Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Tractor-trolley hits car on Delhi-Meerut road; two injured

गाजियाबाद: विपरीत दिशा से आ रही गन्ने से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली ने कार को टक्कर मारी, दो घायल

Mon, 23 Nov 2026 12:15 PM IST
Vijay Singh Pundir अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद Published by: Vijay Singh Pundir Updated Mon, 23 Nov 2026 12:15 PM IST
सार

दिल्ली-मेरठ मार्ग पर फफराना कट के समीप यह हादसा हुआ। विपरीत दिशा से आ रही ट्रैक्टर-ट्रॉली ने कार को टक्कर मार दी। हादसे में कार क्षतिग्रस्त हो गई और कार सवार दो लोग घायल हो गए। घायल खतरे से बाहर हैं।

विज्ञापन
Tractor-trolley hits car on Delhi-Meerut road; two injured
ट्रैक्टर-ट्रॉली ने कार को टक्कर मारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली-मेरठ मार्ग पर फफराना कट के समीप सोमवार सुबह विपरीत दिशा से आ रही गन्ने से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली ने कार में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में कार क्षतिग्रस्त हो गई और कार सवार दो लोग घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर जाम की स्थिति बन गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार भिजवाकर यातायात सामान्य कराया।

विज्ञापन


दिल्ली निवासी गौरव और संदीप आदि वैगन-आर कार से सोमवार सुबह मेरठ की तरफ जा रहे थे, जैसे ही वह मोदी मंदिर से आगे फफराना कट के समीप पहुंचे तभी विपरीत दिशा से आ रही ट्रैक्टर-ट्रॉली ने कार को टक्कर मार दी। पुलिस ने क्षतिग्रस्त कार को सड़क से हटाकर ट्रैक्टर-ट्रॉली को कब्जे में ले लिया गया। एसीपी ने बताया कि अभी घटना की तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। घायल खतरे से बाहर हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed