{"_id":"6b06d30325977c208c08ed66","slug":"yamuna-authority-cleared-9-hectares-of-land-from-encroachment-operation-cost-27-crore-2026-11-25","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"ग्रेटर नोएडा: यीडा का मथुरा तक बड़ा बुलडोजर एक्शन, 27 करोड़ की भूमि अवैध कब्जे से मुक्त कराई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्रेटर नोएडा: यीडा का मथुरा तक बड़ा बुलडोजर एक्शन, 27 करोड़ की भूमि अवैध कब्जे से मुक्त कराई
Wed, 25 Nov 2026 05:54 PM IST
अनुज कुमार
माई सिटी रिपोर्टर, ग्रेटर नोएडा
माई सिटी रिपोर्टर, ग्रेटर नोएडा
Published by: अनुज कुमार
Updated Wed, 25 Nov 2026 05:54 PM IST
सार
यमुना प्राधिकरण (यीडा) ने ग्रेटर नोएडा से मथुरा तक बुलडोजर एक्शन कर 27 करोड़ रुपये की नौ हेक्टेयर भूमि को अवैध कब्जे से मुक्त कराया। मुख्य कार्यपालक अधिकारी राकेश कुमार सिंह और अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी संजय कुमार मीणा के निर्देश पर हुई।
विज्ञापन
यीडा का बुलडोजर एक्शन
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
यमुना औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यीडा) ने आज 25 नवंबर, 2026 को जनपद मथुरा की तहसील मांट में एक बड़ा प्रवर्तन अभियान चलाया। इस अभियान में अवैध अतिक्रमण और अनधिकृत कॉलोनियों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई की गई। प्राधिकरण ने लगभग 27 करोड़ रुपये के अनुमानित बाजार मूल्य वाली 9 हेक्टेयर भूमि को अवैध कब्जे से मुक्त कराया।
विज्ञापन
यह कार्रवाई मुख्य कार्यपालक अधिकारी राकेश कुमार सिंह और अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी संजय कुमार मीणा के निर्देश पर हुई। अभियान का नेतृत्व उप जिलाधिकारी शिवौतार सिंह, उप जिलाधिकारी अभिषेक शाही, उप जिलाधिकारी हरी प्रताप सिंह, उप जिलाधिकारी कृष्ण गोपाल त्रिपाठी और तहसीलदार मनीष सिंह ने किया। प्राधिकरण के भूलेख विभाग, राजस्व निरीक्षकों, लेखपालों और प्रोजेक्ट विभाग के अधिकारियों-कर्मचारियों ने स्थानीय राजस्व एवं प्रवर्तन टीम के साथ मिलकर इस अभियान में सहभागिता की।
विज्ञापन
अभियान का विवरण
अभियान के दौरान तहसील मांट के अंतर्गत लगभग 90,000 वर्ग मीटर क्षेत्रफल में विकसित की जा रही अवैध कॉलोनियों पर कार्रवाई हुई। अवैध निर्माणों का ध्वस्तीकरण किया गया। संबंधित भूमि को अवैध कब्जे से मुक्त कराया गया। यह भूमि विशेष रूप से पिपरौली बांगर, चुड़ा हंसी और सौर गांवों में स्थित है। यह क्षेत्र यमुना औद्योगिक विकास प्राधिकरण के अधिसूचित क्षेत्र में आता है।
विज्ञापन
विकास परियोजनाएं और भविष्य की योजना
इस क्षेत्र में प्राधिकरण की महत्वाकांक्षी हेरिटेज सिटी और राया अर्बन सेंटर परियोजनाएं प्रस्तावित हैं। अवैध कॉलोनियों के विरुद्ध समयबद्ध कार्रवाई कर भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराया जाना इन महत्वपूर्ण विकास परियोजनाओं के सुनियोजित क्रियान्वयन की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। यमुना औद्योगिक विकास प्राधिकरण ने स्पष्ट किया है कि अधिसूचित क्षेत्र में किसी भी प्रकार का अवैध कब्जा, अनधिकृत निर्माण या अवैध कॉलोनियों का विकास स्वीकार्य नहीं है। प्राधिकरण क्षेत्र में नियोजित विकास सुनिश्चित करने के लिए भविष्य में भी ऐसे प्रभावी प्रवर्तन अभियान जारी रखेगा और नियमानुसार कठोर कार्रवाई करेगा।
