Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Ghaziabad Bar Association election will be held on December 16

गाजियाबाद: बार एसोसिएशन का चुनाव 16 दिसंबर को, एल्डर कमेटी में पांच सदस्य और एक महिला अधिवक्ता

Thu, 26 Nov 2026 01:51 PM IST
अनुज कुमार माई सिटी रिपोर्टर, गाजियाबाद
माई सिटी रिपोर्टर, गाजियाबाद Published by: अनुज कुमार Updated Thu, 26 Nov 2026 01:51 PM IST
सार

बार एसोसिएशन का चुनाव 16 दिसंबर को होगा। इसके लिए देशराज सिंह नागर को एल्डर कमेटी का अध्यक्ष बनाया गया है। इस कमेटी में पांच सदस्य और एक महिला अधिवक्ता शामिल हैं।

विज्ञापन
Ghaziabad Bar Association election will be held on December 16
गाजियाबाद बार एसोसिएशन चुनाव की तारीख का एलान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बार एसोसिएशन गाजियाबाद के वार्षिक चुनाव 2026-2027 की तारीख घोषित कर दी गई है। चुनाव 16 दिसंबर को कराया जाएगा। इसके लिए एल्डर कमेटी का गठन किया गया है। कमेटी में वरिष्ठ अधिवक्ता देशराज सिंह नागर को अध्यक्ष बनाया गया है। कमेटी में पांच सदस्यों के साथ एक महिला अधिवक्ता को आमंत्रित सदस्य के रूप में शामिल किया गया है।

विज्ञापन


बार एसोसिएशन गाजियाबाद के अध्यक्ष ब्रह्मदेव त्यागी ने बताया कि बृहस्पतिवार को हुई बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि वर्ष 2025-2026 की एल्डर कमेटी को ही आगामी चुनाव के लिए बहाल रखा जाएगा। कमेटी चुनाव की प्रक्रिया संपन्न कराएगी। इसके साथ ही बार एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव 2026-2027 की घोषणा करते हुए 16 दिसंबर 2026, बुधवार को चुनाव कराने का निर्णय लिया गया।
विज्ञापन


सचिव वरुण त्यागी ने बताया कि एल्डर कमेटी में अध्यक्ष देशराज सिंह नागर, सदस्य सुभाष चंद्र सक्सेना, विजयपाल सिंह राठी, जगपाल सिंह और एसपी चौधरी को शामिल किया गया है। महिला अधिवक्ताओं की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए वरिष्ठ महिला अधिवक्ता सुनीता दत्ता को आमंत्रित सदस्य बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि चुनाव की आगामी कार्ययोजना पर विचार-विमर्श कर जल्द ही कार्यक्रम जारी किया जाएगा। एल्डर कमेटी बार एसोसिएशन के चुनाव को निष्पक्ष और व्यवस्थित तरीके से संपन्न कराने की जिम्मेदारी निभाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed