{"_id":"6b0810e40673cc633909274b","slug":"woman-dies-after-suffering-burns-from-thinner-during-a-ritual-to-ward-off-evil-eye-while-her-family-alleges-m-2026-11-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"गाजियाबाद: नजर उतारते समय थिनर से झुलसी महिला की मौत, पति ने बताया हादसा, मायके वालों ने लगाया मारने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गाजियाबाद: नजर उतारते समय थिनर से झुलसी महिला की मौत, पति ने बताया हादसा, मायके वालों ने लगाया मारने का आरोप
Thu, 26 Nov 2026 04:29 PM IST
Digvijay Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, लोनी
संवाद न्यूज एजेंसी, लोनी
Published by: Digvijay Singh
Updated Thu, 26 Nov 2026 04:29 PM IST
सार
राम विहार, बंथला निवासी नवीन की शादी फरवरी 2021 में जालौन निवासी राम नरेश शर्मा की बेटी दीपमाला (30) से हुई थी। नवीन के मुताबिक, बुधवार रात करीब 11 बजे दीपमाला रुई की बत्ती जलाकर बच्चों की नजर उतार रही थी। इसी दौरान पास रखी थिनर की बोतल में आग लग गई और लपटों ने दीपमाला को चपेट में ले लिया।
विज्ञापन
गाजियाबाद में विवाहिता की मौत
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
गाजियाबाद के राम विहार कॉलोनी में बुधवार देर रात एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में जलकर मौत हो गई। पति का दावा है कि बच्चों की नजर उतारने के दौरान थिनर की बोतल में आग लगने से हादसा हुआ, जबकि मायके पक्ष ने ससुरालियों पर बेटी को जलाकर मारने का आरोप लगाया है। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है। घटना के बाद पुलिस के अधिकारियों ने मौके का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
राम विहार, बंथला निवासी नवीन की शादी फरवरी 2021 में जालौन निवासी राम नरेश शर्मा की बेटी दीपमाला (30) से हुई थी। नवीन के मुताबिक, बुधवार रात करीब 11 बजे दीपमाला रुई की बत्ती जलाकर बच्चों की नजर उतार रही थी। इसी दौरान पास रखी थिनर की बोतल में आग लग गई और लपटों ने दीपमाला को चपेट में ले लिया। उसकी चीख सुनकर नवीन ने आग बुझाने का प्रयास किया, जिससे उसके दोनों हाथ भी झुलस गए। परिजन दोनों को जीटीबी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उपचार के दौरान दीपमाला की मौत हो गई।
विज्ञापन
उधर, दीपमाला की मां पुष्पा ने बताया कि बुधवार सुबह जेठानी प्रीति ने फोन कर बेटी की मौत की सूचना दी। उनका आरोप है कि बुधवार रात 10 से 11 बजे के बीच दीपमाला ने फोन कर ससुराल में झगड़ा होने और मारपीट की बात बताई थी। मायके पक्ष ने ससुरालियों पर हत्या का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है। दीपमाला की चार और दो साल की दो बेटियां दिवशी और निवांशी हैं। पति नवीन फाइनेंस कंपनी में काम करता है। एसीपी लोनी ओंकार दत्त तिवारी ने बताया कि दिल्ली पुलिस शव का पोस्टमार्टम करा रही है। रिपोर्ट आने के बाद मौत की वजह स्पष्ट होगी। इसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
