{"_id":"6b09809a1500f050800dd43c","slug":"jss-university-first-convocation-50-students-receive-degrees-higher-education-minister-offers-guidance-2026-11-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"जेएसएस विश्वविद्यालय का पहला दीक्षांत समारोह: 50 विद्यार्थियों को मिली डिग्री; उच्च शिक्षा मंत्री ने दी सीख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जेएसएस विश्वविद्यालय का पहला दीक्षांत समारोह: 50 विद्यार्थियों को मिली डिग्री; उच्च शिक्षा मंत्री ने दी सीख
Fri, 27 Nov 2026 06:41 PM IST
Digvijay Singh
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
Published by: Digvijay Singh
Updated Fri, 27 Nov 2026 06:41 PM IST
सार
उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय ने कहा कि पहला दीक्षांत समारोह वह क्षण होता है, जब किसी विश्वविद्यालय का सपना उसके विद्यार्थियों के जीवन में साकार होता दिखाई देता है। पहले बैच के विद्यार्थी विश्वविद्यालय के इतिहास में हमेशा विशेष स्थान रखेंगे।
विज्ञापन
जेएसएस विश्वविद्यालय का पहला दीक्षांत समारोह
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
नोएडा के सेक्टर-62 स्थित जेएसएस विश्वविद्यालय में शुक्रवार को पहला दीक्षांत समारोह आयोजित किया गया। उत्तर प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने विद्यार्थियों को निरंतर सीखने, बदलाव को अपनाने और ज्ञान का नैतिकता के साथ उपयोग करने का संदेश दिया।
विज्ञापन
उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय ने कहा कि पहला दीक्षांत समारोह वह क्षण होता है, जब किसी विश्वविद्यालय का सपना उसके विद्यार्थियों के जीवन में साकार होता दिखाई देता है। पहले बैच के विद्यार्थी विश्वविद्यालय के इतिहास में हमेशा विशेष स्थान रखेंगे। उन्होंने कहा कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस भविष्य में काम और शोध के तरीकों को बदल देगा, लेकिन उसे अपनी अंतरात्मा का स्थान नहीं लेना चाहिए।
विज्ञापन
समारोह में विश्वविद्यालय के पहले बैच के 50 विद्यार्थियों को डिग्री और डिप्लोमा प्रदान किए गए। इनमें 37 छात्र और 13 छात्राएं शामिल हैं। समारोह में डीफार्मा के 32, मास्टर ऑफ कंप्यूटर एप्लीकेशंस (एमसीए) के 16 और मास्टर ऑफ फार्मेसी (एम.फार्मा) के दो विद्यार्थियों को उपाधियां दी गईं। एमफार्मा के शिवम सिंह, एमसीए की शाक्षी और डीफार्मा के ऋतिक भाटी को स्वर्ण पदक से सम्मानित किया गया। शिवम सिंह को एंडोमेंट पदक भी मिला। एमसीए में शाक्षी ने पहला और तुषार जैन ने दूसरा स्थान हासिल किया। समारोह में कुलाधिपति जगद्गुरु शिवरात्रि देशिकेंद्र महास्वामी की उपस्थित रहें। उन्होंने विद्यार्थियों को दीक्षांत शपथ दिलाई।
विज्ञापन
दो साल में 363 शोध पत्र प्रकाशित
कुलपति डॉ. संजय त्यागी ने विश्वविद्यालय की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत करते हुए बताया कि वर्ष 2024 में स्थापित विश्वविद्यालय को यूजीसी की मान्यता प्राप्त है। पिछले दो वर्षों में 115 एससीआई, 120 वेब ऑफ साइंस और 128 स्कोपस में अनुक्रमित शोध पत्र प्रकाशित हुए हैं। इसके अलावा 30 पेटेंट दर्ज किए गए हैं, जिनमें से 12 स्वीकृत हो चुके हैं।
