Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Election ›   Assembly Election 2027 Updates: Uttar Pradesh, Uttarakhand, Punjab, Election News BJP-Congress-SP-AAP Reaction

यूपी चुनाव: कांग्रेस सांसद इमरान मसूद बोले- राहुल गांधी के बिना भाजपा को हराने की लड़ाई का कोई अस्तित्व नहीं

Thu, 26 Nov 2026 11:56 AM IST
पवन पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: पवन पांडेय Updated Thu, 26 Nov 2026 11:56 AM IST
विज्ञापन
Assembly Election 2027 Updates: Uttar Pradesh, Uttarakhand, Punjab, Election News BJP-Congress-SP-AAP Reaction
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
उत्तर प्रदेश चुनावों के लिए सपा-कांग्रेस सीट बंटवारे पर कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने कहा कि- पिछले चुनाव में, जब अखिलेश जी मुख्यमंत्री थे, हमने 107 सीटों पर चुनाव लड़ा था। इसलिए इस पर और कुछ कहने की जरूरत नहीं है। जब वे मुख्यमंत्री थे, तब हमने इतनी सीटों पर चुनाव लड़ा था। अभी मुख्यमंत्री का फैसला होना बाकी है... इस देश में असली लड़ाई बहुत सीधी है। इस देश में लड़ाई भाजपा की विचारधारा के खिलाफ है। राहुल गांधी उस विचारधारा के खिलाफ लड़ाई का नेतृत्व कर रहे हैं; उनके बिना इस संघर्ष का कोई अस्तित्व नहीं है, कोई अर्थ नहीं है। राहुल गांधी ही गारंटी हैं- वे ही भाजपा को हराने की सीढ़ी हैं, एकमात्र रास्ता हैं। इसलिए यह समझ लीजिए: लड़ाई यहीं से शुरू होती है। इस देश में बाकी सब बातों का कोई महत्व नहीं है।
विज्ञापन

 

संविधान और लोकतंत्र की रक्षा के लिए लड़ रहे राहुल गांधी- आराधना मिश्रा
संविधान दिवस के मौके पर उत्तर प्रदेश कांग्रेस ने गुरुवार को लखनऊ में संविधान बचाओ पदयात्रा का आयोजन किया। इस दौरान प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष आराधना मिश्रा मोना ने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी की तारीफ करते हुए कहा कि वह संविधान और लोकतंत्र की रक्षा के लिए लड़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी देश के संविधान और लोकतांत्रिक व्यवस्था को बचाने की लड़ाई लड़ रहे हैं। कांग्रेस कार्यकर्ता भी इस दिशा में संकल्प लेंगे। आराधना मिश्रा ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के लखनऊ पहुंचने पर खुशी जताई। उन्होंने कहा कि प्रदेश कांग्रेस के लिए यह गर्व की बात है कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष संविधान दिवस पर आयोजित पदयात्रा में शामिल हो रहे हैं। इस दौरान सभी कांग्रेस कार्यकर्ता देश के संविधान और लोकतंत्र की रक्षा की शपथ लेंगे। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा राहुल गांधी और कांग्रेस से डरती है, क्योंकि वे प्रधानमंत्री से बेझिझक सवाल पूछते हैं। आराधना मिश्रा ने यह भी कहा कि उत्तर प्रदेश में इंडिया गठबंधन एकजुट है और 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारी कर रहा है। सीटों के बंटवारे को लेकर गठबंधन के बड़े नेताओं के बीच कोई मतभेद नहीं है।
विज्ञापन

यूपी कांग्रेस प्रभारी ने भाजपा पर लगाया बड़ा आरोप
उत्तर प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम ने संविधान दिवस के मौके पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर निशाना साधा। उन्होंने भाजपा को गद्दार बताते हुए आरोप लगाया कि पार्टी ने संवैधानिक संस्थाओं को अपने औजार के रूप में इस्तेमाल करना शुरू कर दिया है। गौतम ने कहा कि संविधान ने देश की संस्थाओं को स्वतंत्र और निष्पक्ष तरीके से काम करने की जिम्मेदारी दी है, लेकिन भाजपा सरकार में इन संस्थाओं की भूमिका पर सवाल उठ रहे हैं। 

उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार संवैधानिक संस्थाओं का इस्तेमाल अपने राजनीतिक हितों के लिए कर रही है। उनके मुताबिक, देश के लोकतंत्र और संविधान की रक्षा के लिए इन संस्थाओं की स्वतंत्रता बनाए रखना जरूरी है। राजेंद्र पाल गौतम ने भाजपा की नीतियों पर सवाल उठाते हुए कहा कि संविधान और कानून से ऊपर कोई राजनीतिक दल नहीं हो सकता। उन्होंने कहा कि कांग्रेस संविधान में दिए गए अधिकारों और लोकतांत्रिक व्यवस्था की रक्षा के लिए अपनी लड़ाई जारी रखेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed