{"_id":"6b05c07713dfe5c7310dedf0","slug":"road-from-bageshwar-to-karnaprayag-to-be-made-double-lane-dpr-prepared-gadkari-sends-letter-to-cm-2026-11-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तराखंड: बागेश्वर से कर्णप्रयाग तक डबल लेन होगी सड़क, डीपीआर तैयार, गडकरी ने सीएम को भेजा पत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तराखंड: बागेश्वर से कर्णप्रयाग तक डबल लेन होगी सड़क, डीपीआर तैयार, गडकरी ने सीएम को भेजा पत्र
Tue, 24 Nov 2026 10:23 PM IST
Alka Tyagi
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
Published by: Alka Tyagi
Updated Tue, 24 Nov 2026 10:23 PM IST
सार
केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने सीएम धामी को पत्र लिखकर प्रदेश में राष्ट्रीय राजमार्गों के विकास और चौड़ीकरण की जानकारी दी।
विज्ञापन
नितिन गडकरी और सीएम धामी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उत्तराखंड को कई डबल लेन सड़कों की सौगात मिलने वाली है। बागेश्वर से कर्णप्रयाग और बंगापानी से बागेश्वर सड़क को डबल लेन करने के लिए केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय ने डीपीआर तैयार कर ली है। केंद्र सरकार ने वित्तीय वर्ष 2027-28 में इन परियोजनाओं को स्वीकृति देने का लक्ष्य रखा है।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सितंबर 2026 में केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय को पत्र लिखकर उत्तराखंड में प्रस्तावित टनकपुर-बागेश्वर, बागेश्वर-कर्णप्रयाग, ऋषिकेश-उत्तरकाशी रेल लाइन परियोजनाओं के तहत स्केप टनलों को वाहनों के लिए डबल लेन बनाने का अनुरोध किया गया था।
विज्ञापन
केंद्रीय मंत्री ने बताया कि राष्ट्रीय राजमार्ग-9 के तहत टनकपुर से जौलजीबी तक 183 किमी सड़क को डबल लेन का कार्य पूरा हो चुका है। 10 किमी चंपावत बाईपास काम चल रहा है। लोहाघाट व पिथौरागढ़ बाईपास के कार्यों को वर्ष 2027-28 में स्वीकृत करने का लक्ष्य रखा गया है। राष्ट्रीय राजमार्ग-109 के तहत जौलजीबी से बागेश्वर तक 190किमी के तहत जौलजीबी से बंगापानी (29 किमी) का कार्य स्वीकृत है और शेष बंगापानी से बागेश्वर (160 किमी) में चौड़ीकरण की डीपीआर तैयार कर अगले वर्ष स्वीकृत का लक्ष्य रखा है।
विज्ञापन
चमोली: जयकारे और जागरों के साथ हुए लाटू देवता मंदिर के कपाट बंद, छह माह बाद बैशाख पूर्णिमा पर खुलेंगे
उन्होंने बताया कि बागेश्वर से कर्णप्रयाग तक 108 किमी डबल लेन सडक डीपीआर तैयार हो गई है। ऋषिकेश से उत्तरकाशी (143 किमी) सड़क का काम पूरा हो चुका है। उत्तरकाशी से गंगोत्री तक 100 किमी मार्ग में 14 किमी का कार्य स्वीकृत है, जबकि शेष 86 किमी. कार्य को वर्ष 2027-28 में स्वीकृत करने का लक्ष्य रखा गया है।
सीएम ने जताया आभार
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व केंद्र सरकार का आभार व्यक्त करते हुए कहा, उत्तराखंड में सड़क कनेक्टिविटी को मजबूत करना राज्य सरकार की प्राथमिकता है। पर्वतीय व सीमांत क्षेत्रों में बेहतर सड़क सुविधाएं उपलब्ध होने से स्थानीय लोगों को आवागमन में सुविधा मिलने के साथ पर्यटन, व्यापार और सामरिक दृष्टि से भी लाभ होगा।
