Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Science-math corners will be set up in schools.

Faridabad News: स्कूलों में बनेंगे साइंस-मैथ कॉर्नर

Wed, 25 Nov 2026 06:23 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 25 Nov 2026 06:23 PM IST
विज्ञापन
Science-math corners will be set up in schools.
सरकारी विद्यालय में पढ़ते छात्र। फाइल फोटो
- मॉडल-पहेलियों से विज्ञान-गणित सीखेंगे बच्चे
विज्ञापन

- सरकारी स्कूलों में बजट जारी, उपकरणों और गतिविधियों के माध्यम से विद्यार्थियों को पढ़ाया जाएगा विज्ञान व गणित
फोटो-
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। सरकारी स्कूलों में विद्यार्थियों को विज्ञान और गणित की पढ़ाई रोचक बनाने के लिए साइंस-मैथ कॉर्नर विकसित किए जाएंगे। इसके लिए शिक्षा विभाग की ओर से स्कूलों को बजट जारी किया गया है। इन कॉर्नर में मॉडल, पहेलियां, गणितीय गतिविधियां और विज्ञान से जुड़े उपकरण रखे जाएंगे। इनके माध्यम से विद्यार्थी प्रयोग और गतिविधियों के जरिए विषयों को समझ सकेंगे। इसके साथ ही स्कूलों में स्वच्छता की आदतों को बढ़ावा देने के लिए भी विशेष गतिविधियां कराई जाएंगी।
योजना के तहत विज्ञान और गणित की पढ़ाई को किताबों तक सीमित न रखकर व्यावहारिक अनुभव से जोड़ने पर जोर दिया जाएगा। साइंस-मैथ कॉर्नर में पर्यावरण संरक्षण, ऊर्जा के स्रोत, जल संरक्षण और दैनिक जीवन में विज्ञान के इस्तेमाल से जुड़ी सामग्री रखी जाएगी। विद्यार्थी मॉडल और पहेलियों के माध्यम से विषयों के सवालों को समझ सकेंगे। इससे उनकी रुचि बढ़ने के साथ सीखने की क्षमता भी विकसित होगी। स्कूलों को जारी बजट का इस्तेमाल विज्ञान और गणित से संबंधित सामग्री खरीदने, मॉडल तैयार करने और गतिविधियों के लिए जरूरी उपकरण जुटाने में करना होगा। शिक्षक विद्यार्थियों को इन गतिविधियों में शामिल करेंगे, ताकि वे सवाल पूछने, प्रयोग करने और अपनी समझ विकसित करने के लिए प्रेरित हों।
विज्ञापन

स्वच्छता के प्रति भी जागरूक किया जाएगा-
जिला शिक्षा अधिकारी नवीन गुलिया ने बताया कि साइंस-मैथ कॉर्नर विकसित करने के लिए बजट जारी किया गया है। शिक्षकों को निर्देश दिए जाएंगे कि वे विद्यार्थियों को गतिविधियों के माध्यम से विज्ञान और गणित पढ़ाएं। साथ ही बच्चों को स्वच्छता के प्रति भी जागरूक किया जाएगा। उन्हें आसपास सफाई रखने, कचरे का उचित निस्तारण करने और स्वच्छ वातावरण बनाए रखने की आदत डालने पर जोर रहेगा। विभाग का मानना है कि इस पहल से विद्यार्थियों की सक्रिय भागीदारी बढ़ेगी और विज्ञान व गणित जैसे विषयों को समझना आसान होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed