{"_id":"6afd0a7fed84361d210a5ecb","slug":"major-fire-breaks-out-in-a-warehouse-in-the-mundka-industrial-area-2026-11-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली: मुंडका में गोदाम के पास कबाड़ में लगी भीषण आग, नौ दमकल गाड़ियों ने तीन घंटे की मशक्कत के बाद पाया काबू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली: मुंडका में गोदाम के पास कबाड़ में लगी भीषण आग, नौ दमकल गाड़ियों ने तीन घंटे की मशक्कत के बाद पाया काबू
Wed, 18 Nov 2026 09:49 AM IST
Vijay Singh Pundir
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: Vijay Singh Pundir
Updated Wed, 18 Nov 2026 09:49 AM IST
सार
यह घटना मुंडका औद्योगिक क्षेत्र में हुई, जहां एक गोदाम में आग लग गई। आग की लपटें काफी ऊंची उठ रही थीं, जिससे क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। सुबह करीब 5:12 बजे सूचना मिलते ही दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। आग की गंभीरता को देखते हुए दमकल विभाग ने कुल नौ गाड़ियों को मौके पर तैनात किया।
विज्ञापन
मुंडका में गोदाम के पास कबाड़ में लगी भीषण आग
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
दिल्ली के मुंडका औद्योगिक क्षेत्र में बुधवार सुबह एक गोदाम के पास खुले स्थान पर रखे कबाड़ में भीषण आग लग गई। आग मेट्रो पिलर नंबर 578 के पास लगी। आग की लपटें और धुआं उठता देख आसपास के लोगों में अफरातफरी मच गई। लोगों ने तुरंत दमकल विभाग को सूचना दी।
विज्ञापन
सुबह करीब 5:12 बजे सूचना मिलते ही दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। आग करीब 1500 वर्ग गज क्षेत्र में फैले कबाड़ में लगी थी। आग की गंभीरता को देखते हुए दमकल विभाग ने कुल नौ गाड़ियों को मौके पर तैनात किया।
विज्ञापन
दमकलकर्मियों ने आग को आसपास के क्षेत्र में फैलने से रोकने के साथ उसे बुझाने का प्रयास शुरू किया। इस दौरान उन्हें काफी मशक्कत करनी पड़ी। करीब तीन घंटे की लगातार कोशिशों के बाद सुबह 8:50 बजे आग पर काबू पा लिया गया। आग लगने के कारणों और किसी के हताहत होने की जानकारी नहीं मिली है।
विज्ञापन
