात्कार","slug":"celebs-interviews"}}
इंटरव्यू: 'मेरी आवाज में दम नहीं...', जैकी श्रॉफ ने बताई अपनी दिली ख्वाहिश; फिल्म 'काली खेती' पर कही यह बात
सार
Jackie Shroff Interview amid Kaali Kheti Release: अभिनेता जैकी श्रॉफ जल्द ही आगामी फिल्म 'काली खेती' में नजर आएंगे। अमर उजाला से बातचीत में उन्होंने हॉरर फिल्मों पर बात की। इसके साथ ही बचपन में डर हुए अपने पहले अनुभव पर भी खुल कर काफी कुछ कहा। पढ़िए क्या बोले जैकी श्रॉफ...
विज्ञापन
जैकी श्रॉफ
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
जैकी श्रॉफ अपनी अगली फिल्म 'काली खेती' में दर्शकों को डराते नजर आएंगे। अमर उजाला से खास बातचीत में एक्टर ने फिल्म के बारे में बात की और शूटिंग के दौरान हुए अनुभव साझा किए। इतना ही नहीं, उन्होंने फिल्म करियर के प्रति अपने नजरिये को भी साझा किया। पढ़ें बातचीत के कुछ अंश जैकी की जुबानी...
विज्ञापन
काली खेती का पोस्टर
- फोटो : यूट्यूब
'काली खेती' क्यों है अलग?
'यह फिल्म अपने रंग की वजह से खास है। इस बार डर का रंग ही काला है। मैंने पहले भी ऐसी फिल्में की हैं, लेकिन उनमें थोड़ा कॉमेडी का हिस्सा भी था। एक फिल्म में तो मैं भूत बनकर बच्चों को बचाता था। उन्हें खिलाता-पिलाता था, उनके साथ खेलता था और उनकी सारी इच्छाएं पूरी करता था। '100 डेज' थ्रिलर थी, लेकिन 'काली खेती' पूरी तरह सिर्फ हॉरर है। इसमें डर का अंदाज अलग है। काला रंग अपने आप में बहुत डरावना होता है। इस बार दर्शकों को हंसाने से ज्यादा डराने का इरादा है।'

काली खेती के एक सीन में जैकी श्रॉफ
- फोटो : यूट्यूब
शूटिंग के दौरान डर का अनुभव
'अरे, वहां इतने सारे लोग होते हैं कि भूत के लिए जगह ही कहां बचती है। पूरी यूनिट साथ होती है। इतने लोगों के बीच भूत भी आएगा तो शायद उसे भी जगह ढूंढनी पड़ेगी। लेकिन एक बार पहाड़ पर मैं अकेला रह गया था। मेरे दोस्त आगे निकल गए थे और मैं ट्रेन से मुंबई लौट रहा था। गलती से एक स्टेशन आगे उतर गया। वापस लौटने में देर हो गई और अंधेरा हो गया। मुझे करीब तीन स्टेशन पैदल चलना था। पहले स्टेशन तक रोशनी थी, लेकिन जैसे-जैसे ऊपर चढ़ने लगा, अंधेरा बढ़ता गया। चांद की रोशनी थी और मैं अकेला सड़क पर चल रहा था। ऐसे में बचपन में देखी एक फिल्म याद आने लगी।'

काली खेती के एक सीन में शरद केलकर
- फोटो : यूट्यूब
शरद केलकर पर क्या बोले जैकी?
'शरद के साथ काम करके बहुत मजा आया। वह बहुत फ्लेक्सिबल हैं, मेरे जैसे ही हैं। ज्यादा अपटाइट नहीं रहते। हम सब साथ में काम करते थे, बैठते थे, खाते थे। एक-दूसरे को समझते थे और जरूरत पड़ने पर मदद भी करते थे। काम करने का माहौल अच्छा था। जब लोग साथ बैठते हैं और एक-दूसरे को समझते हैं तो काम भी आसान हो जाता है। मेरा बच्चा जो इस पिक्चर में बना है, वह भी बराबर ऐसा ही है। सबके साथ अच्छा तालमेल रहा।'
खेतों में शूट करके कैसा लगा?
'मुझे तो खेतों में बहुत अच्छा लगता है। खेती से मुझे हमेशा सुकून मिला है। शूटिंग में खेतों को डरावने माहौल में दिखाया गया होगा, लेकिन मेरे लिए खेत हमेशा सुकून की जगह रहेंगे। हां, कोई अनजान जगह हो और वहां अंधेरा हो, आप अकेले हों तो डर लग सकता है। लेकिन खेतों और खेती से मेरा रिश्ता डर का नहीं, प्यार और सुकून का है।'

- फोटो : इंस्टाग्राम
एक ही इमेंज में क्यों बंधाना?
'मुझे अपनी इमेज की चिंता कभी नहीं रही। मैंने हर तरह के किरदार किए हैं। कभी एक तरह का रोल किया, कभी दूसरा। 'राम लखन', 'मिशन कश्मीर', 'परिंदा' और फिर साई बाबा का किरदार भी किया। मुझे हर तरह का काम करना है। एक ही इमेज में क्यों बंधना? कलाकार को अलग-अलग तरह की चीजें करने का मौका मिले तो करना चाहिए। मुझे तो हर तरह के किरदार अच्छे लगते हैं।'
'गायकी सीखना चाहता हूं'
'खेती तो मैं कर ही रहा हूं। वैसे, मुझे गाना भी बहुत पसंद है। गाने का शौक है, हालांकि मेरी आवाज में उतनी ताकत नहीं है। लेकिन मन करता है कि गाना सीखूं। कुछ चीजें ऐसी होती हैं जिन्हें करने में मजा आता है। गाना भी मेरे लिए वैसी ही चीज है। देखते हैं, अब सीखने का मौका मिलता है तो जरूर सीखूंगा।'

- फोटो : एएनआई
आने वाले दिनों में किन प्रोजेक्ट्स में नजर आएंगे?
'कैमियो है, 'किंग' कर रहा हूं और वामशी के साथ भी कुछ काम चल रहा है। बाकी कुछ न कुछ आता रहता है। महीने में दो शूटिंग तो हो ही जाती हैं। काम करने में मजा आता है। जब तक पैर चल रहे हैं और लोग काम दे रहे हैं, तब तक काम करते रहना चाहिए। घर बैठकर क्या करना है।'