Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   CBSE Heritage India Quiz 2026-27: Apply by Nov 30, Check Format, Prizes & Registration Details

सीबीएसई हेरिटेज इंडिया क्विज: 9वीं से 12वीं तक के विद्यार्थियों के लिए मौका, विजेता टीम को 25 हजार रुपये इनाम

Thu, 26 Nov 2026 12:43 PM IST
आकाश कुमार मुकेश श्रीवास्तव, करियर एक्सपर्ट
मुकेश श्रीवास्तव, करियर एक्सपर्ट Published by: आकाश कुमार Updated Thu, 26 Nov 2026 12:43 PM IST
सार

कक्षा नौवीं से बारहवीं के छात्रों के लिए आयोजित इस प्रतियोगिता की थीम 'भारत में खानपान की संस्कृति' है। तीन चरणों में होने वाली क्विज में बिना नेगेटिव मार्किंग के ऑनलाइन राउंड से लेकर नई दिल्ली में फाइनल तक का सफर तय करना होगा।
 

विज्ञापन
CBSE Heritage India Quiz 2026-27: Apply by Nov 30, Check Format, Prizes & Registration Details
CBSE Heritage India Quiz 2026-27 - फोटो : AI Generated

विस्तार

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की ओर से स्कूली विद्यार्थियों के लिए हेरिटेज इंडिया क्विज 2026-27 का आयोजन किया जाएगा। इस वार्षिक प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों को देश की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, इतिहास और परंपराओं से परिचित कराना है। इस बार क्विज की थीम 'भारत में खानपान की संस्कृति' रखी गई है।

विज्ञापन


इस बार की थीम के माध्यम से विद्यार्थियों को देश के अलग-अलग क्षेत्रों के पारंपरिक व्यंजनों, खानपान की परंपराओं और भारतीय सांस्कृतिक पहचान में उनके योगदान को जानने का अवसर मिलेगा। प्रतियोगिता में कक्षा नौवीं से बारहवीं तक के विद्यार्थी हिस्सा ले सकते हैं। इसके लिए स्कूलों को तीन विद्यार्थियों की एक टीम का चयन करना होगा।   

विज्ञापन

खानपान पर सवाल

क्विज में 25 प्रतिशत सवाल भारत की खाद्य संस्कृति और 75 प्रतिशत भारतीय इतिहास व सांस्कृतिक विरासत पर आधारित होंगे। सीबीएसई से संबद्ध देश-विदेश के सभी स्कूल इसमें हिस्सा ले सकते हैं। इसके लिए स्कूलों को तीन विद्यार्थियों की एक टीम बनाकर ऑनलाइन पंजीकरण कराना होगा।   

विज्ञापन
विज्ञापन

कितने चरणों में होगी प्रतियोगिता

क्विज का आयोजन तीन चरणों में किया जाएगा। पहले चरण में दिसंबर 2026 में ऑनलाइन कंप्यूटर आधारित परीक्षा होगी। इसमें 50 मिनट में 60 बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे। परीक्षा स्कूल की कंप्यूटर लैब में आयोजित होगी। इसमें निगेटिव मार्किंग नहीं होगी। समान अंक आने की स्थिति में कम समय में परीक्षा पूरी करने वाली टीम को प्राथमिकता दी जाएगी। इस चरण में प्रत्येक सीबीएसई क्षेत्र से शीर्ष छह टीमों का चयन होगा। इसके बाद दिसंबर में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से क्षेत्रीय राउंड आयोजित किया जाएगा। प्रत्येक क्षेत्र की विजेता टीम राष्ट्रीय सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई करेगी।   

विजेता टीम को 25 हजार रुपये

राष्ट्रीय सेमीफाइनल और फाइनल राउंड जनवरी-फरवरी 2027 में नई दिल्ली में होंगे। क्षेत्रीय राउंड से चुनी गई टीमों को चार समूहों में बांटा जाएगा और प्रत्येक समूह की विजेता टीम फाइनल में पहुंचेगी। अंतिम विजेता टीम को 25 हजार रुपये और ट्रॉफी, जबकि दूसरे, तीसरे और चौथे स्थान पर रहने वाली टीमों को क्रमशः 15 हजार, 10 हजार और 8 हजार रुपये मिलेंगे। सेमीफाइनल की अन्य टीमों को भी नकद पुरस्कार और सभी प्रतिभागियों को मेरिट सर्टिफिकेट दिया जाएगा।   

  • हेरिटेज इंडिया क्विज 2026-27 में कक्षा 9वीं से 12वीं तक के विद्यार्थी हिस्सा ले सकते हैं।
  • इस क्विज का आयोजन तीन चरणों में किया जाएगा।
  • 25 प्रतिशत प्रश्न भारत की खाद्य संस्कृति व 75 प्रतिशत प्रश्न भारतीय इतिहास और सांस्कृतिक विरासत के विभिन्न पहलुओं पर आधारित होंगे।   

 

ऐसे करें ऑनलाइन आवेदन

स्कूल सीबीएसई की वेबसाइट cbseacademic.nic.in पर एलओसी लॉगिन के जरिये पंजीकरण कर सकते हैं। प्रति टीम 1,500 रुपये शुल्क देना होगा और आवेदन की अंतिम तिथि 30 नवंबर, 2026 है। फॉर्म जमा होने के बाद टीम में बदलाव नहीं किया जा सकेगा। राष्ट्रीय चरण के लिए चयनित टीम के तीन विद्यार्थियों और एक शिक्षक को आने-जाने के किराये की प्रतिपूर्ति मिलेगी। हालांकि, ठहरने और भोजन की व्यवस्था स्कूल को स्वयं करनी होगी।   

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed