Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bigg Boss 20: Kushal Tanwar aka Gullu game gets weakened due to his friendship with Kanika Mann

बिग बॉस 20: क्या 'चौधराइन' की वजह से बिगड़ गया गुल्लू का गेम? कनिका की दोस्ती के चक्कर में नहीं दिखा पा रहे दम

Tue, 17 Nov 2026 12:29 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Tue, 17 Nov 2026 12:29 PM IST
सार

  • Bigg Boss 20: रियलिटी शो 'बिग बॉस 20' में गुल्लू और कनिका की दोस्ती ने दर्शकों का काफी ध्यान खींचा है।
  • मगर, इस दोस्ती ने बतौर स्वतंत्र प्रतिभागी दोनों के गेम को कहीं न कहीं कमजोर किया है।
  • गुल्लू 'बिग बॉस 20' में आने से पहले तीन रियलिटी शो जीत चुके हैं। मगर, यहां अब तक अपनी रियल पर्सनैलिटी नहीं दिखा पाए हैं।

विज्ञापन
Bigg Boss 20: Kushal Tanwar aka Gullu game gets weakened due to his friendship with Kanika Mann
गुल्लू-कनिका - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

'बिग बॉस 20' में गुल्लू उर्फ कुशल तंवर और कनिका मान के बीच अच्छी बॉन्डिंग है। गुल्लू प्यार से कनिका को 'चौधराइन' कहकर बुलाते हैं। सोफे पर अन्य प्रतिभागियों के बारे में इनकी चिट-चैट चलती है। मगर, अब जैसे-जैसे गेम आगे बढ़ रहा है तो गुल्लू का गेम कुछ कमजोर सा पड़ता दिख रहा है। ऐसा लग रहा है जैसे उनका पूरा खेल कनिका से दोस्ती पर केंद्रित है।

विज्ञापन

उम्मीद पर खरे नहीं उतर रहे गुल्लू?
गुल्लू उर्फ कुशल तंवर को 'बिग बॉस 20' में एक मजबूत प्रतिभागी के तौर पर देखा जा रहा था। उम्मीद की जा रही थी कि वे यहां अपने ह्यमूर से मनोरंजन करेंगे। उनसे उम्मीदें इसलिए भी ज्यादा थीं क्योंकि वे तीन अन्य रियलिटी शो जीतने के बाद 'बिग बॉस 20' में आए। मगर, जैसी उम्मीदें थीं, कुशल तंवर वैसा दम नहीं दिखा पा रहे हैं।

कनिका से दोस्ती ने गेम बिगाड़ा?
शो में उन्हें जितना स्क्रीन टाइम मिल रहा है, उसमें ज्यादातर वे कनिका के साथ एक सोफे पर बैठे बात करते दिखते हैं। ऐसा नहीं है कि उनकी और कनिका की दोस्ती को पसंद नहीं किया गया। दोनों के बीच जिस तरह की समझ है, उसकी भी तारीफ हुई है। दोनों एक-दूसरे के लिए स्टैंड लेते हैं। मगर, दर्शकों को लगता है कि इस दोस्ती के चक्कर में वे अलग-अलग एक स्वतंत्र प्रतिभागी के रूप में आगे नहीं बढ़ पा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

Bigg Boss 20: Kushal Tanwar aka Gullu game gets weakened due to his friendship with Kanika Mann
गुल्लू-कनिका - फोटो : इंस्टाग्राम

सलमान दे चुके हैं नसीहत
ऐसा भी देखा जा रहा है कि गुल्लू वही करते हैं, जो कनिका उनसे कहती हैं। इस बात पर सलमान खान ने भी गौर किया है। वीकएंड के वार में उन्होंने गुल्लू और कनिका दोनों को समझाया और कहा कि उनका गेम बोरिंग हो रहा है। सलमान ने यहां तक कह दिया कि अगर वे टॉप 5 में भी पहुंच जाते हैं तो उनकी जर्नी वीडियो में सोफे पर हुई उनकी बातचीत के अलावा कुछ खास नहीं होगा। सलमान के टोकने पर गुल्लू और कनिका खुद का बचाव करते दिखे थे। 

विज्ञापन

क्या सुधार कर पाएंगे कनिका और गुल्लू?
अब आगे देखना होगा कि आगे कनिका के साथ दोस्ती का रिश्ता चलाते हुए ही गुल्लू इस शो से विदा हो जाएंगे या अपनी रियल पर्सनैलिटी दिखाते हुए कुछ अलग दम दिखाएंगे। बता दें कि गूल्लू एमटीवी रोडीज XX- डबल क्रॉस और एमटीवी स्प्लिट्सविला X6 जैसे शो जीत चुके हैं। इसके अलावा वे शो 'मां है ना' के भी विजेता रह चुके हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed