{"_id":"6affdf36b2a509a28e055895","slug":"ima-passing-out-parade-dehradun-to-be-held-in-december-second-week-uttarakhand-news-in-hindi-2026-11-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"देहरादून: दिसंबर में सैन्य अफसर बनकर निकलेंगे जांबाज, दूसरे सप्ताह में होगी आईएमए की पासिंग आउट परेड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देहरादून: दिसंबर में सैन्य अफसर बनकर निकलेंगे जांबाज, दूसरे सप्ताह में होगी आईएमए की पासिंग आउट परेड
Fri, 20 Nov 2026 11:22 AM IST
Renu Saklani
आफताब अजमत, अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
आफताब अजमत, अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
Published by: Renu Saklani
Updated Fri, 20 Nov 2026 11:22 AM IST
सार
भारतीय सेना को जल्द ही नए सैन्य अधिकारी मिलने जा रहे हैं। कड़े प्रशिक्षण और अनुशासन के बाद कैडेट्स अधिकारी बनने की दहलीज पर होंगे। दिसंबर के दूसरे सप्ताह में होने वाली परेड के साथ उनका प्रशिक्षण पूरा होगा।
विज्ञापन
आईएमए देहरादून
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
इंडियन मिलिट्री एकेडमी (आईएमए) की पासिंग आउट परेड दिसंबर के दूसरे सप्ताह में आयोजित होगी। अपनी ट्रेनिंग पूरी करने के बाद पासिंग आउट परेड कर सेना के जवान सैन्य अधिकारी बनते हैं। इसके बाद देश के विभिन्न हिस्सों में उन्हें महत्त्वपूर्ण पदों पर नियुक्ति दी जाती है।
विज्ञापन
ये भी पढे़ं...उत्तराखंड: विधायक उमेश कुमार के इस्तीफे को विधानसभा अध्यक्ष की मंजूरी का इंतजार, 21 दिन पहले सौंपा था
विज्ञापन
पिछली पासिंग आउट परेड जून में आयोजित हुई थी, जिसमें राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने परेड का निरीक्षण किया था। इस परेड में नौ महिला कैडेट ने पीओपी पास कर देश को गौरवान्वित किया था। परेड अकादमी की सबसे महत्त्वपूर्ण गतिविधि के रूप में देखी जाती है, जिसमें सेना के शीर्ष अधिकारी, कैडेट्स, उनके परिजन और अन्य लोग शामिल होते हैं।
विज्ञापन
