Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Dehradun Loot in Kanwali village revealed Caretaker hatched a conspiracy Three Including brother sister arrest

कांवली गांव में लूट: केयरटेकर ने रची थी साजिश, आंखों में स्प्रे डालकर लूटे थे गहने, भाई-बहन समेत तीन गिरफ्तार

Wed, 25 Nov 2026 11:12 PM IST
Alka Tyagi माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून
माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून Published by: Alka Tyagi Updated Wed, 25 Nov 2026 11:12 PM IST
सार

कांवली गांव में बुजुर्ग महिला के घर में चोरी की बात सामने आई थी। जांच में पुलिस को पता लगा कि यहां लूट हुई थी। आज पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि  केयरटेकर ने ही लूट की पूरी साजिश रची थी।

विज्ञापन
Dehradun Loot in Kanwali village revealed Caretaker hatched a conspiracy Three Including brother sister arrest
लूट के आरोपी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बसंत विहार थाना क्षेत्र के कांवली गांव में बुजुर्ग महिला के घर हुई लूट की घटना की साजिश घर के केयरटेकर ने ही रची थी। उसने घर की पूरी जानकारी देकर अपने परिचितों को वारदात में शामिल किया और खुद दरवाजा खोलकर उन्हें घर के अंदर बुलाया। इसके बाद बुजुर्ग महिला और उनकी नौकरानी की आंखों में स्प्रे डालकर सोने के आभूषण और नकदी लूट ली गई। पुलिस ने घटना के 36 घंटे के भीतर तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लूटे गए जेवर और 15 हजार रुपये नकद बरामद कर लिए हैं। वहीं, मुख्य साजिशकर्ता केयरटेकर होशियार सिंह की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन


एसपी सिटी शेखर सुयाल ने बताया कि, कांवली गांव निवासी रमेश कौर संधू ने 23 नवंबर को बसंत विहार थाने में घर से नकदी और सोने-चांदी के आभूषण चोरी होने की प्राथमिकी दर्ज कराई थी। जांच के दौरान महिला और उनकी नौकरानी के बयान सामने आने पर पता चला कि वारदात चोरी नहीं, बल्कि लूट की थी। घटना की रात दोनों घर में सो रही थीं। इसी दौरान बदमाशों ने उनकी आंखों में स्प्रे डाल दिया और महिला के हाथों में पहने सोने के कड़े समेत अन्य आभूषण जबरन उतार लिए।
विज्ञापन


इसके बाद घर में रखे जेवर और नकदी लेकर फरार हो गए। पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर सोने की चूड़ियां, मंगलसूत्र और पेंडेंट, सोने की अंगूठी, दो जोड़ी झुमकियां, दो जोड़ी चांदी की पायल, चांदी की कमर की तिकड़ी, सफेद मोती की माला, मोती जड़ा सोने का कड़ा और 15 हजार रुपये नकद बरामद किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


देहरादून: 17 साल से पुलिस को चकमा दे रहा एक लाख का इनामी गिरफ्तार, ओएनजीसी के महाप्रबंधक के घर की थी डकैती

केयरटेकर ने दी घर की पूरी जानकारी
पुलिस ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली और संदिग्धों से पूछताछ की। जांच में सामने आया कि घर में केयरटेकर के रूप में काम करने वाले होशियार सिंह ने ही लूट की योजना बनाई थी। उसने बिजनौर निवासी हिमांशु, उसके भाई नितिन और बहन रुपा को घर की जानकारी दी और वारदात में शामिल होने का लालच दिया। योजना के अनुसार, 22 नवंबर की रात करीब दो बजे तीनों घर पहुंचे। होशियार सिंह पहले से मौजूद था। उसी ने दरवाजा खोलकर उन्हें अंदर बुलाया और वारदात को अंजाम देने में मदद की।

कब्रिस्तान के पास से तीनों गिरफ्तार
बसंत विहार थाना प्रभारी अमित शर्मा ने बताया कि 25 नवंबर को सूचना मिली कि घटना में शामिल हिमांशु अपने भाई और बहन के साथ लूट का सामान छिपाकर देहरादून से बाहर जाने की फिराक में है। तीनों कांवली गांव स्थित कब्रिस्तान के पास मौजूद हैं। इस पर पुलिस टीम ने घेराबंदी कर तीनों को गिरफ्तार कर लिया। उनकी निशानदेही पर कांवली गांव में झाड़ियों के पास पत्थर के नीचे छिपाकर रखी लाल कपड़े की थैली से लूटे गए आभूषण और 15 हजार रुपये बरामद किए गए।

ये आरोपी हुए गिरफ्तार
गिरफ्तार आरोपियों में हिमांशु (21) और नितिन (23) पुत्र सुरेंद्र सिंह और उनकी बहन रुपा (20) पुत्री सुरेंद्र सिंह निवासी ग्राम चितावर, थाना किरतपुर, जिला बिजनौर (उत्तर प्रदेश) शामिल हैं। पुलिस ने बरामदगी के आधार पर प्राथमिकी में धारा बढ़ाई है। वहीं, केयरटेकर होशियार सिंह की भूमिका सामने आने के बाद उसकी तलाश में दबिश दी जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed