{"_id":"6b066f3e707cce66f60b224f","slug":"one-dead-two-injured-in-a-road-accident-on-the-kmp-expressway-2026-11-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"नूंह: पुलिस से बचकर भाग रहे पशु तस्करों का वाहन दुर्घटनाग्रस्त, एक की मौत, तीन घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नूंह: पुलिस से बचकर भाग रहे पशु तस्करों का वाहन दुर्घटनाग्रस्त, एक की मौत, तीन घायल
Wed, 25 Nov 2026 10:46 AM IST
Vijay Singh Pundir
अमर उजाला नेटवर्क, नूंह
अमर उजाला नेटवर्क, नूंह
Published by: Vijay Singh Pundir
Updated Wed, 25 Nov 2026 10:46 AM IST
सार
हादसा थाना मोहम्मदपुर अहीर इलाके में गौयला गांव के पास हुए है। हादसे में पल्ला निवासी मुस्तफा की मौत हो गई, जबकि अखलाक, आसिफ और इकबाल घायल हो गए।
विज्ञापन
अस्पताल में भर्ती घायल
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
केएमपी एक्सप्रेसवे पर थाना मोहम्मदपुर अहीर इलाके में सुबह करीब 5:30 बजे सीआईए के पीछा करने पर गलत दिशा में भाग रही अर्टिगा गाड़ी की गौयला गांव के पास बोलेरो कैंपर से टक्कर हो गई।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, हादसे में पल्ला निवासी मुस्तफा की मौत हो गई, जबकि अखलाक, आसिफ और इकबाल घायल हो गए। पुलिस के अनुसार, एक पशु जीवित मिला और एक की मौत हुई। वहीं घायल आसिफ ने पुलिस की थ्योरी को गलत बताते हुए गौ रक्षा दल की टीम पर घेरकर टक्कर मारने का आरोप लगाया है। पुलिस जांच में जुटी है।
विज्ञापन
