Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Aishwarya Rai Hired Bodyguard To Protect Herself From Salman Khan Ketan Karande Claims

Salman-Aishwarya: सलमान से बचने के लिए ऐश्वर्या ने रखा था बॉडीगार्ड? दो दिन में नौकरी छोड़कर भागा, बना अभिनेता

Fri, 20 Nov 2026 07:20 PM IST
संदेश मेहरा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: संदेश मेहरा Updated Fri, 20 Nov 2026 07:20 PM IST
सार

  • बॉलीवुड स्टार सलमान खान और ऐश्वर्या राय का रिश्ता हमेशा से चर्चा में रहा है। 
  • अब हाल ही में एक एक्टर ने एक इंटरव्यू में एक चौंकाने वाला खुलासा किया है। 
  • जानिए उन्होंने क्या कुछ कहा। 

विज्ञापन
Aishwarya Rai Hired Bodyguard To Protect Herself From Salman Khan Ketan Karande Claims
सलमान-ऐश्वर्या के रिश्ते पर बोले केतन कराडे - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बॉलीवुड में एक समय सलमान खान और ऐश्वर्या राय के रिश्ते की खूब चर्चा होती थी। दोनों लंबे समय तक एक-दूसरे के साथ रहे, लेकिन बाद में उनका ब्रेकअप हो गया। अब एक बार फिर सलमान और ऐश्वर्या के पुराने रिश्ते को लेकर चर्चा शुरू हो गई है। 
विज्ञापन


सलमान से बचने के लिए मुझे रखा गया था
दरअसल, अभिनेता केतन कराडे ने दोनों के रिश्ते से जुड़ा एक चौंकाने वाला दावा किया है। एक्टर केतन कराडे का कहना है कि वह एक समय ऐश्वर्या राय के बॉडीगार्ड रह चुके हैं। उनके मुताबिक, उन्हें ऐश्वर्या की सुरक्षा के लिए और उन्हें सलमान खान से बचाने के मकसद से रखा गया था। केतन ने उस दौर को याद करते हुए सलमान और ऐश्वर्या के रिश्ते से जुड़ा एक चौंकाने वाला किस्सा शेयर किया। 
विज्ञापन


हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में केतन ने खुलासा किया कि वे ऐश्वर्या के बॉडीगार्ड थे। उन्होंने आगे कहा, 'सलमान से बचने के लिए मुझे रखा गया था। 7 दिन के लिए।' इसके बाद एंकर ने जब उनसे पूछा कि क्या सलमान को इस बारे में पता है? तो उन्होंने कहा, 'शायद से पता होगा।'
विज्ञापन
विज्ञापन

Aishwarya Rai Hired Bodyguard To Protect Herself From Salman Khan Ketan Karande Claims
ऐश्वर्या राय और सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया
जब अचानक सामने आ गए सलमान खान
इसके बाद केतन ने उन दिनों को याद करते हुए बताया, '20 साल पहले मैं ऐश्वर्या का बॉडीगार्ड था। मेरा काम बस ऐश्वर्या को घर से शूटिंग लोकेशन तक ले जाने का था। उस वक्त उनकी 'कुछ ना कहो' फिल्म आई थी। तो एक बार ऐसा हुआ कि हम विक्रम भट्ट के फैशन शो में जा रहे थे। तो हमेशा की तरह मैडम (ऐश्वर्या) को घर से पिक किया और शो तक ले गए।

फिर जब शो खत्म हुआ और हम वहां से निकले, तो सलमान खान सामने खड़े थे। तो हम सब डर गए कि क्या करना है। मैंने कहा कि मुझे कार से उतरना पड़ेगा। लेकिन ड्राइवर ने कहा कि उतरो मत मैं कुछ करता हूं। फिर जैसे-तैसे कट मारकर गाड़ी वहां से निकाल ले गए।' 

Aishwarya Rai Hired Bodyguard To Protect Herself From Salman Khan Ketan Karande Claims
ऐश्वर्या राय बच्चन और सलमान खान - फोटो : इंस्टाग्राम @aishwaryaraibachchan_arb और @beingsalmankhan
मैंने दूसरे दिन नौकरी छोड़ दी
इसके बाद आगे केतन ने कहा, 'मैंने इसके बाद दूसरे दिन ही नौकरी छोड़ दी।' जब एंकर ने उनसे पूछा 'क्यों?' तो केतन ने गन का इशारा करते हुए कहा, 'क्योंकि उनके पास होती है शायद।

दूसरी बात कि मैं बॉडी बिल्डिंग करता था और अपने शरीर का ध्यान रखता था। तो मैंने कहा कि मुझे मारा-मारी नहीं करनी है। दो प्यार करने वालों के बीच मुझे नहीं आना है। क्योंकि मैं दोनों का फैन हूं। इस वजह से मैंने कहा कि मुझे ये नहीं जमेगा। इसलिए मैंने वो नौकरी छोड़ी दी।'  

Aishwarya Rai Hired Bodyguard To Protect Herself From Salman Khan Ketan Karande Claims
केतन कराडे - फोटो : सोशल मीडिया
कौन हैं केतन कराडे? 
केतन कराडे एक भारतीय अभिनेता और बॉडीबिल्डर हैं। उन्होंने हिंदी फिल्मों के साथ-साथ टीवी और मराठी सिनेमा में भी काम किया है। वह खासतौर पर टीवी के पौराणिक और ऐतिहासिक किरदारों के लिए पहचाने जाते हैं। इन दिनों वह ऐश्वर्या राय के बॉडीगार्ड होने के अपने दावे को लेकर चर्चा में हैं।

NOTE - ऐश्वर्या के बॉडीगार्ड होने और सलमान से जुड़े इस पूरे घटनाक्रम की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है। फिलहाल ये केतन कराडे के अपने दावे हैं।

ये भी पढ़ें- रामायण: '3 नहीं, 5 भागों में...', अभिनेता ने अगले पार्ट पर किया बड़ा खुलासा; कितनी हुई दूसरे हिस्से की शूटिंग?
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed