Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Public spaces and parks declared 'no-smoking zones'

Gurugram News: सार्वजनिक स्थल और पार्क नो स्मोकिंग जोन घोषित

Mon, 23 Nov 2026 04:42 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 23 Nov 2026 04:42 PM IST
विज्ञापन
Public spaces and parks declared 'no-smoking zones'
निगमायुक्त ने शहर को स्वच्छ और तंबाकू के धुएं से मुक्त बनाने के लिए यह कदम उठाया
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। नगर निगम गुरुग्राम ने शहर के सभी सार्वजनिक स्थलों और पार्कों को नो स्मोकिंग जोन घोषित किया है। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू हो गया है। निगमायुक्त पंकज ने शहर को स्वच्छ और तंबाकू के धुएं से मुक्त बनाने के लिए यह कदम उठाया है।
यह निर्णय सिगरेट एवं अन्य तंबाकू उत्पाद अधिनियम, 2003 (सीओटीपीए) के प्रावधानों पर आधारित है। सार्वजनिक स्थानों पर धूम्रपान निषेध नियम, 2008 का भी इसमें पालन किया गया है। नगर निगम ने धूम्रपान, तंबाकू सेवन और सिगरेट-बीड़ी के टुकड़े फेंकने पर सख्ती बरतने का निर्णय लिया है। नियमों का उल्लंघन करने वालों पर 200 रुपये तक का जुर्माना लगाया जाएगा।
विज्ञापन

सार्वजनिक स्थानों पर धूम्रपान का धुआं बच्चों, महिलाओं और वरिष्ठ नागरिकों के स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है। तंबाकू थूकने पर ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम, 2026 के तहत कार्रवाई होगी। बार-बार उल्लंघन करने वाले प्रतिष्ठानों पर हरियाणा नगर निगम अधिनियम, 1994 के तहत कार्रवाई की जाएगी। निगमायुक्त ने अधिकारियों को आदेशों का प्रभावी अनुपालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

नो स्मोकिंग जोन में शामिल स्थान
नगर निगम क्षेत्र के अंतर्गत बाजार, बस स्टॉप और बस स्टैंड इसमें शामिल हैं। सार्वजनिक परिवहन के साधन, सभी पार्क, ग्रीन बेल्ट और खेल के मैदान भी नो स्मोकिंग जोन हैं। कार्यालय, सामुदायिक केंद्र, पुस्तकालय, डिस्पेंसरी और पार्किंग स्थल भी इस दायरे में आते हैं। इन स्थानों पर सिगरेट, बीड़ी या किसी अन्य तंबाकू उत्पाद का सेवन प्रतिबंधित रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed