{"_id":"6afe7c7d7907d097520cad9c","slug":"ananya-birla-reveals-ranveer-singhs-movei-pralay-a-spectacle-in-koffee-with-karan-9-2026-11-19","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कॉफी विद करण 9: 'धुरंधर' के बाद रणवीर का दिखेगा नया अवतार, प्रोड्यूसर अनन्या बिरला ने बताया कैसी होगी 'प्रलय'","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
कॉफी विद करण 9: 'धुरंधर' के बाद रणवीर का दिखेगा नया अवतार, प्रोड्यूसर अनन्या बिरला ने बताया कैसी होगी 'प्रलय'
Thu, 19 Nov 2026 10:05 AM IST
राजश्री वर्मा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: राजश्री वर्मा
Updated Thu, 19 Nov 2026 10:05 AM IST
सार
- 'कॉफी विद करण 9' में अभिनेत्री अनन्या पांडे के साथ अनन्या बिरला भी आई थीं।
- बता दें कि अनन्या बिरला फिल्म 'प्रलय' की निर्माता हैं।
- 'प्रलय' में रणवीर सिंह मुख्य भूमिका निभाते हुए दिखाई देने वाले हैं।
विज्ञापन
अनन्या बिड़ला
- फोटो : Instagram/ananyabirla
विस्तार
बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह पहले से ही अपनी फिल्म 'धुरंधर' फ्रेंचाइजी की सफलता को लेकर चर्चा में हैं। इसके बाद अब एक्टर जल्द ही एक बिल्कुल अलग अंदाज में दर्शकों के सामने आने वाले हैं। दरअसल, रणवीर पहली बार जॉम्बी की दुनिया में कदम रखने जा रहे हैं। उनकी अपकमिंग फिल्म 'प्रलय' को लेकर फैंस के बीच पहले से ही काफी उत्सुकता है।
अब फिल्म की प्रोड्यूसर अनन्या बिड़ला ने इसे लेकर कुछ ऐसा कहा है, जिससे फिल्म को लेकर दर्शकों की एक्साइटमेंट और बढ़ सकती है। अनन्या ने फिल्म को एक बड़ा सिनेमैटिक अनुभव बताया है। साथ ही उन्होंने उम्मीद जताई है कि दर्शकों को यह फिल्म पसंद आएगी।

रणवीर सिंह की फिल्म प्रलय पर नई अपडेट
- फोटो : सोशल मीडिया
'प्रलय' को लेकर क्या बोलीं अनन्या बिड़ला?
अनन्या बिड़ला हाल ही में करण जौहर के चैट शो 'कॉफी विद करण 9' में पहुंची थीं। इस दौरान उनसे रणवीर सिंह की फिल्म 'प्रलय' को लेकर सवाल किया गया। इस पर अनन्या ने कहा, 'यह एक स्पेक्टेकल होने वाली है और मुझे उम्मीद और प्रार्थना है कि लोगों को यह पसंद आएगी। इसके अलावा सब कुछ भगवान और दर्शकों के हाथ में है।'
हालांकि, फिल्म की कहानी और इससे जुड़ी दूसरी जानकारियों को अभी मेकर्स ने गुप्त रखा है। ऐसे में फिल्म की कहानी को लेकर फिलहाल ज्यादा कुछ सामने नहीं आया है।

रणवीर सिंह
- फोटो : सोशल मीडिया
कहां हो रही है फिल्म की शूटिंग?
'प्रलय' एक बड़े स्तर पर बनाई जा रही एक्शन थ्रिलर फिल्म है, जिसे जय मेहता डायरेक्ट कर रहे हैं। फिल्म की शूटिंग मुंबई और इसके आसपास की असली लोकेशन पर की जा रही है। कई महीनों की तकनीकी तैयारियों के बाद फिल्म की प्रिंसिपल फोटोग्राफी शुरू हो चुकी है।
इस फिल्म में रणवीर सिंह के साथ कल्याणी प्रियदर्शन भी नजर आएंगी। कल्याणी को फिल्म 'लोका' से काफी पहचान मिली है। खास बात यह है कि रणवीर इस फिल्म में सिर्फ एक्टिंग ही नहीं कर रहे, बल्कि इसे प्रोड्यूस भी कर रहे हैं। 'धुरंधर' फ्रेंचाइजी की सफलता के बाद यह रणवीर की अगली बड़ी फिल्म मानी जा रही है।

अनन्या पांडे
- फोटो : सोशल मीडिया
अनन्या ने अपने एक्स को किया फोन
करण के शो में अनन्या बिड़ला के साथ अभिनेत्री अनन्या पांडे भी नजर आई थीं। अनन्या पांडे ने मजाक में कहा कि उन्हें दुनिया की हर दूसरी अनन्या नापसंद है, लेकिन अनन्या बिड़ला को छोड़कर।
वहीं, 'सिप इट इफ यू हैव डन इट' गेम के दौरान अनन्या बिड़ला ने खुलासा किया कि एक बार उन्होंने अपनी प्राइवेट डेट के लिए पूरा वेन्यू खाली करवा दिया था। इसके बाद अनन्या पांडे ने आदित्य रॉय कपूर, ईशान खट्टर और कार्तिक आर्यन को फोन किया। इस पर अनन्या बिड़ला ने मजाक करते हुए कहा कि उन्होंने अपने सभी एक्स को फोन कर लिया है।

कॉफी विद करण
- फोटो : फोटो क्रेडिट- @jiohotstar
'कॉफी विद करण' का आखिरी सीजन
करण जौहर का मशहूर चैट शो 'कॉफी विद करण' इन दिनों अपने नौवें और आखिरी सीजन को लेकर चर्चा में है। शो के अक्टूबर में प्रीमियर के दौरान करण ने साफ कर दिया था कि वह इसका अगला सीजन नहीं लाएंगे।
इस सीजन में पहले मेहमान सलमान खान बने थे। इसके बाद रश्मिका मंदाना-विजय देवरकोंडा, करीना कपूर-सैफ अली खान और कियारा आडवाणी-सिद्धार्थ मल्होत्रा जैसे सितारे शो का हिस्सा बने।